टैरो साप्ताहिक राशिफल (31 मार्च से 06 अप्रैल, 2024): यह हफ़्ता आपके लिए क्या सौगात लेकर आएगा?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 31 मार्च से 06 अप्रैल 2024: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साल 2024 के तीसरे महीने मार्च का यह सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 31 मार्च से 06 अप्रैल 2024 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा। 

लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि मार्च का यह सप्ताह यानी कि 31 मार्च से 06 अप्रैल 2024 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने की संभावना है?

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

टैरो साप्ताहिक राशिफल 31 मार्च से 06 अप्रैल, 2024: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स

करियर: जजमेंट

स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्स 

मेष राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए किंग ऑफ कप्स अच्छा कहा जाएगा। इस सप्ताह पार्टनर का व्यवहार आपके प्रति संवेदनशील रहेगा और वह आपकी भावनाओं का पूरा ख्याल रखेंगे। हालांकि, आपका साथी आपको एक स्थिर रिश्ता प्रदान करने के लिए हर संभव कोशिश करते हुए दिखाई देंगे।

आर्थिक जीवन को लेकर किंग ऑफ पेंटाकल्स संकेत कर रहा है कि अप्रैल के इस पूरे सप्ताह में आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है और जो नौकरी करते हैं उनकी वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में, आप इस हफ्ते सुख-सुविधाओं का लुत्फ़ उठाएंगे।

करियर के क्षेत्र में जजमेंट बता रहा है कि इस सप्ताह वरिष्ठों की नज़र आप पर बनी रहेगी। साथ ही, आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल किया जा सकता है और यह प्रोजेक्ट आपके जीवन में सफलता लेकर आ सकता है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। ऐसे में, आपको नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है।

टू ऑफ कप्स स्वास्थ्य के संबंध में कह रहा है कि इस सप्ताह आपका अपने स्वास्थ्य पर पूरा नियंत्रण रहेगा। साथ ही, इन जातकों के पास अपने करीबी लोगों के साथ बिताने के लिए भरपूर समय होगा। ऐसे में, यह सप्ताह आपको शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ होने में सहायता करेगा। कुल मिलाकर, यह समय आपकी सेहत के लिए शानदार रहेगा। 

स्वामी ग्रह: मंगल

वृषभ राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन 

करियर: एट ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स

अगर बात करें वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आशंका है कि यह जातक अपने प्रेम जीवन में मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। टेन ऑफ वैंड्स दर्शा रहा है कि पार्टनर के साथ आपको समस्याओं या विवाद का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपके रिश्ते की अच्छी बात यह होगी कि आप दोनों जल्द ही एक-दूसरे के साथ पुनः ख़ुश दिखाई देंगे। कुल मिलाकर, सप्ताह के अंत में आप रिश्ते में चल रही सभी समस्याओं से बाहर आ सकेंगे और प्रसन्न रहेंगे। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो यह सप्ताह वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति के लिए अनुकूल रहेगा। ऐसे में, यह जातक अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। इस अवधि में अधिक मेहनत करते हुए भी नज़र आएंगे। साथ ही, आप बिना किसी फ़िक्र के जीवन जिएंगे और आर्थिक समृद्धि प्राप्त करेंगे।

करियर के क्षेत्र में, एट ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक इस सप्ताह ज्यादातर समय काम में व्यस्त नज़र आएंगे। साथ ही, आने वाले समय में आपका सारा फोकस काम पर होगा। लेकिन, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ऑफिस के कामों में इतने भी व्यस्त न ही जाएं कि अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों के साक्षी न बन सकें।

स्वास्थ्य की बात करें, तो टू ऑफ वैंड्स को आपके लिए अच्छा नहीं कहा जाएगा जो दर्शा रहा है कि आपको सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को डॉक्टर से मदद लेनी पड़ सकती है क्योंकि आशंका है कि आप एक साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे होंगे।

स्वामी ग्रह: शुक्र

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द हैरोफ़न्ट

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स

करियर: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य:  थ्री ऑफ पेंटाकल्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द हैरोफ़न्ट कहता है कि आप अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और आप दोनों के बीच का तालमेल भी शानदार है। अगर आप सिंगल हैं, तो संभव है कि आप एक योग्य जीवनसाथी की खोज में होंगे ताकि आप जल्द-जल्द से शादी कर सकें।

आर्थिक जीवन की दृष्टि से, क्वीन ऑफ वैंड्स बता रहा है कि यह जातक पैसों को बिना सोचे-समझे खर्च करते हुए नज़र आ सकते हैं और धन के प्रति आप लापरवाही बभी रतते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपनी बचत को ख़त्म करने से बचें, अन्यथा यह आपके जीवन में आर्थिक समस्याओं को पैदा कर सकती हैं। इसके फलस्वरूप, आपको बचत और धन का प्रबंधन अच्छे से करने की सलाह दी जाती है।

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आपके करियर के लिए भविष्यवाणी कर रहा है कि मिथुन राशि वाले अपनी मौजूदा नौकरी से खुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। ऐसे में, आप इसी नौकरी में बने रहना पसंद कर सकते हैं। बता दें कि इन जातकों को अपनी नौकरी में अनेक अवसरों की प्राप्ति होगी जहां आप काम से जुड़ी नई-नई चीजें सीखने में सक्षम होंगे और साथ ही, व्यक्तिगत रूप से भी प्रगति प्राप्त करेंगे।

सेहत की बात करें, तो थ्री ऑफ पेंटाकल्स संकेत कर रहा है कि अब आपको सही इलाज मिल रहा है जिसके चलते आप सभी समस्याओं से बाहर आते हुए जल्दी ही ठीक जाएंगे। लेकिन, तब तक आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 

स्वामी ग्रह: बुध 

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: द मून

करियर: नाइन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ

कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो एट ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि इस सप्ताह आपका ध्यान निजी जीवन पर कम रहने की आशंका है। हो सकता है कि आपको घर-परिवार में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हों और इसके परिणामस्वरूप, आपने निजी जीवन की इन परेशानियों को नज़रअंदाज़ करते हुए काम में व्यस्त रहने का फैसला किया हो। 

आर्थिक जीवन को देखें, तो द मून संकेत कर रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए समस्याएं और परेशानियां लेकर आ सकता है। आशंका है कि परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य नाज़ुक रह सकता है जिसके चलते मेडिकल पर होने वाला आपका खर्च बढ़ सकता है। इन सब खर्चों में आपकी बचत जा सकती है। ऐसे में, आप तनावग्रस्त दिखाई दे सकते हैं और खर्चों को लेकर सोच-विचार करते हुए नज़र आ सकते हैं।

करियर की बात करें, तो नाइन ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि कर्क राशि वाले अपने करियर को लेकर निराश महसूस सकते हैं क्योंकि आपको ऐसा लग सकता है कि आपका पेशेवर जीवन अब रुक गया है जिसमें आपको तरक्की भी नज़र नहीं आ रही है। ऐसे में, आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं, लेकिन अभी आप ऐसा करने में असमर्थ हो सकते हैं।

सेहत में आपको स्ट्रेंथ कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि इस हफ़्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से मज़बूत होने की वजह से आप शक्तिशाली महसूस करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपका यह हफ़्ता आराम से बीतेगा। साथ ही, इन जातकों की इम्यूनिटी अच्छी होने के कारण आप हफ्ते को आराम से बिताने में सक्षम होंगे।

स्वामी ग्रह: चंद्रमा

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ़ कप्स 

करियर: द हर्मिट 

स्वास्थ्य: पेज ऑफ़ स्वॉर्ड्स

सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में द सन मिला है जो कि आपके लिए अच्छा कार्ड कहा जाएगा। यह कार्ड दर्शाता है कि इन जातकों के पास परिवार के साथ बिताने के लिए भरपूर समय होगा। साथ ही, उनके साथ बिताया हर पल आपको ख़ुशी देने का काम करेगा। इस अवधि में आप अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का मन बना सकते हैं।

सिंह राशि वालों के आर्थिक जीवन के लिए किंग ऑफ कप्स कह रहा है कि इस सप्ताह आप अत्यधिक भावुक रहेंगे जिसके चलते आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है या फिर आप परिवार की धन से सहायता करते करेंगे। इस वजह से आप अपनी आय का बड़ा हिस्सा खर्च कर सकते हैं। इसके फलस्वरूप, इन जातकों को भावनाओं में न बहकर तार्किक होकर सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है।

करियर को लेकर द हर्मिट भविष्यवाणी कर रहा है कि आप नौकरी में कुछ नया सीखते हुए नज़र आ सकते हैं या फिर यह समय नई चीज़ें सीखने के लिए उत्तम रहेगा। इन जातकों में अपरिपक्वता देखने को मिलेगी।

पेज ऑफ स्वॉर्ड्स सेहत के बारे में कहता है कि आपका स्वास्थ्य इस हफ्ते उत्तम रहेगा। लेकिन फिर भी आपको अपनी फिटनेस बनाए रखनी होगी। साथ ही, एक नियमित दिनचर्या का पालन करना होगा। 

शुभ ग्रह: सूर्य

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: द चेरियट

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स 

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य:  टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द चेरियट बता रहा है कि यह सप्ताह आपको रिश्ते का नियंत्रण अपने हाथ में रखने के लिए प्रेरित करेगा। ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि जीवन में अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें और उन्हें पाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर आगे बढ़ें क्योंकि इसी के बल पर आपको जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है।

फोर ऑफ कप्स संकेत कर रहा है कि कन्या राशि वाले आर्थिक जीवन में थोड़े बैचैन रह सकते हैं। संभावना है कि दूसरों की धन-समृद्धि के प्रति आपके मन में ईर्ष्या के भाव हो सकते हैं और ऐसे में, आप यह नज़रअंदाज़ कर सकते हैं  कि आपको पास क्या है? आपके पास जीवन में जो भी हैं, उसके प्रति आभारी रहेंगे, तो यह दृष्टिकोण आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक साबित होगा।

करियर के क्षेत्र में थ्री ऑफ़ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातकों लंबे समय से कड़ी मेहनत करते आ रहे हैं जिसका मीठा फल अब आपको मिलना शुरू हो जाएगा। ऐसे में, आपको धन कमाने का कोई सुनहरा मौका मिल सकता है।

स्वास्थ्य की बात करें, तो टेन ऑफ स्वोर्ड्स संकेत कर रहा है कि कन्या राशि वालों की सेहत इस अवधि में ज्यादा अच्छी न रहने की आशंका है। लेकिन आने वाला समय अब आपको स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने का काम करेगा। साथ ही, आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, आने वाले समय में आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। 

स्वामी ग्रह: बुध

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि  

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस 

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर:  जजमेंट 

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स 

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो द एम्प्रेस को एक शानदार कार्ड कहा जाएगा। इस राशि की महिलाएं परिवार बढ़ाने के बारे में सोच-विचार करते हुए दिखाई दे सकती हैं। इस बात की भी संभावना है कि आप जल्द ही विवाह के बंधन में बंध जाएं। कुल मिलाकर, आपको इस सप्ताह पार्टनर के साथ यादगार लम्हें बिताने का मौका मिलेगा।

आर्थिक जीवन को लेकर ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स को शुभ कार्ड कहा जाएगा क्योंकि यह आपके जीवन में चल रही आर्थिक समस्याओं से बाहर निकालते हुए धन से जुड़े मामलों में आपके विचारों को स्पष्ट बनाने का काम करेगा। साथ ही, यह कार्ड आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको प्रेरित करेगा ताकि आप भविष्य में मज़बूत बन सकें।

बात करें आपके करियर की, तो जजमेंट कार्ड कहता है कि इस सप्ताह आपके वरिष्ठों की नज़र आप पर होगी। ऐसे में, आपको कुछ भी काम करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, इन राशि के जातकों के काम को वरिष्ठों द्वारा बहुत ध्यान से और बारीकी से देखा जा रहा होगा। लेकिन, आप चिंता न करें क्योंकि आप इस परीक्षा में आसानी से उत्तीर्ण हो जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, अंत में आपको वह सफलता मिलेगी जिसके आप हक़दार है।

टेन ऑफ स्वॉर्ड्स आपके कमज़ोर स्वास्थ्य की तरफ इशारा कर रहा है। इसके परिणामस्वरूप,  तुला राशि वालों को पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए मेडिकल सहायता के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के प्यार और देखभाल की भी आवश्यकता होगी। इस सप्ताह का सकारात्मक पक्ष होगा कि यह आपको समस्याओं से बाहर आने की शक्ति प्रदान करेगा।

स्वामी ग्रह: शुक्र

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन:  किंग ऑफ वैंड्स 

करियर: फोर ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स)

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो टू ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप पार्टनर के बेहद करीब आएंगे। ऐसे में, आप दोनों का रिश्ता जुनून से भरा रहेगा और इसके परिणामस्वरूप, आप दोनों एक मज़बूत टीम के रूप में उभरेंगे।

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि यह जातक धन का प्रबंधन करने में माहिर होते है और ऐसे में, आर्थिक स्थिति का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में रखना पसंद करते हैं। अप्रैल के इस सप्ताह में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी स्थिर और मज़बूत बनी रहेगी।

करियर के क्षेत्र में फोर ऑफ कप्स संकेत कर रहा कि इस राशि के जो जातक नौकरी या व्यापार कर रहे हैं, वह इस अवधि में थोड़े मायूस या फिर असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि सहकर्मियों की सफलता और उपलब्धियों के प्रति आप अपने मन में ईर्ष्या के भाव रखते हो और ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आप अपने करियर के सकारात्मक पहलुओं को लगातार नज़रअंदाज़ कर रहे हों।

सेहत को लेकर नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कह रहा है कि वृश्चिक राशि के जातक बीते कुछ दिनों में वायरल फीवर या किसी संक्रमण से परेशान रहे हो, लेकिन अब आपको उससे राहत मिल जाएगी। इस सप्ताह आप दोबारा स्वस्थ हो जाएंगे और ऐसे में, आप अच्छा महसूस करेंगे। 

शुभ ग्रह: मंगल

धनु राशि

प्रेम जीवन: द फूल

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ़ पेंटाकल्स

करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ़ पेंटाकल्स

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द फूल संकेत कर रहा है कि यह सप्ताह आपके जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लेकर आ सकता है। साथ ही, आप निजी जीवन में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। संभव है कि आपका रिश्ता अपने शुरूआती दौर में हो।

आर्थिक जीवन की बात करें तो, नाइट ऑफ पेंटाकल्स संकेत कर रहा है कि धनु राशि वाले धन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचेंगे। इसके विपरीत, यह जातक पूरी तरह से भरोसेमंद और सुरक्षित चीज़ों को प्राथमिकता देना पसंद करेंगे। साथ ही, आप धीरे-धीरे भविष्य के लिए पैसों की बचत करते हुए नज़र आएंगे और कुछ योजनाओं का निर्माण भी करेंगे। इस समय साधारण जीवन जीना आपके लिए बेहतर साबित होगा।

करियर के क्षेत्र में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि यह जातक अपने पेशेवर जीवन के संबंध में स्पष्टता पाने में सक्षम होंगे। इस सप्ताह के दौरान करियर में कुछ अप्रिय घटनाओं या फिर कुछ लोग आपको पीछे ले जाने का काम कर सकते हैं जिसकी वजह से आप इसी कंपनी में बेहतर अवसरों की तलाश में नज़र आ सकते हैं। यह सप्ताह आपका सामना वास्तविकता से करवाते हुए आपको जागरूक बनाएगा ताकि आप पेशेवर जीवन में तरक्की प्राप्त कर सकें।

स्वास्थ्य की दृष्टि से, थ्री ऑफ पेंटाकल्स को एक शुभ कार्ड माना जाएगा. ऐसे में, यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा और आपको किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, आपको अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना होगा। 

शुभ ग्रह: बृहस्पति

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

करियर: क्वीन ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ वैंड्स

मकर राशि वालों के लिए फोर ऑफ स्वॉर्ड्स  (रिवर्सड) संकेत कर रहा है कि यदि आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं हैं, तो अब आपको थोड़ा रुककर अपने रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में सोचना होगा। इसके लिए आप चाहे तो कुछ जरूरी कदम भी उठा सकते हैं। यही समय होगा कि आप हर पहलू पर गौर करें और पार्टनर व आपके बीच चीज़ें सही करने के लिए प्रयास करें। 

ऐस ऑफ पेंटाकल्स आपके आर्थिक जीवन के लिए संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से मज़बूत रहेंगे और ऐसे में, आप सुरक्षित महसूस करेंगे। अगर आप आर्थिक जीवन में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अब आप बेफिक्र हो जाएं क्योंकि जल्द ही आपको वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है या फिर आय में बढ़ोतरी के स्रोत ढूंढने में सक्षम होंगे। जो जातक व्यापार के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस समय आप ऐसा कर सकते हैं।

क्वीन ऑफ कप्स दर्शा रहा है कि मकर राशि वालों की स्थिति करियर में स्थिर रहेगी। साथ ही, आप यह जानने में सक्षम होंगे कि क्या चाहते हैं आप अपने जीवन में। अब आप यह बात अच्छे से जानते होंगे कि आपका लक्ष्य क्या है जिसे पाने के लिए आप लगातार प्रयास कर रहे होंगे। बता दें कि इन्हीं प्रयासों के दम पर आप इन लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम होंगे।

सेहत की बात करें, तो सिक्स ऑफ वैंड्स कहता है कि यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप भावनात्मक समस्याओं से बाहर निकल सकेंगे जिनका सामना आप काफ़ी समय से कर रहे थे। इसके परिणामस्वरूप, आपकी सेहत में अब सुधार देखने को मिलेगा। 

शुभ ग्रह: शनि 

कुंभ राशि 

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: एट ऑफ कप्स

करियर: टेम्पेरन्स

स्वास्थ्य: द टॉवर

प्रेम जीवन के संबंध में टेन ऑफ कप्स संकेत कर रहा है कि इन जातकों के रिश्ते में प्यार की कमी दिखाई दे सकती है। साथ ही, आपको ऐसा लग सकता है आपका रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा है। इसके फलस्वरूप, आपको और पार्टनर को रिश्ते में चल रही समस्याओं की वजह से विवाद या मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, अगर आप इस रिश्ते को बरक़रार रखना चाहते हैं, तो आपको रिलेशनशिप में चल रही इन परेशानियों को सुलझाना होगा।

एट ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि कुंभ राशि के जातकों को मुश्किल समय का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यह धन से जुड़ी सभी समस्याएं आपको परेशान करने का काम करेगी जिसके चलते आप तनाव का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में,आपको धन का प्रबंधन अच्छे से करने की सलाह दी जाती है। 

करियर की बात करें, तो टेम्परेंस कार्ड संकेत कर रहा है कि पिछले सप्ताह की तरह ही यह सप्ताह भी आपके करियर में प्रगति और स्थिरता लेकर आएगा। इस अवधि के दौरान आप कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। ऐसे में, यह हफ़्ता आपके लिए शानदार रहेगा। 

जब बात आती है सेहत की, तो द टॉवर कहता है कि कुंभ राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि इस बात की आशंका है कि आप किसी बुरी लत के शिकार हो जाएं या फिर तनाव से पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि ऐसी चीज़ों से दूर रहें जिसके आप आदी हो सकते हैं जैसे कि शराब। 

स्वामी ग्रह: शनि 

मीन राशि 

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: द सन 

करियर: पेज ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ पेंटाकल्स

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो हो सकता है कि आप फिलहाल किसी भी रिश्ते में आने की स्थिति में न हो इसलिए इस समय आप पार्टनर की तलाश भी नहीं कर रहे होंगे। इसके विपरीत, इस सप्ताह आप दोस्तों के साथ मिलना-जुलना पसंद करेंगे और ऐसे में, आपका सारा ध्यान किसी दूसरे व्यक्ति पर न होकर खुद पर होगा। 

पैसों से ख़ुशियां भी खरीदी जा सकती हैं और यह बात आपके लिए बिल्कुल सच साबित होगी क्योंकि मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफ़ी समय से अच्छी रही है और इस हफ्ते भी  शानदार रहेगी। आप इस अवधि में सुख-सुविधाओं एवं ऐश्वर्य का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे जिसके चलते यह सप्ताह आसानी से बीत जाएगा। 

करियर को लेकर पेज ऑफ वैंड्स कहता है कि आप अपने करियर में किसी नई चीज़ की शुरुआत कर सकते हैं। संभावना है कि इन जातकों ने बेहतर अवसरों को देखते हुए नौकरी में बदलाव किया हो या फिर आपका प्रमोशन हो गया हो। हालांकि, यह कार्ड एक स्थिर करियर की तरफ इशारा कर रहा है। 

पेज ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह सप्ताह सेहत के लिए अच्छा रहेगा और ऐसे में, आपका स्वास्थ्य शानदार बना रहेगा। साथ ही, आप अपनी फिटनेस और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन कायम करने में सक्षम होंगे। 

शुभ ग्रह: बृहस्पति 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post टैरो साप्ताहिक राशिफल (31 मार्च से 06 अप्रैल, 2024): यह हफ़्ता आपके लिए क्या सौगात लेकर आएगा? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *