प्रेम और स्वास्थ्य मोर्चे पर मिलेंगे अनुकूल परिणाम- जानें दिसंबर महीने का पूरा हाल!

कर्क मासिक राशिफल दिसम्बर 2023

कर्क मासिक राशिफल दिसम्बर 2023: कर्क राशि वालों! इस उम्मीद के साथ कि आपका नवंबर का महीना अच्छा बीता होगा अब हम उपस्थित है दिसंबर महीने के राशिफल के साथ। इस राशिफल में हम आपके ग्रह गोचर के आधार पर यह बताने वाले हैं कि दिसंबर का महीना आपके लिए कैसे परिणाम दे सकता है? जिससे कि आप यह अनुमान लगा सकें कि दिसंबर के महीने को और बेहतर कैसे बनाया जाए। स्वाभाविक है कि इस राशिफल के माध्यम से आप यह जान सकेंगे कि इस महीने आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? और यह जानने के बाद आप अपने जीवन को और बेहतर दिशा में ले जाने में कामयाब हो सकेंगे।

जैसा कि आप जानते हैं कि यह राशिफल एक प्रकार की स्थूल गणना होती है। आइए अब इस महीने के ग्रह गोचरों के बारे में जान लिया जाए कि इस महीने कौन से ग्रहों का गोचर आपके किस भाव में रहने वाला है और उससे आपको क्या परिणाम मिलने वाले हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

दिसम्बर 2023 में कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य का गोचर 16 दिसंबर तक आपके पंचम भाव में रहेगा। वहीं इसके बाद सूर्य आपके छठे भाव में चला जाएगा। ऐसे में सूर्य महीने के पहले हिस्से में कमजोर तो वही दूसरे हिस्से में काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाय तो मंगल ग्रह 27 दिसंबर तक आपके पंचम भाव में वहीं इसके बाद आपके छठे भाव में रहेंगे। यानी की 27 दिसंबर तक मंगल मिले जुले तो वहीं 27 दिसंबर के बाद काफी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। 

बुध ग्रह के गोचर की बात की जाय तो बुध ग्रह 28 दिसंबर तक आपके छठे भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके पंचम भाव में पहुंच जाएंगे। क्योंकि बुध 13 दिसंबर से वक्री तथा 17 दिसंबर से अस्त रहेंगे। अतः बुध एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति गोचर में पूरे महीने आपके दसम भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। इस पर भी 24 दिसंबर तक गुरु ग्रह बुध के तथा बाद में शनि के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। अतः बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। 

शुक्र ग्रह 25 दिसंबर तक आपके चतुर्थ भाव में तो वहीं बाद में पंचम भाव में गोचर करेंगे। अतः शुक्र इस महीने आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह आपके आठवें भाव में अपनी ही राशि में हैं, यह कमजोर बात है। साथ ही साथ शनि 26 दिसंबर तक राहु के प्रभाव में रहेंगे; जो कमजोर स्थिति ही कही जाएगी जबकि 26 दिसंबर के बाद गुरु के प्रभाव के चलते स्थितियां थोड़ी सी बेहतर हो सकती हैं। अर्थात शनि सामान्य तौर पर आपको कमजोर परिणाम ही देना चाहेंगे। राहु ग्रह आपके भाग्य भाव में गुरु की राशि व बुध के नक्षत्र में रहने वाले हैं। राहु पर 8 दिसंबर तक शनि तथा बाद में गुरु के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। अतः राहु 8 दिसंबर के बाद कुछ एक मामलों में अनुकूल परिणाम दे सकते हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में राहु से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

वहीं केतु ग्रह आपके तीसरे भाव में कन्या राशि में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में हैं। 8 दिसंबर तक केतु ग्रह; शनि तथा बाद में गुरु के उपनक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है। अतः केतु ज्यादातर समय अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कर्क लग्न या कर्क राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। 

दिसम्बर 2023 में कर्क राशि वालों का करियर

कर्क राशि वालों, कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में दिसंबर का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। यद्यपि आपके कर्म स्थान का स्वामी मंगल पंचम भाव में अपनी ही राशि में 27 दिसंबर तक रहने वाला है, जो बौद्धिक कार्यों में सफलता देने या दिलाने का काम कर सकता है लेकिन पंचम भाव में स्थित मंगल कुछ मामलों में आक्रोश या गुस्से का भाव भी दे सकता है। तो ऐसी स्थिति में यदि आप शांतचित्त और शांत मस्तिष्क से कोई काम करेंगे तो उसके सफलता की अच्छी उम्मीदें रहेंगी। वहीं आक्रोश में आकर लिए गए निर्णय कमजोर परिणाम दे सकते हैं। 

हालांकि 27 दिसंबर के बाद परिणाम काफी अच्छे मिलने वाले हैं। विशेषकर नौकरी में परिवर्तन के इच्छुक लोग महीने के आखिरी दिनों में कोई न कोई बेहतर अपॉर्चुनिटी पा सकते हैं। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ मामलों में कुछ उल्लेखनीय सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं। सारांश यह कि दिसंबर का महीना आपके कार्यक्षेत्र के लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में परिणाम काफी हद तक अनुकूल रह सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को महीने के आखिर में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल? राशिफल 2024 से जानें जवाब

दिसम्बर 2023 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति

कर्क राशि वालों, सबसे पहले हम बात करेंगे आपके इन्कम हाउस के लॉर्ड शुक्र की स्थिति की तो शुक्र इस महीने सामान्य तौर पर काफी अच्छी स्थिति में रहने वाला है। फलस्वरुप आपकी कमाई के रास्ते और मजबूत होंगे। या यूं कह सकते हैं कि आमदनी में निरंतरता बरकरार रहेगी। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों को आमदनी का कोई नया रास्ता भी मिल सकता है। वहीं धन संचय के मामले में महीना एवरेज लेवल के परिणाम दे सकता है। 

भले ही पंचम भाव में सूर्य के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन पंचम भाव काल पुरुष की कुंडली में सूर्य का पक्का घर माना गया है। धनसंचय के मामले में सूर्य काफी हद तक आपका सपोर्ट करना चाहेंगे। विशेषकर महीने के दूसरे भाग में जब सूर्य आपके छठे भाव में चले जाएंगे, तब आर्थिक मामलों में आपका काफी हद तक सपोर्ट कर सकेंगे। सारांश यह कि आर्थिक मामलों में दिसंबर का महीना आपके लिए काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। विशेषकर महीने का दूसरा भाग काफी अच्छा रह सकता है। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष? आर्थिक राशिफल 2024 विस्तार से पढ़ें

दिसम्बर 2023 में कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य

कर्क राशि वालों, सामान्य तौर पर दिसंबर का महीना आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रह सकता है। यद्यपि छोटी-मोटी विसंगतियां रहेगी लेकिन किसी बड़ी स्वास्थ्य प्रतिकूलता की संभावनाएं नहीं हैं। विशेषकर महीने का दूसरा हिस्सा स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रह सकता है। महीने के पहले हिस्से में सूर्य ग्रह तुलनात्मक रूप से कमजोर रहेंगे। लिहाजा पेट से जुड़ी समस्याएं विशेषकर कब्ज और एसिडिटी की समस्या बीच-बीच में देखने को मिल सकती हैं। 

यदि पेट में पथरी या इसी तरह का कोई और लक्षण पहले से है और आप उसका निदान ढूंढ रहे हैं तो इस महीने उस मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। बुध, केतु, शुक्र जैसे ग्रह आपके स्वास्थ्य के मामले में सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। अतः शनि की प्रतिकूलता का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। सारांश यह की स्वास्थ्य के लिए दिसंबर का महीना छोटी मोटी विसंगतियों के बाद सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 

स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें वर्ष 2024 में कैसी रहेगी आपकी हैल्थ?

दिसम्बर 2023 में कर्क राशि वालों की शिक्षा

कर्क राशि वालों, शिक्षा से जुड़े मामलों में दिसंबर का महीना आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी शुक्र इस महीने सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में रहेगा। जो शिक्षा से जुड़े मामलों में आपके लिए मददगार बनेगा। विशेषकर कला या साहित्य से जुड़े विद्यार्थियों के लिए शुक्र का गोचर काफी अनुकूल परिणाम दे सकता है। पंचम भाव का स्वामी मंगल भी अपनी ही राशि में होने के कारण काफी हद तक मददगार हो सकता है। 

भले ही पंचम भाव में मंगल की गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना गया है लेकिन तकनीकी शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए मंगल अच्छे परिणाम देना चाहेगा। बुध का गोचर भी इस महीने की ज्यादातर समय शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है। इन तमाम कारणों से यह महीना शिक्षा के लिए अनुकूल कहा जाएगा। 

2024 में उच्च शिक्षा के बनेंगे योग? शिक्षा राशिफल 2024 से जानें जवाब

दिसम्बर 2023 में कर्क राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

कर्क राशि वालों, प्रेम संबंध के लिए यह महीना मिले जुड़े परिणाम दे सकता है। यद्यपि पंचम भाव का स्वामी पंचम भाव में है, यह अच्छी बात है लेकिन मंगल का पंचम भाव में गोचर अच्छा नहीं माना गया है। ये दोनों बातें या सूत्र अलग-अलग हैं लेकिन दोनों अपनी जगह सही है। अतः प्रेम संबंध में आपसी विवाद और मनमुटाव से बचने की स्थिति में आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। 

शुक्र का गोचर भी इस मामले में आपके लिए मददगार बनेगा। दाम्पत्य संबंधी मामलों के लिए यह महीना अनुकूल नहीं कहा जाएगा। शनि का गोचर तो लंबे समय से आपके फेवर में नहीं है और अभी लंबे समय तक फेवर में नहीं रहेगा ऐसे में शनि पर राहु का प्रभाव होने के कारण 26 दिसंबर तक आपसी संदेह के कारण संबंधों में कुछ कमियां आ सकती हैं। अतः एक दूसरे पर पूरा यकीन रखते हुए अपनत्त्व बनाए रखने की स्थिति में संबंध संतुलित रह सकेंगे। 

2024 में प्रेम में मिलेगी सफलता? प्रेम 2024 पढ़ें और जानें जवाब

दिसम्बर 2023 में कर्क राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

कर्क राशि वालों, पारिवारिक मामलों में दिसंबर का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। दूसरे भाव के स्वामी सूर्य की स्थिति महीने के पहले भाग में थोड़ी सी कमजोर तो वहीं दूसरे भाग में काफी अच्छी है। इसलिए पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्वाह करने की स्थिति में सब कुछ अच्छा बना रहना चाहिए। फिर भी महीने के पहले हिस्से में थोड़ी सी एक्स्ट्रा समझदारी दिखाएंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। 

वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में इस महीने काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। घर में सुख संपदा के आने के योग बनेंगे। आप लग्जरी आइटम्स की खरीदारी या प्राप्ति कर सकेंगे। सारांश यह कि पारिवारिक मामलों के लिए दिसंबर का महीना मिले-जुले उसमें भी एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। जबकि गृहस्थ जीवन के लिए महीना काफी अच्छा रह सकता है।

अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं। 

दिसम्बर 2023 में कर्क राशि वालों के लिए उपाय

महीने के पहले भाग में सरसों के तेल की आठ बूंदे कच्ची मिट्टी में टपकाएं। कहीं पर नीम का एक पौधा रोपित करें। किन्नरों को हरे कपड़े दान करें। 

तो हम उम्मीद करते हैं कि दिसम्बर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post प्रेम और स्वास्थ्य मोर्चे पर मिलेंगे अनुकूल परिणाम- जानें दिसंबर महीने का पूरा हाल! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *