गुरु चंद्र युति 2023: आज से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशि के जातकों के दोनों हाथों में होंगे लड्डू!

गुरु चंद्र युति 2023: जैसे कि हम सभी जानते हैं कि वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है जो कि समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इन ग्रहों के गोचर से अनेक प्रकार के युतियों एवं योगों का निर्माण होता है। अब ऐसी ही एक युति का निर्माण गुरु और चंद्र देव करेंगे। एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको गुरु-चंद्र युति के बारे में समस्त जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, इस युति से बनने वाले शुभ योग से भी आपको अवगत कराएंगे। तो आइये बिना देर किये जानते हैं किन राशियों के लिए यह युति और यह योग फलदायी साबित होगा। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

गुरु-चंद्र की युति 2023

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को देवताओं के गुरुओं का दर्जा दिया गया है और इन्हें सभी ग्रहों में ज्ञान के कारक ग्रह कहा गया है। बृहस्पति महाराज काफ़ी समय से अपनी राशि मीन में विराजमान है और अब इस राशि में 22 मार्च 2023 को, यानी आज, चंद्रमा प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, मीन राशि में चंद्रमा के गोचर के साथ ही गुरु ग्रह की युति देखने को मिलेगी जो कि एक अत्यंत शुभ योग गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेगी। इस राजयोग का प्रभाव राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन गजकेसरी राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा 3 राशियों को होगा जिनको इस अवधि में अत्यधिक उन्नति और प्रगति प्राप्त होगी। 

अब नज़र डालते हैं उन भाग्यशाली राशियों पर जिनके लिए गुरु-चंद्र की युति से बनने वाला गजकेसरी राजयोग शुभ परिणाम लेकर आएगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

यह भी पढ़ें: राशिफल 2023

गजकेसरी राजयोग 2023 से इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता 

कर्क राशि

मीन राशि में गुरु और चंद्र की युति से बनने वाला गजकेसरी राजयोग कर्क राशि के जातकों को असीम धन-धान्य और वैभव से पूर्ण जीवन प्रदान करेगा। इन राशि वालों को हर कदम पर अपने भाग्य का साथ मिलेगा और जिस काम को भी यह हाथ लगाएंगे उसमें सफलता हासिल करेंगे। संभव है कि यह लोग विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं, तो वहीं छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलने के आसार हैं। इन जातकों को करियर में उन्नति और व्यापार में धन लाभ होने के प्रबल योग है। 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु-चंद्र की युति से बन रहा गजकेसरी राजयोग बेहद लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आपको धन लाभ के साथ-साथ आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर के लिए भी यह समय अच्छा साबित होगा और आपको नौकरी में तरक्की और इन्क्रीमेंट मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के व्यापारी जातक अपने बिज़नेस का विस्तार कर सकते हैं और इस दौरान कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं जो भविष्य के लिए फलदायी रहेगी। कहीं से अचानक से धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का संबंध मीडिया और ग्‍लैमर जगत से हैं, उन्हें विशेष रूप से लाभ होगा।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मीन राशि 

आपको बता दें कि गुरु-चंद्र की युति से बनने वाला गजकेसरी राजयोग मीन राशि में ही बनने जा रहा है। ऐसे में, इस योग से सबसे ज्यादा फायदा मीन राशि के जातकों को ही होगा। इसके प्रभाव से आपको नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। साथ ही, आपके व्यक्तित्व में भी एक अलग सा निख़ार देखने को मिलेगा और आप पहले से ज्यादा आकर्षक नज़र आएंगे। इसके परिणामस्वरूप आपका आत्मविश्वास बुलंद रहेगा। यह अवधि प्रत्येक क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो, अच्छा ख़ासा धन लाभ होगा। आपसी रिश्तों में भी सुधार नज़र आएगा और ऐसे में, आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। कुल मिलाकर, आपका जीवन ख़ुशहाल रहेगा।                

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post गुरु चंद्र युति 2023: आज से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशि के जातकों के दोनों हाथों में होंगे लड्डू! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *