इन राशियों पर क्रोधित रहेंगे शुक्र, प्यार-पैसा और तरक्की, सब कुछ लेंगे छीन!
शुक्र ग्रह 26 जुलाई 2025 को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में जा रहे हैं। यहां पर बृहस्पति की शुक्र के साथ युति भी हो रही है। वैसे तो शुक्र और गुरु के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं लेकिन दो शुभ ग्रहों की युति से अच्छे परिणाम मिलते हैं। शुक्र ग्रह के मिथुन राशि में गोचर करने के दौरान कुछ राशियों के लोगों को प्रतिकूल प्रभाव मिलने के संकेत हैं।
तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने के दौरान किन राशियों के लोगों को अशुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
इन राशि वालों को होगा नुकसान
मिथुन राशि
मिथुन राशि के पांचवें और द्वादश भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र आपके पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको कुछ मामलों में दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। मनोरंजन और घूमने-फिरने में अधिक खर्चा हो सकता है। आप काली गाय की सेवा करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
कन्या राशि के दूसरे भाव और भाग्य भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। गोचर करते हुए शुक्र आपके दशम भाव में पहुंचे हैं। इस भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है। अगर आप समझदारी से काम करते हैं, तो आपको कुछ क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपको कड़ी मेहनत करने पर ही अच्छे परिणाम मिल पाएंगे।। अपने वरिष्ठों का सम्मान करने की स्थिति में आप तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ सकते हैं। आपको अनुभवी लोगों के निर्देशन में काम करने की सलाह दी जाती है। आप मांस-मदिरा का सेवन न करें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
शुक्र ग्रह धनु राशि के छठे भाव और लाभ भाव के स्वामी हैं। इस गोचर के दौरान शुक्र आपके सप्तम भाव में रहेंगे। सप्तम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना गया है। वहीं धनु राशि के लिए शुक्र अच्छे ग्रह भी नहीं माने जाते लेकिन धनु राशि के स्वामी बृहस्पति के साथ युति करने के कारण अधिक नकारात्मक परिणामों में कमी आ सकती है। आपको जननेंद्रियों से संबंधित रोग होने का डर है। शरीर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। इस समय यात्रा करना उचित नहीं होगा। स्त्रियों से विवाद करने से भी बचें। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आप लाल गाय की सेवा करें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
मकर राशि
मकर राशि के पांचवे और दसवें भाव के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। अब इस गोचर के दौरान शुक्र आपके छठे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस भाव में शुक्र की उपस्थिति को अच्छी नहीं मानी जाती है। करियर के लिए यह समय मुश्किल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में सहकर्मियों या बॉस से संभलकर बात करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को भी नुकसान होने की आशंका है। लव लाइफ में भी कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। दोस्तों के साथ भी अनबन हो सकती है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. इसमें चेहरे की चमक कम हो जाती है।
उत्तर. शुक्र के मंत्रों का जाप करें।
उत्तर. मधुमेह और किडनी से जुड़ी समस्याएं।
The post इन राशियों पर क्रोधित रहेंगे शुक्र, प्यार-पैसा और तरक्की, सब कुछ लेंगे छीन! appeared first on Online Astrological Journal – AstroSage Magazine.
