कार्तिक पूर्णिमा 2022: जानें गंगा स्नान महत्व और राशि अनुसार करें ये उपाय, होंगे फायदे

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का महत्व बहुत अधिक माना गया है, पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। पूरा कार्तिक मास ही भगवान विष्णु को अधिक प्रिय होता है, इसलिए इस माह में कई सारे व्रत एवं त्यौहार पड़ते हैं। 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र गंगा में स्नान करने का अधिक महत्व माना जाता है।

पुराणों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं, और मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान के साथ ही इस दिन दान-पुण्य का भी अधिक महत्व माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा और गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस विशेष ब्लॉग और जानते हैं, राशि अनुसार क्या दान करने से आप पर होगी भगवान विष्णु की कृपा।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

कार्तिक पूर्णिमा पर दान का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दान किया जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से भक्तों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, और कर्ज से छुटकारा मिलता है साथ ही आपको दरिद्रता से भी छुटकारा मिलता है।

बेहद खास होता है दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीप दान का विशेष महत्व माना जाता है,  इस दिन प्रदोष काल में दीप दान करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। महीने की त्रयोदशी तिथि को शाम के वक्त को प्रदोष काल कहा जाता है,  मान्यता है की इस वक्त भगवान शंकर कैलाश पर्वत पर नृत्य करते हैं। प्रदोष काल में इस मंत्र का जाप करते हुए दीप दान करना चाहिए।

‘कीटाः पतंगा मशकाश्च वृक्षे जले स्थले ये विचरन्ति जीवाः, दृष्ट्वा प्रदीपं नहि जन्मभागिनस्ते मुक्तरूपा हि भवति तत्र’.

ऐसा करने से मनुष्य के अंदर अकाल मृत्यु का डर खत्म होता है, इसी के साथ घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातकों को गुड़ का दान करना चाहिए, जिससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, और दरिद्रता का नाश करते हैं।

वृष राशि- इस राशि के लोगों को गंगा स्नान के दिन गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए, इन जातकों के लिए ये सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को मूंग की दाल का दान करना चाहिए, इस राशि के लिए ये सबसे शुभ होता है।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को इस दिन चावल का दान करना चाहिए।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को गंगा स्नान के दिन गेहूं का दान करना चाहिए, ये इस राशि के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

कन्या राशि- इस राशि के जातकों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन हरे रंग का चारा दान करना चाहिए।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

तुला राशि- तुला राशि के जातकों को इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए।

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को गुड़ और चने का दान करना चाहिए।

धनु राशि- धनु राशि वालों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गर्म खाने की चीजों का दान करना चाहिए, जैसी की बाजरा।

मकर राशि- इस राशि के जातकों को गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को इस दिन काली उड़द की दाल का दान करना चाहिए, ये इनके लिए बेहद शुभ होता है।

मीन राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन मीन राशि वालों को हल्दी और बेसन की बनी मिठाई का दान करना चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post कार्तिक पूर्णिमा 2022: जानें गंगा स्नान महत्व और राशि अनुसार करें ये उपाय, होंगे फायदे appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *