सावन के आखिरी सोमवार पर भोलेनाथ के मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, सवारी में चार रूपों में दर्शन देंगे महाकाल
महाकाल मंदिर में सोमवार को श्रावण मास की अंतिम और चौथी सवारी निकलेगी। भक्तों को भगवान महाकाल के विभिन्न रूपों के दर्शन होंगे। कुल छह सवारियों में से दो भाद्रपद मास में निकलेंगी। ओंकारेश्वर में भी भगवान की चांदी की पालकी में भव्य सवारी व नौका विहार होगा।

















