छह दिवसीय चंपा षष्ठी पर्व शुक्रवार से होंगे शुरू, मराठी समाज के लोग करेंगे पूजा
महाराष्ट्र में भगवान शिव के अवतार खंडोबा को किसानों के देवता के रूप में पूजा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। महादेव की पूजा करने से हमारे पाप मिट जाते हैं। चंपा षष्ठी का व्रत करने से सुख-शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पूर्व जन्म के पाप धुल जाते हैं।
