चीनी राशिफल 2023: किन राशियों की चमकेगी किस्मत?

ज्योतिष शास्त्र के बारे में पूरी दुनिया में कई भ्रांतियां फैली हुई है। पंचांग और कुछ विशेष रीति-रिवाजों की उत्पत्ति मिस्र, बेबीलोन, भारत और चीन में हुई है जो कि सदियों पुराने हैं। हालांकि, चीनी राशिफल 2023 में सभी राशियों के नाम जानवरों पर आधारित होते हैं। इन्हें शेंग्ज़ियाओ के नाम से जाना जाता है जिसका मतलब होता है “जन्म और समानता”। इसका आधार चाईनीज फिलॉसफी में मिलता है। हान सभ्यता (206 ईसा पूर्व से 9 ईसवी) के कारण ही चीनी राशिफल और इन राशियों को दुनिया में इतनी लोकप्रियता मिलती है।

इस सप्ताह को अपने लिए कैसे बनाएँ खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

चीनी ज्योतिष के आधार पर सभी राशियों के नाम जानवरों के नाम पर रखे गए हैं जैसे चूहा (Rat), बैल (Ox), बाघ (Tiger), खरगोश (Rabbit), ड्रैगन (Dragon) ,साँप (Snake), घोड़ा (Horse), भेड़ (Sheep), बंदर (Monkey) ,मुर्गा (Rooster), कुत्ता (Dog), सूअर (Pig)। चीनी ज्योतिष के अनुसार, हर एक साल 12 में से किसी एक न एक राशि को समर्पित माना जाता है। हर जानवर के अपने सकारात्मक और नकारात्मक लक्षण होते हैं जिसका इंसान के व्यक्तित्व से सीधा संबंध होता है। इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि चीनी राशिफल 2023 के अनुसार, ईयर ऑफ द रैबिट किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। 

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार, इन राशियों के लिए 2023 होगा शानदार!

चीनी राशिफल 2023 की मदद से हम यह जानने में सफल होंगे कि कौन सी राशि के जातकों के लिए साल 2023 शानदार रहने वाला है? किस राशि के जातकों को इस साल हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी? तो आइए बिना देरी किए इसकी शुरुआत करते हैं और जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब चीनी राशिफल 2023 से।

चूहा (RAT)

(जिनका जन्म साल 1924, 1936, 1948, 1972, 1984 में हुआ है)

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार, चूहा राशि के जातकों के लिए यह साल जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कई शुभ परिणामों के साथ आएगा। इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सकारात्मकता से भरा रहेगा और उनके जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जो जातक इस वक्त सिंगल हैं, उन्हें दिल से जुड़े मामलों में धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। आप अपने काम का विस्तार करने में सफल होंगे और लोगों से अच्छी जान-पहचान बनाने में भी आप सक्षम होंगे। आर्थिक मामले में भी किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। वहीं, आप अगर आने वाले कल में भी आर्थिक लाभ कमाना चाहते हैं, तो आप इस समय निवेश कर सकते हैं। स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें चूहा राशिफल 2023

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बाघ (TIGER)

(जिनका जन्म साल 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022 में हुआ है)

द ईयर ऑफ द वाटर रैबिट बाघ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव और कई सारे अवसरों के साथ आएगा। चीनी राशिफल 2023 के अनुसार, जातकों के प्रेम संबंध और बेहतर बनेंगे क्योंकि इस समय आप एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने में कामयाब रहेंगे। वहीं बाघ राशि के शादीशुदा जातकों के जीवन में भी जरूरी और सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। इस वक्त आप अगर किसी नए इंसान से पहचान बनाते हैं, तो करियर के लिहाज से यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक मामलों में इस राशि के जातकों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सही व्यक्ति की सलाह और सही जगह पर किये गये निवेश से आपकी सारी परेशानियां अपने आप हल हो जाएंगी। बाघ राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा और किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें बाघ राशिफल 2023

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

बंदर (MONKEY)

(जिनका जन्म साल 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016 में हुआ है)

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार, बंदर राशि के जातकों के लिए यह साल अनुकूल साबित होगा। इस साल आपका प्रेम जीवन काफी बेहतर रहने वाला है। आपसी समझ और तालमेल के दम पर आप प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने में सक्षम होंगे। बंदर राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आप धैर्य बरतें और अपनी सोच दूरगामी रखें। करियर में विकास देखेंगे और कई अवसर आपकी ओर आएंगे। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आप निश्चित ही कामयाब होंगे। आर्थिक मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। इस वक्त आप जो भी निवेश करेंगे वह आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। सही समय पर खाना-पीना करें और वर्जिश में भी अपना कुछ वक्त दें।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें बंदर राशिफल 2023

कुत्ता (DOG)

(जिनका जन्म साल 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018 में हुआ है)

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार, कुत्ता राशि के जातकों के लिए यह साल सकारात्मक साबित होगा। जो जातक किसी को बहुत प्यार करते हैं उन्हें अपनी भावनाओं का इज़हार साथी के सामने करना चाहिए। जिंदगी में उमंग और ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुत्ता राशि के जातकों को अलग-अलग आइडियाज पर काम करना चाहिए। बिजनेस में आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा, साथ ही भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। साल के अंत में आपको अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए पैसे खर्च करने चाहिए। संभावना है कि आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती है, लेकिन अंत में सब अच्छा हो जाएगा। वहीं अगर सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने-पीने का ध्यान रखना चाहिए। वर्जिश करें, अच्छा खाना-पीने खाएं और आप बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें कुत्ता राशिफल 2023

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post चीनी राशिफल 2023: किन राशियों की चमकेगी किस्मत? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *