जनवरी 2024: मकर संक्रांति, सफला एकादशी से सजा ये माह कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए?

जनवरी 2024 साल का पहला महीना होता है और इसी माह से नए साल का आगाज़ होता है। वैसे तो, हर महीने में अनेक व्रत एवं त्यौहार आते हैं, लेकिन जनवरी 2024 के अपने विशेष मायने हैं क्योंकि इस महीने में सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाते हैं और मकर संक्रांति के साथ-साथ सर्दियां कम होने लगती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, साल के पहले महीने में भी व्रत एवं त्योहारों की भरमार रहने वाली है। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

लेकिन, हर महीने की तरह जनवरी 2024 से भी हम सबकी अनेक तरह की आशाएं और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। ऐसे में, हमारे मन में कई सवाल उठते हैं कि क्या इस महीने मिलेंगे शुभ परिणाम? क्या जीवनसाथी का मिलेगा साथी? प्यार का इज़हार करने के लिए अच्छा रहेगा ये महीना? व्यापार की धीमी होगी रफ़्तार या फिर तेज़ी से यह आगे बढ़ेगा? मिलेगी मनपसंद नौकरी? इन सभी सवालों का जवाब आपको एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में। तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की।

जनवरी 2024 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2024 के जनवरी महीने का आरंभ मघा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के अंतर्गत 01 जनवरी 2024 को होगा और इसका अंत 31 जनवरी 2024 को हस्त नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को होगा। पंचांग के बाद, अब हम सबसे पहले आपको रूबरू कराएंगे जनवरी 2024 में मनाये जाने वाले व्रत और त्योहारों से। जनवरी 2024 के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ेंगे। हम इन पर्वों के बारे में भी विस्तार से बात करेंगे, लेकिन उससे पहले जानते है जनवरी 2024 का धार्मिक महत्व। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

जनवरी 2024 का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन और माह को विशेष स्थान प्राप्त है और यह बात हर माह को अलग और ख़ास बनाती है। नए साल के पहले महीने के रूप में जनवरी 2024 का धार्मिक दृष्टि से भी महत्व है। सनातन धर्म में जनवरी को पौष के नाम से जाना जाता है। ऐसे में, यह महीना महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस महीने में कई व्रतों और त्योहारों को मनाया जाता है। 

हिंदू वर्ष में पौष एक मास का नाम है जो कि साल का दसवां महीना होता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, पौष मास ज्यादातर दिसंबर या जनवरी के महीने में आता है। पंचांग के अनुसार, साल 2024 के पहले महीने अर्थात जनवरी 2024 की शुरुआत पौष माह के तहत होगी और इसका समापन माघ माह के अंतर्गत 31 जनवरी 2024 को होगा। 

मार्गशीर्ष माह के बाद आने वाले पौष के महीने का अत्यंत महत्व है। यह माह ऊर्जा और तेज के प्रतीक भगवान सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। हिन्दू वर्ष में हर माह को विशेष स्थान प्राप्त है और इसी क्रम में, पौष मास का भी अपना धार्मिक स्थान है। जैसे कि हमने आपको अपने पिछले लेखों में बताया है कि हिंदू धर्म में हर माह का नाम नक्षत्रों पर आधारित होता है। इसके परिणामस्वरूप, पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पौष नक्षत्र में उपस्थित होता है इसलिए इसे पौष मास के नाम से जाना जाता है।   

धर्म शास्त्रों में पौष माह के विषय में वर्णन किया गया है कि इस महीने में सूर्य देव की पूजा-अर्चना करना बहुत ही शुभ एवं कल्याणकारी होता है। इस माह भगवान सूर्य की उपासना भग नाम से करनी चाहिए क्योंकि सूर्य देव को पौष माह के देवता भग का ही स्वरूप माना जाता है इसलिए इस माह में सूर्य पूजा फलदायी साबित होती है। मान्यताओं के अनुसार, पौष मास में सूर्य देव के लिए व्रत रखना और उन्हें अर्घ्य देना बेहद लाभदायक होता है। ऐसा करने से जातक को शुभ फल प्राप्त होते हैं। कहा जाता है कि पौष माह में पड़ने वाले हर रविवार को व्रत रखने से और सूर्य देव को तिल चावल की खिचड़ी का प्रसाद के रूप में भोग लगाने से भक्त के तेज़ में वृद्धि होती है।

शायद ही आपको पता होगा कि पौष माह को छोटा पितृ पक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसकी वजह यह है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पौष मास में यदि कोई व्यक्ति अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और श्राद्ध कर्म करता है, तो उस मनुष्य को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। साथ ही, पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। इसके विपरीत, जनवरी 2024 माह की समाप्ति माघ महीने के अंतर्गत होगी जो कि हिंदू वर्ष का ग्यारहवां महीना होता है। साल 2024 में इस महीने का आरंभ 26 जनवरी 2024 से होगा और इसका समापन 24 फरवरी 2024 को होगा। 

पौष माह ही तरह ही माघ माह को भी धार्मिक दृष्टि से विशिष्ट स्थान प्राप्त है। इस मास में गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है। ऐसा मत है कि माघ में दान, स्नान और उपवास आदि करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा, माघ के पवित्र महीने में जो मनुष्य पवित्र गंगा नदी में स्नान करता है और उसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देता है। उन्हें सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्त को सुख-शांति से पूर्ण जीवन प्राप्त होता है।

जनवरी 2024 के व्रत एवं त्योहारों की संपूर्ण सूची 

 वर्ष 2024 का पहला महीना जनवरी भी व्रत और त्योहारों से भरा रहेगा। जनवरी 2024 में मकर संक्रांति, पोंगल और उत्तरायण जैसे कई त्योहार मनाए जाएंगे। अब आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं इस महीने के व्रत और त्योहारों पर।

तिथिपर्व7 जनवरी 2024, रविवारसफला एकादशी9 जनवरी 2024, मंगलवारमासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)11 जनवरी 2024, गुरुवारपौष अमावस्या15 जनवरी 2024, सोमवारपोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति21 जनवरी 2024, रविवारपौष पुत्रदा एकादशी23 जनवरी 2024, मंगलवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)25 जनवरी 2024, गुरुवारपौष पूर्णिमा व्रत29 जनवरी 2024, सोमवारसंकष्टी चतुर्थी

जनवरी 2024 में जन्म लेने वाले मशहूर सितारें

01 जनवरीमोहन भागवत, नाना पाटेकर, सोनाली बेंद्रे

07 जनवरी – बिपाशा बसु, इरफान खान 

10 जनवरीऋतिक रोशन, दृष्टि धामी

15 जनवरी मायावती, नील नितिन मुकेश 

21 जनवरी सुशांत सिंह राजपूत, किम शर्मा

27 जनवरी शहनाज़ कौर गिल, बॉबी देओल, डेनियल विटोरी

31 जनवरीप्रीति जिंटा, एमी जैक्सन

अपने पसंदीदा सितारे की जन्मकुंडली देखने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

जनवरी 2024 में आने वाले व्रत एवं त्योहारों का धार्मिक महत्व

सफला एकादशी (7 जनवरी 2024, रविवार): सनातन धर्म में आने वाली हर एकादशी को अत्यंत पावन माना जाता है। इन्हीं में एक है सफला एकादशी जो कि प्रत्येक वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को आती है। सफला एकादशी में सफला का अर्थ सफलता से है इसलिए इस एकादशी को “सफला एकादशी” कहते हैं। इस एकादशी से जुड़ी मान्यता है कि सफला एकादशी का व्रत करने से जातक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। इस एकादशी को “पौष कृष्ण एकादशी” के नाम से भी जाना जाता है। यह एकादशी जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है। 

मासिक शिवरात्रि (09 जनवरी 2024, मंगलवार): हर महीने मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्ति के लिए किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का व्रत करने का विधान है। इस व्रत से जुड़ी मान्यता है कि जो जातक मासिक शिवरात्रि का व्रत करता है उसे कठिन से कठिन परिस्थितियों से से मुक्ति की प्राप्ति होती है। साथ ही, भगवान शिव अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

प्रदोष व्रत (कृष्ण) (09 जनवरी 2024, मंगलवार): हिंदू धर्म में प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है जिसे प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए प्रदोष व्रत विशेष महत्व रखता है और इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित होता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भक्त को प्रदोष व्रत करने से दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

पौष अमावस्या (11 जनवरी 2024, गुरुवार): धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से, पौष माह को  उत्तम माना जाता है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को पौष अमावस्या कहा जाता है। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि यह दिन पितरों की शांति, तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए श्रेष्ठ होता है। मान्यता है कि पौष अमावस्या के दिन व्रत करने से पितृ दोष और कालसर्प दोष से राहत मिलती है।

पोंगल (15 जनवरी 2024, सोमवार): तमिलनाडु का प्रमुख त्योहार है पोंगल जो कि लोगों द्वारा बहुत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पोंगल का पर्व निरंतर चार दिन चलता है और इस दिन से तमिलनाडु में नववर्ष का आरंभ होता है। बता दें कि पोंगल का त्योहार इंद्र देव को समर्पित होता है और इस दिन उनकी श्रद्धाभाव से पूजा की जाती है। साथ ही, पोंगल के अवसर पर भक्तजन देव इंद्र से अच्छी बारिश और अच्छी फसल के लिए प्रार्थना करते हैं।

उत्तरायण (15 जनवरी 2024, सोमवार): ज्योतिष में सूर्य महाराज एक साल में दो बार अपनी दिशा में बदलाव करते हैं और इस प्रकार, यह 6 महीने उत्तरायण तथा 6 महीने दक्षिणायन रहते हैं। जब सूर्य महाराज मकर राशि से लेकर मिथुन राशि में गोचर करते हैं, तो इस अवधि को उत्तरायण कहा जाता है। उत्तरायण की अवधि को देवी-देवताओं का महीना माना जाता है। ऐसे में, इस दौरान अगले 6 महीनों तक गृह प्रवेश, यज्ञ, विवाह, मुंडन जैसे शुभ एवं मांगलिक कार्य संपन्न किये जाते हैं।

मकर संक्रांति (15 जनवरी 2024, सोमवार): हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को लोग बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। मकर संक्रांति के दिन नवग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि ग्रह की राशि मकर में प्रवेश कर जाते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। यह इस दिन स्नान, दान और पुण्य के लिए शुभ होता है और मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए।

पौष पुत्रदा एकादशी (21 जनवरी 2024, रविवार): हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी व्रत करने का विधान है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से शादीशुदा जोड़ों को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। जो स्त्रियाँ पुत्र की कामना करती हैं, उन महिलाओं को पौष एकादशी व्रत जरूर करना चाहिए। साथ ही, यह व्रत करने से पुत्र पर आने वाले सभी प्रकार की विपदा एवं संकटों का नाश हो जाता है इसलिए यह एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जानी जाती है।

पौष पूर्णिमा व्रत (25 जनवरी 2024, गुरुवार): सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है और यह हर साल पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आती है। मान्यता के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर चंद्र देव और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा, इस दिन किया जाने वाला स्नान और दान-पुण्य विशेष रूप से फलदायी होता है। माना जाता है कि पूर्णिमा के दिन दान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

संकष्टी चतुर्थी (29 जनवरी 2024, सोमवार): विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। यह हिंदू धर्म का एक प्रसिद्ध त्योहार है। इसके अर्थ की बात करें, तो संकष्टी चतुर्थी का अर्थ है कि संकट को हरने वाली चतुर्थी। जैसे कि सनातन धर्म में भगवान गणेश को कष्टों एवं दुखों को हरने वाला कहा गया है इसलिए इन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त संकष्टी चतुर्थी का व्रत विधि-विधान से करते हैं। संकष्टी चतुर्थी पर भक्त सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के उदय होने तक व्रत का पालन करते हैं।

जनवरी 2024 में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

इस ब्लॉग में हम आपको अभी तक जनवरी 2024 में मनाये जाने वाले व्रत-त्योहारों की तिथियों के बारे में बता चुके हैं। लेकिन, अब हम आपको अवगत कराएंगे नए साल यानी कि जनवरी 2024 में होने वाले ग्रहों के गोचर और लगने वाले ग्रहण के बारे में। हालांकि, जनवरी के महीने में कुल 3 बड़ों ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। वहीं, ऐसे दो ग्रह होंगे जो अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए नज़र आएंगे। तो बिना देर किये हम आपको बताते हैं कि जनवरी 2024 में कब और कौन सा ग्रह अपनी स्थिति और राशि में बदलाव करने जा रहे हैं।

बुध वृश्चिक राशि में मार्गी (02 जनवरी 2024): ग्रहों के राजकुमार के नाम से विख्यात बुध ग्रह 02 जनवरी 2024 की सुबह 08 बजकर 06 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए वृश्चिक राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। 

बुध का धनु राशि में गोचर (07 जनवरी 2024): बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध को नवग्रहों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। अब यह नए साल की शुरुआत में यानी कि 07 जनवरी 2024 की रात 08 बजकर 57 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

सूर्य का मकर राशि में गोचर (15 जनवरी 2024): नवग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव अपनी राशि में परिवर्तन करते हुए 15 जनवरी 2024 की दोपहर 02 बजकर 32 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य महाराज के इस गोचर को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

मंगल का धनु राशि में उदय (16 जनवरी 2024): मंगल को साहस और पराक्रम के कारक ग्रह माना जाता है जो अब 16 जनवरी 2024 की रात 11 बजकर 07 मिनट पर अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए धनु राशि में उदय होने जा रहे हैं।   

शुक्र का धनु राशि में गोचर (18 जनवरी 2024): प्रेम, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र 18 जनवरी 2024 की रात 08 बजकर 46 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। 

नोट: साल 2024 के पहले महीने जनवरी में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

जनवरी मासिक भविष्यवाणी 2024: 12 राशियों का राशिफल 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना कई मामलों में अच्छा रहेगा लेकिन कुछ क्षेत्रों में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। पूरे महीने…विस्तार से पढ़ें

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा। जहां एक ओर व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे और नौकरी…(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह माह मिलाजुला रहने की संभावना है। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है। इसके प्रति…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, कर्क राशि वाले जातकों का यह महीना बहुत मामलों में अनुकूल रहने की संभावना है। बुध और शुक्र…(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों का यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला महीना साबित होगा। आपको कुछ…(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, कन्या राशि वाले जातकों का यह महीना उतार-चढ़ाव के बीच व्यतीत होगा। परम शुभ ग्रह देव…(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, तुला राशि वाले जातकों का यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला महीना साबित हो सकता है। राशि स्वामी शुक्र…(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले जातकों का यह महीना मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर…(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, धनु राशि वाले जातकों का यह महीना बढ़िया रहने की संभावना दिखाई देती है। महीने की…(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, मकर राशि वाले जातकों का यह महीना अनेक क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम प्रदान करने वाला महीना रहेगा। आपको…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, कुम्भ राशि वाले जातकों का यह महीना बहुत हद तक अनुकूल रहने की संभावना है। केवल स्वास्थ्य पर ध्यान…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2024 के अनुसार, मीन राशि वाले जातकों का यह महीना मध्यम रूप से फलदायक रहने की संभावना है। इस पूरे…(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post जनवरी 2024: मकर संक्रांति, सफला एकादशी से सजा ये माह कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *