इन दो राशियों पर कभी नहीं डालता है राहु तिरछी नज़र, तरक्की एवं समृद्धि का देते हैं आशीर्वाद!

राहु ग्रह को नवग्रह में विशेष स्थान प्राप्त है जो कि छाया ग्रह माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, राहु महाराज एक राशि में लगभग 18 महीने के लिए रहते हैं और इसके बाद दूसरी राशि में गोचर कर जाते हैं। ऐसे में, राहु को एक राशि में दूसरी राशि में जाने में काफ़ी समय लग जाता है। हालांकि, इन्हें अक्सर एक अशुभ ग्रह माना जाता है जो जातकों के जीवन को कष्ट एवं दुख से भर देते हैं। लेकिन, ऐसी कुछ राशियां हैं जिनसे राहु देव हमेशा प्रसन्न रहते हैं। एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा जिन पर राहु अपनी तिरछी नज़र नहीं डालता है। तो बिना देर किये हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कौन सी हैं वह शुभ राशियां।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

वैदिक ज्योतिष में राहु देव को एक मायावी ग्रह का दर्जा प्राप्त है। वैसे हम आपको यह बता चुके हैं कि राहु छाया ग्रह है, लेकिन छाया ग्रह होने का अर्थ यह नहीं होता है कि राहु हमेशा जातकों को अशुभ फल ही देंगे। कुछ विशेष स्थितियों में राहु देव शुभ एवं सकारात्मक परिणाम भी प्रदान करते हैं। राहु शुभ या मज़बूत स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को ऐसे शुभ परिणाम देते हैं जिसकी कल्पना करना भी आपके लिए मुश्किल होता है। चलिए आपको अवगत करवाते हैं कि कौन सी है वह परिस्थितियां और किन राशि पर राहु देव मेहरबान रहते हैं।

आज का गोचर

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कैसा होता है राहु का स्वभाव? 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया ग्रह राहु को अनेक घटनाओं का कारक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि किसी का घमंड तोड़ने में राहु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मनुष्य के जीवन में होने वाली किसी भी तरह की अच्छी या बुरी घटना के पीछे राहु का हाथ होता है। अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में राहु शुभ या उच्च स्थिति में होते है, तो राहु आपको शुभ परिणाम देने का काम करते हैं। इसके विपरीत. यदि राहु अशुभ या कमज़ोर स्थिति में होते हैं, तो आपके प्रियजनों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

राहु को ये दो राशियां हैं बेहद प्रिय, नहीं देखते हैं अपनी तिरछी नज़रों से

ज्योतिष की मानें, तो राहु महाराज राशि चक्र की अधिकांश सभी राशियों पर अपनी तिरछी नजर डालते हैं, परंतु ऐसा नहीं है। सभी 12 राशियों में से केवल ऐसी दो राशियां हैं जिन्हें राहु अच्छे परिणाम देता हैं। आइए जानते उन राशियों के बारे में-

सिंह राशि

सिंह राशि का नाम राहु को सबसे प्रिय राशियों में आता है। ऐसा कहा जाता है कि राहु देव जब सिंह राशि में विराजमान होते हैं, तो इन जातकों के लिए बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आते हैं। इस राशि के लोगों को राहु अचानक से धन लाभ भी प्रदान करते हैं। साथ ही, इन्हें अपने जीवन में बड़े बदलाव भी देखने को मिलते हैं। राहु देव की कृपा से यह लोग सुख-सुविधाओं से पूर्ण जीवन जीते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि भी राहु को प्रिय राशियों में शामिल हैं और इन पर यह सदैव मेहरबान रहते हैं। ऐसी मान्यता है कि राहु देव की कृपा के शुभ प्रभाव की वजह से ही इन लोगों को अपने करियर में अच्छी उपलब्धियों की प्राप्ति होती हैं। इस राशि के लोग नौकरी के साथ-साथ व्यापार के क्षेत्र में बुलंदियां हासिल करते हैं। राहु महाराज आपको अच्छा धन लाभ भी प्रदान करते हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

राहु ग्रह को प्रसन्न करने के सरल एवं अचूक उपाय

प्रतिदिन “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का एक माला जाप करें।दुर्गा चालीसा का पाठ करना फलदायी रहता है।रोज़ाना पक्षियों को बाजरा खिलाएं।समय-समय पर सप्तधान्य का दान करते रहें।एक नारियल और ग्यारह साबुत बादाम काले कपड़े में बांधकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें।शिवलिंग पर जलाभिषेक करना भी शुभ रहता है।निवास स्थान के नैऋत्य कोण में पीले रंग के फूल लगाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. राहु खराब होने पर क्या होता है?

उत्तर 1. राहु अशुभ या कमज़ोर होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान रहता है और अधिकतर भ्रमित नज़र आता है।

प्रश्न 2. राहु को खुश करने के लिए करना चाहिए?

उत्तर 2. राहु की कृपा के लिए पीपल के पास दीपक जलाएं।

प्रश्न 3. एक राशि में राहु कितने समय तक रहता है?

उत्तर 3. यह एक राशि में 18 महीनों तक रहते हैं।

The post इन दो राशियों पर कभी नहीं डालता है राहु तिरछी नज़र, तरक्की एवं समृद्धि का देते हैं आशीर्वाद! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *