चीनी राशिफल 2024: वुड ड्रैगन का साल सभी राशियों के लिए लाया है शुभ समाचार- पढ़ें अभी
चीनी राशिफल 2024 इस वर्ष 10 फरवरी 2024 से प्रारंभ होने जा रहा है और चीनी राशिफल के अनुसार यह साल ‘द ईयर ऑफ ड्रैगन’ के नाम से जाना जाएगा। चीनी पौराणिक कथाओं में ड्रैगन को एक शक्तिशाली और शुभता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है जो साहस, रचनात्मक और नवीनता का प्रतिनिधित्व करता है।
ऐसे में वर्ष 2024 बेहतर संभावनाओं और ढेर सारे शुभ अवसरों से भरा हुआ साल होने वाला है। बात करें ड्रैगन लोगों की तो ये करिश्माई, महत्वाकांक्षी, साहसी और निडर स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और दूरदर्शिता कूट-कूट कर भरी होती है। ऐसे व्यक्ति अपने सपने और लक्ष्यों का पीछा करने से कभी नहीं डरते हैं।
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
आइये ये सभी जानकारी जानने के बाद आगे बढ़ लेते हैं और जानते हैं चीनी नव वर्ष से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प जानकारियां, इस साल ड्रैगन ईयर का महत्व, ईयर ऑफ ड्रैगन से जुड़ी कुछ जानने योग्य बातें और चीनी राशिफल पर आधारित आपके लिए व्यक्तिगत भविष्यवाणी।
कैसे पता करें कि आप ड्रैगन हैं या नहीं?
चीनी राशि चक्र में प्रत्येक साल की शुरुआत और अंत ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ मेल नहीं खाती है। ऐसे में अगर चीनी राशिफल आधारित आप यह जानना चाहते हैं कि क्या आप ड्रैगन हैं या नहीं या आपका जन्म ड्रैगन राशि के अंतर्गत हुआ है या नहीं तो आपको अपनी जन्मतिथि का मिलान संबंधित ड्रैगन चक्र अवधि के साथ करना होगा। उदाहरण के तौर पर हम पिछले 6 ड्रैगन वर्षों की सटीक तारीखेँ आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।
साल समय 2012 23 जनवरी, 2012 – 9 फरवरी, 201320005 फरवरी, 2000 – 23 जनवरी, 2001198817 फरवरी, 1988 – 5 फरवरी, 1989197631 जनवरी, 1976 – 17 फरवरी, 1977196413 फरवरी, 1964 – 1 फरवरी, 1965195227 जनवरी, 1952 – 13 फरवरी, 1953
अगर आपका जन्म ऊपर दी गई अवधि या ऊपर दी गई तिथियां में से किसी तिथि पर हुआ है तो चीनी राशिफल के अनुसार आप ड्रैगन हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
द ईयर ऑफ ड्रैगन: महत्व
पांच तत्वों का सिद्धांत
वर्ष 2024 को वुड ड्रैगन का वर्ष कहा जाएगा। यह क्यों विशेष माना जा रहा है? दरअसल चीनी राशि चक्र के अनुसार ड्रैगन सबसे शक्तिशाली और शुभ जानवर होता है। यह शक्ति, बुद्धि, भाग्य और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। ड्रैगन उन पांच तत्वों में से एक है जिन्हें बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनके अलावा अन्य चार तत्व हैं: लकड़ी, अग्नि, पृथ्वी, धातु और पानी।
द फायर ड्रैगन (1916, 1976): भावुक और करिश्माई- ऐसे व्यक्ति जो कुछ भी करते हैं उसमें ऊर्जा उत्साह और आत्मविश्वास झलकता है।
द अर्थ ड्रैगन (1928, 1988): यह स्थिर और विश्वसनीय है- ऐसे व्यक्ति व्यवहारिकता, परिश्रम और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की कड़ी मेहनत करते हैं।
द मेटल ड्रैगन (1940, 2000): उत्कृष्ट और परीक्षित- ऐसे व्यक्ति अपनी सुंदरता, शालीनता से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं।
द वॉटर ड्रैगन (1952, 2024): फ्लैक्सिबल और सहज ज्ञान युक्त- ऐसे व्यक्ति बहुमुखी प्रतिभा, साधन, संपन्नता और रचनात्मकता के साथ विभिन्न परिस्थितियों को बेहद ही आसानी से पार पा लेते हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
वुड ड्रैगन का वर्ष
2024 को चीनी भाषा में यांग वुड ऑन ड्रैगन के नाम से भी जाना जाता है। वुड ड्रैगन ड्रैगंस में सबसे रचनात्मक और दूरदर्शी माने गए हैं। यह आशावादी, महत्वाकांक्षी और साहसी होते हैं। विनय विचारों को तलाशने में और खुद को चुनौती देना पसंद करते हैं। इसके अलावा स्वभाव में ये बेहद उदार, दयालु और अपने दोस्तों के प्रति हद से ज्यादा वफादार होते हैं इसीलिए 2024 में वुड ड्रैगन का यह साल दूरदर्शी नेताओं और समस्याओं को दूर करने वालों के लिए एक उत्तम समय होने वाला है। माना जा रहा है कि, 2024 नई परियोजनाएं शुरू करने, नए अवसर तलाशने में और अपने और दूसरों के लिए नए नियम और मूल्य बनाने के लिए शानदार वर्ष साबित होगा।
ड्रैगन वर्ष 2024 में व्यवसाय वृद्धि के लिए सबसे आशाजनक क्षेत्रों में से कुछ फिनटेक, एआई, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन और सौर ऊर्जा हैं। ये उद्योग नवाचार और अत्याधुनिक समाधानों की मांग से प्रेरित हैं। इन प्रतिस्पर्धी बाज़ारों में सफल होने के लिए, व्यवसायों को नई तकनीकों को अपनाने और अपने मूल्य प्रस्ताव को प्रभावी ढंग से संप्रेषित करने की आवश्यकता है।
वुड ड्रैगन 2024 का यह साल कई मायनों में खास रहने वाला है क्योंकि यह ड्रैगन की शक्ति और लकड़ी की रचनात्मकता का एक दुर्लभ संयोजन माना जा रहा है। यह सपनों को आगे बढ़ाने, अपने विचारों को व्यक्त करने और अपने क्षितिज का विस्तार करने का साल साबित होगा। इसके अलावा यह साल दोस्तों के प्रति उदार दयालु और वफादार होने के लिए भी उत्तम संकेत दे रहा है। चीनी राशि चक्र में वुड ड्रैगन का अगला साल अब से 60 वर्षों बाद यानी की 2084 होगा।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
चीनी नव वर्ष क्या है?
चीनी नववर्ष चंद्र कैलेंडर के अनुसार हर साल अलग-अलग तारीखों पर पड़ता है। मूल रूप से यह दिन पूर्वजों और अपने पितरों को श्रद्धांजलि देने के लिए माना जाता है। जब 15 दिनों तक उत्सव चलते हैं और साल की पहली पूर्णिमा के साथ यह समाप्त हो जाता है।
चीनी राशि चक्र प्रत्येक वर्ष 12 जानवरों में से एक-एक करके विभाजित किया गया है। यह परंपरा एक प्राचीन चीनी कविता से उत्पन्न हुई है जिसमें वसंत ऋतु और नई फसल की शुरुआत के लिए स्वर्ग से उतरने वाले 12 पौराणिक जानवरों का जिक्र है।
ड्रैगन ईयर तिथि तत्व 2024फरवरी 10, 2024 – जनवरी 28, 2025वुड ड्रैगन2012जनवरी 23, 2012 – फरवरी 9, 2013वॉटर ड्रैगन2000फरवरी 5, 2000 – जनवरी 23, 2001गोल्ड ड्रैगन1988फरवरी 17, 1988 – फरवरी 5, 1989अर्थ ड्रैगन 1976जनवरी 31, 1976 – फरवरी 17, 1977फ़ाइर ड्रैगन1964फरवरी 13, 1964 – फरवरी 1, 1965वुड ड्रैगन1952जनवरी 27, 1952 – फरवरी 13, 1953वॉटर ड्रैगन1940फरवरी 8, 1940 – जनवरी 26, 1941गोल्ड ड्रैगन
चीनी राशि चक्र में ड्रैगन को क्यों दिया गया है पांचवा स्थान?
12 वर्षीय चक्र के अनुसार प्रत्येक वर्ष एक पशु चिन्ह से जोड़कर देखा जाता है। चीनी राशि चक्र के इस क्रम में 12 जानवरों में पांचवा स्थान ड्रैगन को दिया गया है। अगर इसके पीछे की वजह जानना चाहे तो इसके लिए हमें चीनी राशि चक्र का इतिहास खंगालना पड़ेगा जिसके अनुसार, देवताओं के संप्रभु सम्राट जेड अपने निजी रक्षक के गठन के लिए 12 जानवरों का चयन करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक दौड़ का आयोजन किया जिसकी अंतिम पंक्ति दिव्य द्वारा को पार करने के लिए होती। जब जानवरों की रैंक प्रत्येक के आगमन के कम से निर्धारित की जाती। जिसमें ड्रैगन पांचवें स्थान पर स्वर्गीय द्वारा से गुजरा। इसी तरह से उसे चीनी राशि चक्र में पांचवें स्थान पर कब्जा कर लिया।
चीनी राशि
चीनी नव वर्ष की बात करें तो यह 10 फरवरी 2024 को पड़ने जा रहा है। चीनी संस्कृति में शुक्रवार 9 फरवरी 2024 की शाम को बड़े नए साल की शाम के लिए रात्रि भोजन तैयार किया जाएगा। इस दिन चीनी समुदाय के लोग भोजन तैयार करते हैं जो स्वास्थ्य और दीर्घायु, समृद्धि की इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस दौरान परिवार में एकजुटता, खुशी, हंसी और प्रगति देखी जाती है।
इस दौरान हर कोई लाल रंग के कपड़े पहनते हैं, लाल रंग को चीन में बहुत ही भाग्यशाली माना गया है। इसके बाद लोग तरह-तरह के पकवान आदि तैयार करके अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मिलने जाते हैं। बड़े लोग मुख्य रूप से विवाहित लोग इस दौरान बच्चों और बड़ों को पैसों से भरे लाल रंग के लिफाफे (Red Envelope) देते हैं। रात में लोग आतिशबाजी, परेड, भोजन और चमकदार रोशनी वाले लालटेन का आनंद लेते हैं।
दिलचस्प जानकारी: चीनी नव वर्ष के दौरान तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं जैसे मीठे चावल का केक, आदि। इसी तरह से डंपलिंग्स बनाए जाते हैं जो मनी बैग की तरह नजर आते हैं। यह एक प्रतीकात्मक व्यंजन माना जाता है जो खाने में जितना मजेदार और स्वादिष्ट होता है वैसे ही उम्मीद की जाती है कि यह व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य भी लेकर आएगा।
कितने दिनों तक चलता है चीनी नववर्ष?
चीन में मुख्य रूप से यह दो सप्ताह से अधिक समय तक चलने वाला उत्सव माना गया है जो नए साल की पूर्व संध्या से शुरू होता है और 15 दिन लालटेन महोत्सव के साथ समाप्त होता है। आधिकारिक तौर पर यह चीन में 7 दिनों की सार्वजनिक छुट्टी के रूप में भी मनाया जाता है जिस दौरान व्यवसाय और स्कूल आदि बंद हो जाते हैं और लोग अपने परिवार के साथ रहने और अपने परिवार के लोगों के साथ मिलने में व्यतीत करते हैं।
क्या है लालटेन महोत्सव? चीनी नववर्ष के 15 दिन के साथ वसंत महोत्सव की छुट्टी समाप्त हो जाती है। लालटेन उत्सव (Lantern Festival) नए चंद्रवर्ष की पहली पूर्णिमा को दर्शाता है और यह इस वर्ष 24 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। इस दौरान लोग त्योहार का जश्न मनाने के लिए लालटेन जलाते हैं और उन्हें अपने घर के बाहर लटका देते हैं।
कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब
ड्रैगन व्यक्तित्व का प्रकार
वुड ड्रैगन (1964, 2024) अंतर्मुखी, कम उत्साही और अच्छे रिश्तों की कमी
फायर ड्रैगन (1916, 1976) स्मार्ट और सहज, चुस्त और लचीला
अर्थ ड्रैगन (1928, 1988) स्मार्ट, महत्वाकांक्षी और मेहनती
गोल्ड ड्रैगन (1940, 2000) स्वाभाविक और सीधा, प्रतिभा और दिखने की इच्छा
वॉटर ड्रैगन (1952, 2012) दृढ़, दूरदर्शी और जोरदार
ड्रैगन जातकों के लिए भाग्यशाली चीज़ें
भाग्यशाली अंक: 1, 6 और 7
शुभ दिन: किसी भी चीनी चंद्र कैलेंडर माह की पहली और 16 तारीख़
शुभ रंग: सोना, चांदी, भूरा सफेद
भाग्यशाली फूल: ब्लीडिंग-हार्ट ग्लोरी बोवर, ड्रैगन फूल
शुभ दिशा: पूर्व, उत्तर, दक्षिण
भाग्यशाली महीने: तीसरा, चौथा और सातवां चीनी चंद्र महीना।
चीजें जिनसे ड्रेगन को बचना चाहिए
अशुभ रंग : नीला, हरा
अशुभ अंक: 3 और 8
अशुभ दिशा : उत्तर पश्चिम
अशुभ महीने: 5वां और 6वां चीनी चंद्र महीना
ड्रैगन के साथ बेहतरीन राशि: चूहा, बंदर या मुर्गा
ड्रैगन के साथ खराब राशि: कुत्ता
चीनी ज्योतिष के अनुसार मेरी राशि क्या है?
चीनी ज्योतिष चंद्र वार्षिक कैलेंडर का पालन करती है। चीनी नववर्ष कभी जनवरी तो कभी फरवरी में पड़ सकता है। अगर आपका जन्मदिन उन महीना में से किसी में पड़ता है तो आपको अपनी राशि निर्धारित करने के लिए यह जानना होगा कि आपका जन्म वर्ष में चीनी नव वर्ष कब आया था। नीचे हम आपको इससे संबंधित सूची प्रदान कर रहे हैं जिसे देखकर आप भी जान सकते हैं कि आपकी चीनी राशि क्या है।
ड्रैगन – 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024
जीवन शक्ति से भरपूर, आत्मविश्वासी, एक स्वाभाविक नेता या कलाकार।
सर्प (साँप) – 1917, 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013
आकर्षक संशयवादी और गहरे विचारक जो अपने अंतर्ज्ञान का उपयोग करते हैं।
घोड़ा – 1918, 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014
हँसमुख, तेज़-तर्रार और लोकप्रिय।
राम (भेड़)- 1919, 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015
दयालु और मददगार, कलात्मक और थोड़ा निष्क्रिय।
बंदर – 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016
चतुर और नवोन्मेषी, अच्छी याददाश्त के साथ तेजी से सीखने वाला।
मुर्गा – 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017
नाटकीय और स्पष्टवादी, प्रतिष्ठित और विश्वसनीय।
कुत्ता – 1922, 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018
न्याय और जिम्मेदारी की गहरी भावना, वफादार और उदार।
सूअर – 1923, 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019
मेहनती, साहसी और एक अच्छा दोस्त।
चूहा – 1912, 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020
तेजस्वी, मिलनसार और अत्यधिक महत्वाकांक्षी, पैसों से भरपूर।
ऑक्स (बैल) – 1913, 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021
बुद्धिमान, आत्मविश्वासी, पारंपरिक, जिद्दी हो सकता है।
बाघ – 1914, 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022
विद्रोही और गतिशील, अदम्य लेकिन विचारशील।
खरगोश – 1915, 1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023
शांतिप्रिय और अच्छे आचरण वाले, बुद्धिमान और रचनात्मक।
आइए अब जानते हैं कि चीनी ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग राशियों के लिए चीनी नव वर्ष 2024 कैसा रहने वाला है।
चीनी नव वर्ष 2024: राशि अनुसार भविष्यफल
चीनी राशिफल 2024: चूहा (Rat) राशि
चूहा राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 मिला-जुला रह सकता है क्योंकि….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: बैल/गाय (Ox/Cow) राशि
चीनी राशिफल 2024 भविष्यवाणी कर रहा है कि बैल राशि के जातकों के लिए साल 2024….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: बाघ (Tiger) राशि
बाघ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 रोमांचक रहने वाला है। इस दौरान आपको ….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: खरगोश (Rabbit) राशि
चीनी राशिफल 2024 के अनुसार, खरगोश राशि वाले ईयर ऑफ द ड्रैगन वुड 2024 से….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: ड्रैगन (Dragon) राशि
चीनी राशिफल 2024 भविष्यवाणी कर रहा है कि ड्रैगन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: साँप (Snake) राशि
चीनी राशिफल 2024 के अनुसार, साँप या सर्प राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 ….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: घोड़ा (Horse) राशि
चीनी राशिफल 2024 के अनुसार, घोड़ा राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: भेड़ (Sheep) राशि
चीनी राशिफल 2024 भविष्यवाणी कर रहा है कि भेड़ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: बंदर (Monkey) राशि
चीनी राशिफल 2024 के अनुसार, बंदर राशि वालों के लिए वर्ष 2024 ….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: मुर्गा (Rooster) राशि
चीनी राशिफल 2024 के अनुसार, मुर्गा राशि वालों के लिए वर्ष 2024 ….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: कुत्ता (Dog) राशि
चीनी राशिफल 2024 के अनुसार, कुत्ता राशि के जातकों को वर्ष 2024 ….विस्तार से पढ़ें
चीनी राशिफल 2024: सूअर (Pig) राशि
चीनी राशिफल 2024 के अनुसार, सूअर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024….विस्तार से पढ़ें
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
The post चीनी राशिफल 2024: वुड ड्रैगन का साल सभी राशियों के लिए लाया है शुभ समाचार- पढ़ें अभी appeared first on AstroSage Blog.
