जुलाई में सूर्य-शुक्र के गोचर के साथ शनि होंगे वक्री, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले!
जुलाई का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज़ से बहुत खास रहने वाला है। इस बार मंगल, सूर्य, शुक्र, बुध और बृहस्पति ही नहीं बल्कि शनि देव की भी स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। यही वजह है कि ग्रहों की दृष्टि से जुलाई मास को बहुत महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इन छह ग्रहों के स्थान परिवर्तन करने से सभी राशियों के लोगों के जीवन में उथल-पुथल देखने को मिलेगी और आज इस ब्लॉग के ज़रिए हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जुलाई में अपार सफलता और शोहरत मिलने के योग हैं लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि जुलाई में कब और किस तिथि पर कौन-सा ग्रह गोचर करने जा रहा है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
जुलाई में ग्रहों के गोचर की तिथि
बृहस्पति 09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं। शनि महाराज 13 जुलाई 2025 की सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। सूर्य देव 16 जुलाई 2025 की शाम 05 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध 18 जुलाई 2025 की सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं। बुध ग्रह 24 जुलाई 2025 को रात 07 बजकर 42 मिनट पर कर्क राशि में अस्त हो रहा है। शुक्र 26 जुलाई 2025 को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर मिथुन राशि में जा रहे हैं। मंगल ग्रह, 28 जुलाई 2025 को शाम 07 बजकर 02 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
जुलाई में इन राशियों की खुलेगी किस्मत
मेष राशि
इस महीने मेष राशि के लोगों की सेहत दुरुस्त रहने वाली है। आप अपने प्रतिद्वंदियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा और आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। शनि ग्रह की नकारात्मकता में कमी देखने को मिल सकती है। अब आपकी परेशानियों और खर्चों में कमी आ सकती है। हालांकि, आपको जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में कुछ प्रतिकूलता या परेशानियां रह सकती हैं। मां के साथ भी अपने रिश्ते को लेकर संभलकर चलें। आपको किसी दूर स्थान से शुभ समाचार मिल सकता है।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
कन्या राशि
अगर आपकी कन्या राशि है, तो आपको भी जुलाई के महीने में कुछ उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कन्या राशि के लोग अगर इस दौरान अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चलें, तो निजी जीवन में सब कुछ ठीक हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में अधिक मेहनत करने से फायदा होगा। विदेश से संबंधित मामलों में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में समझदारी से काम लेने से फायदा होगा। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को भी जुलाई के महीने में कई अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं। इसके साथ ही व्यापारियों को भी बड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। हालांकि, कभी-कभी आपको अपने कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आर्थिक मामले में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। पिछले दिनों से यदि किसी तरह की कोई समस्या रही है तो वह समस्या धीरे-धीरे कम हो जानी चाहिए।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. सूर्य का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है।
उत्तर. मिथुन राशि में।
उत्तर. 13 जुलाई 2025 की सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं।
The post जुलाई में सूर्य-शुक्र के गोचर के साथ शनि होंगे वक्री, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले! appeared first on Online Astrological Journal – AstroSage Magazine.
