टैरो से देखें भविष्य की झलक: जानें आपकी राशि का कैसा रहेगा हाल!

हम उम्मीद करते हैं कि बीता हुआ साल वर्ष 2023 आपके लिए हर मायने में अनुकूल और शुभ साबित हुआ होगा। इसी कामना के साथ आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं कि आने वाला साल वर्ष 2024 आपके लिए कितना खास और शुभ रहने वाला है। एस्ट्रोसेज का यह खास ब्लॉग विद्वान ज्योतिषियों द्वारा टैरो कार्ड के भविष्यफल के आधार पर तैयार किया गया है जिसके माध्यम से सभी 12 राशियों के जातक अपने भविष्य की एक झलक देख सकते हैं।

टैरो राशिफल 2024 के इस खास अंक के माध्यम से हम जानेंगे कि आने वाला नया साल आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है। साथ ही यहाँ हम आपको टैरो के इतिहास, इसके उपयोग आदि से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी भी साझा करेंगे। 

तो आइए बिना देरी किए 2024 की एक झलक टैरो राशिफल के माध्यम से जानते हैं और साथ ही जानते हैं टैरो की रहस्यमई दुनिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और जानने योग्य बातें भी।  

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका हाल? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर जानें जवाब

टैरो राशिफल का महत्व 

आगे बढ़ने से पहले बात करें टैरो राशिफल के महत्व की तो टैरो कार्ड्स या टैरो राशिफल को यूनिवर्सल ऊर्जा और संख्याओं के संयोजन के रूप में देखा जाता है। यह इसी तरह से काम भी करते हैं। टैरो कार्ड के डेक में अलग-अलग कई तरह के कार्ड होते हैं जिनके अलग-अलग अर्थ होता है और यह कार्ड व्यक्ति के जीवन की अलग-अलग घटनाओं की श्रृंखला के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। 

ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि टैरो कार्ड की भविष्यवाणी व्यक्ति के जीवन में होने वाली घटनाओं और उनके विचार जानने और समझने के लिए बेहद ही मददगार साबित होती है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप अपने अतीत के बारे में भी कुछ जानना चाहते हैं तो इसके लिए भी टैरो कार्ड काफी मददगार उपकरण है। साथ ही भविष्य में होने वाले किसी भी तरह की परेशानी का हल जानने और उसका निवारण करने के लिए भी टैरो कार्ड का उपयोग किया जाता है।

टैरो कार्ड से कैसे जाना जाता है भविष्य?

टैरो कार्ड ज्योतिष फलादेश की तरह एक अद्भुत और प्राचीन विद्या होती है जिसके माध्यम से व्यक्ति के जीवन में भविष्य में होने वाली घटनाओं के साथ-साथ अतीत की घटनाओं की जानकारी के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा भविष्य में होने वाले किसी भी तरह की घटना से जुड़ी समस्या का समाधान करने के लिए भी टैरो कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इस विद्या में विभिन्न प्रकार की रूपरेखा और चित्रों के कार्ड का प्रयोग किया जाता है जिन सभी का अर्थ अलग-अलग होता है। इन कार्ड में दोनों तरफ कुछ चित्र बने होते हैं जिनके माध्यम से व्यक्ति के जीवन में भविष्य में होने वाली घटना का फलादेश दिया जाता है। ज्योतिष की इस अनोखी विद्या की शुरुआत लगभग 2000 वर्षों पहले हुई थी।

साल 2024 की सबसे विस्तृत भविष्यवाणी: राशिफल 2024 अभी पढ़ें

एक झलक टैरो कार्ड्स के इतिहास पर 

बात करें टैरो कार्ड के इतिहास की तो कहा जाता है कि, टैरो इजिप्ट से आया है। मिस्र में जिस तरीके से तसवीरों, चित्रों, लिपियों और सांकेतिक भाषा के द्वारा शुरुआत से ही भविष्यवाणियाँ की जाती थी इसी तरीके से सांकेतिक चित्रों का उपयोग करके टैरो कार्ड भविष्यवाणी का आगाज हुआ। बात करें भारत में टैरो के आने की तो टैरो का आगमन भारत में तकरीबन 19वीं शताब्दी में हुआ है।  

टैरो कार्ड में मेजर आरकाना और माइनर आरकना कार्ड होते हैं। मेजर आरकना में 22 कार्ड होते हैं और 56 कार्ड माइनर अरकाना टैरो कार्ड होते हैं। इनमें से 40 कार्ड विशुद्ध माइनर आरकाना कार्ड होते हैं और 16 रॉयल आरकाना कार्ड होते हैं। इनको आगे भी चार भागों में विभाजित किया जाता है जिन्हें कप्स, पेंटाकल्स, स्वोर्ड्स, और वौण्ड्स के नाम से जानते हैं।

मेजर-माइनर आरकाना कार्ड

कार्ड 78 कार्ड्स का डेक होता है जिनमें से 56 कार्ड माइनर आरकाना कार्ड माने जाते हैं। यह काफी महत्वपूर्ण होते हैं। माइनर आरकाना कार्ड व्यक्ति के जीवन की छोटी-छोटी घटनाओं के बारे में बताते हैं वहीं इसके विपरीत मेजर आरकाना कार्ड की बात करें तो आर्काना शब्द आरकेन से बना है जिसका अर्थ होता है बड़ा रहस्य। टैरो कार्ड में 22 कार्ड मेजर आर्काना होते हैं। यह व्यक्ति के जीवन से लेकर मृत्यु तक के और साथ ही पुराने जन्म की मुख्य घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी करते हैं।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए यहां क्लिक करें चंद्र राशि कैलकुलेटर। 

वर्ष 2024 के लिए आपकी राशि अनुसार टैरो भविष्यवाणी 

मेष राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

मेष राशि, राशि चक्र की पहली राशि होती है। इस पर मंगल ग्रह का शासन होता है और इसकी ऊर्जा अग्नि तत्व की है। इसे ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

वृषभ राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

वृषभ राशि राशि चक्र की दूसरी राशि है और यह बेहद ही व्यावहारिक और स्थिर राशि मानी जाती है। वृषभ राशि के जातक जिद्दी….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मिथुन राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के जीवन में साल 2024 में ढेरों अप्रत्याशित बदलाव….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कर्क राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

कर्क राशि पर चंद्रमा ग्रह का शासन होता है जिसे एक बेहद ही शीतल जल तत्व की राशि माना जाता है। कर्क राशि के….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

सिंह राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 इस बात के संकेत दे रही है कि सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 बेहद ही भाग्यशाली….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कन्या राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 इस बात के संकेत दे रही है कि कन्या राशि के जातक इस साल डर, बोरियत और ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

स्वास्थ्य की रिपोर्ट चाहिए तो अभी पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल 2024 

तुला राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

तुला राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का शासन होता है और आप संतुलन की ओर ज्यादा ध्यान देते हैं। तुला राशि के जातक ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

वृश्चिक राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2024 एक बेहद ही व्यस्त साल रहने वाला है। आपके जीवन में….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

धनु राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

धनु राशि के जातकों पर बृहस्पति ग्रह का शासन होता है और यह एक अग्नि राशि चिन्ह मानी गई है। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 के अनुसार….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मकर राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

मकर राशि शनि ग्रह द्वारा शासित राशि है। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 के अनुसार वर्ष 2024 में मकर राशि के जातकों के लिए….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

कुम्भ राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 के अनुसार कुंभ राशि बेहद ही स्वतंत्र राशि होती है और यह अनुशासन के ग्रह शनि से ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

मीन राशि के लिए टैरो राशिफल 2024

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2024 के अनुसार मीन राशि पर शक्तिशाली ग्रह बृहस्पति का शासन होता है। इस वर्ष 2024 में मीन राशि ….(विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post टैरो से देखें भविष्य की झलक: जानें आपकी राशि का कैसा रहेगा हाल! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *