गुरु का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश; किन राशियों के लिए होगा बेहद शानदार? जानें ज्योतिष की दृष्टि से!

देवों के गुरु बृहस्पति को ज्योतिष में एक अहम स्थान प्राप्त है। हमारे जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में गुरु के प्रभाव देखने को मिलते हैं। सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति शुभ ग्रह है और जातकों को कई सारे अनुकूल परिणाम देता है हालांकि यह बात पूरी तरह से इस पर निर्भर है कि आपकी कुंडली में बृहस्पति कैसी स्थिति में है। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें जीवन से संबंधित सारी जानकारी 

बृहस्पति उदारवादी और स्पष्टवादी प्रवृत्ति वाले ग्रह हैं। धनु और मीन राशियों पर इनका शासन हैं। गुरु की उच्च राशि कर्क है वहीं इनकी नीच राशि मकर है। कुंडली में बृहस्पति के मज़बूत होने से आपको कई लाभ मिलते हैं। तो आइए एक बार मज़बूत गुरु और पीड़ित गुरु के प्रभाव जान लेते हैं।

कुंडली में बली गुरु के लाभ

आपको जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।जातकों की ज़िंदगी में प्रगति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है।गुरु के आशीर्वाद से जातकों के ज्ञान में वृद्धि होती है।बृहस्पति की मज़बूत स्थिति से करियर में सफलता की प्राप्ति होती है।

कुंडली में कमज़ोर गुरु के नुकसान

ऐसे जातक अधिक खर्चीले स्वभाव के होते हैं और हमेशा झूठी परिकल्पनाओं में घिरे रहते हैं।गुरु के कमज़ोर होने के कारण आप कर्ज और विवादों में पड़ सकते हैं।जीवन के अलग-अलग कार्यों में लगातार विघ्न आते रहते हैं।अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और आपकी कुंडली में गुरु पीड़ित हैं, तो आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।वैवाहिक जीवन में कलेश और शादी में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना अधिक रहती है।

गुरु का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों के लिए साबित होगा स्वर्णिम अवसर

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का अश्विनी नक्षत्र में गोचर बेहद उत्तम रहेगा। इस अवधि में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आप अपने आर्थिक पक्ष को मज़बूत करने में सफल होंगे। इसके अलावा आपकी लव लाइफ के लिए भी यह समय शानदार परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से सभी कार्यों को आसानी से करने में सक्षम होंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का अश्विनी नक्षत्र में गोचर फलदायी रहेगा। जातकों को इस अवधि में करियर में कई सारे अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। अगर आप बिज़नेस करते हैं तो आपके लिए यह गोचर लाभप्रद होगा। आपको काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा करने का मौका मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।

धनु

आपके लिए बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने के संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि में जातकों को मनचाहे परिणाम मिलेंगे। खासतौर से करियर और व्यापार में अधिक फायदे होने के योग हैं। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने के विचार में हैं, तो यह समय आपके लिए उचित रहेगा। वहीं, छात्रों के लिए भी गुरु का अश्विनी नक्षत्र में होना अनुकूल रहेगा और आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न.1 क्या अश्विनी नक्षत्र स्त्री के लिए अच्छा है?

उत्तर. अश्विनी नक्षत्र स्त्री जातकों के लिए अच्छा होता है।

प्रश्न.2 क्या अश्विनी नक्षत्र जन्म के लिए अच्छा है?

उत्तर. इस नक्षत्र में पैदा होने वाले जातक बुद्धिमान होते हैं।

प्रश्न.3 अश्विनी नक्षत्र किस भगवान का है?

उत्तर. भगवान गणेश अश्विनी नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post गुरु का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश; किन राशियों के लिए होगा बेहद शानदार? जानें ज्योतिष की दृष्टि से! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *