दिसंबर 2022 एक झलक: मार्गशीर्ष पूर्णिमा, सफला एकादशी जैसे पर्वों से सजा ये महीना क्या कुछ लेकर आएगा आपके लिए?

साल 2022 का बारहवां एवं अंतिम महीना दिसंबर दस्तक देने के लिए तैयार है। हर महीने के साथ लोगों की आशाएं और उम्मीदें जुड़ी होती है। ऐसे में, आने वाले नए महीने के बारे में जानने के लिए हम सभी उत्सुक होते हैं। क्या इस महीने मिलेगी मनचाही नौकरी? कैसा होगा सेहत का हाल? पारिवारिक जीवन में रहेगी ख़ुशहाली? ऐसे सवाल हमारे मन में लगातार उठते रहते हैं और इन सभी सवालों का जवाब मिलेगा आपको दिसंबर 2022 के इस विशेष ब्लॉग में।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपके दिमाग में आने वाले सवालों के साथ-साथ दिसंबर की झलक भी दिखाएगा। इस ब्लॉग के माध्यम से हम दिसंबर के व्रत-त्यौहार, ग्रहण, गोचर और इस महीने जन्मे लोगों के व्यक्तित्व के बारे में जानेंगे। आगे बढ़ते हैं और जानते हैं दिसंबर 2022 के बारे में।  

दिसंबर 2022 का ये ब्लॉग क्यों है बेहद ख़ास?

यह ब्लॉग कई मायनों से बेहद ख़ास हैं क्योंकि इसमें हम आपको दिसंबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तिथियों से रूबरू कराएंगे जो इस माह को विशेष बनाती है। साथ ही जानेंगे, उन लोगों के व्यक्तित्व से जुड़ी रोचक बातें जिनका जन्मदिन दिसंबर के महीने में आता हैं। कब-कब है इस महीने में बैंक हॉलिडे?दिसंबर में कब और कौन सा ग्रह करने जा रहा है गोचर? और क्या इस महीने में भी लगेगा कोई ग्रहण? इसकी जानकारी भी हम प्रदान करेंगे। इसके अलावा, दिसंबर 2022 12 राशियों के जातकों के जीवन में क्या परिवर्तन लेकर आएगा? यह भी इस ब्लॉग में बताएंगे। 

तो आइये अब हम बिना देर किये नज़र डालते हैं दिसंबर पर आधारित इस विशेष ब्लॉग पर। 

दिसंबर 2022 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

साल 2022 का बारहवां और आखिरी महीना दिसंबर का आरंभ पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को होगा और इसकी समाप्ति 31 दिसंबर 2022 को अश्विनी नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को होगी। इस दिन नवमी तिथि का समापन शाम 06 बजकर 35 मिनट पर होगा और इस वजह से 31 दिसंबर 2022 का अंत दशमी तिथि में होगा। सबसे पहले हम जानेंगे दिसंबर 2022 में आने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

दिसंबर 2022 के व्रत एवं त्यौहार

तिथिदिनपर्व या अवकाश03 दिसंबर 2022शनिवारमोक्षदा एकादशी05 दिसंबर 2022सोमवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)08 दिसंबर 2022गुरुवारमार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत11 दिसंबर 2022रविवारसंकष्टी चतुर्थी16 दिसंबर 2022शुक्रवारधनु संक्रांति19 दिसंबर 2022सोमवारसफला एकादशी21 दिसंबर 2022बुधवारप्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि23 दिसंबर 2022शुक्रवारपौष अमावस्या

दिसंबर 2022 के व्रत एवं त्योहारों के बारे में जानने के बाद अब हम जानेंगे उन लोगों के व्यक्तित्व के बारे में जिनका जन्म दिसंबर में हुआ है। 

कुछ ऐसा होता है दिसंबर में जन्म लेने वालों का व्यक्तित्व 

वैसे तो दिसंबर का महीना अपने आपमें ख़ास होता है लेकिन जिन लोगों का जन्मदिन इस महीने में आता है उनके लिए दिसंबर के अलग ही मायने है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैसा होता है दिसंबर में जन्म लेने वालों का स्वभाव? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इनके स्वभाव के बारे में। 

जिन लोगों का जन्म दिसंबर के महीने में हुआ है वे लोग स्वभाव से व्यावहारिक होते हैं। ये लोग अपनी मर्ज़ी के मालिक होते हैं और ज़िन्दगी अपने शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। ये लोग सबसे मिल-जुलकर रहते हैं और आकर्षक व्यक्तित्व होने की वजह से इनको दोस्तों की कमी नहीं होती है। ज्यादातर दिसंबर में जन्में लोग हर पार्टी की शान होते हैं। इनका मन साफ़ और कोमल होता है तो वही दिमाग बेहद तेज़ होता है। हालांकि कभी-कभी ये खुद ही अंहकार के जाल में फंस जाते हैं। 

दिसंबर में पैदा हुए लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। इनका सूर्य और मंगल काफी मज़बूत होता है जो इन्हें किसी उच्चे और शक्तिशाली पद पर पहुंचाने का कार्य करता है। इनके रहस्यमय व्यवहार के चलते कई बार इन्हें समझना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर इनके गुण और अवगुणों की बात करें तो, दिसंबर बोर्न पढ़ाई-लिखाई में हमेशा आगे रहते हैं और टीचर्स की पहली पसंद होते हैं। 

जो लोग 15 से 31 दिसंबर के बीच जन्में वे लोग दार्शनिक और कलाकार होते हैं। इनमें कूट-कूटकर आत्मविश्वास भरा होता है। हालांकि, ये लोग थोड़े आलसी होते है और हर काम को टालते रहते है और जब किसी काम को करते हैं तो हड़बड़ी में करते हैं।  

दिसंबर में जन्मे लेने वालों के लिए भाग्यशाली अंक: 1, 3 8 

दिसंबर में जन्मे लेने वालों के लिए भाग्यशाली रंग: पीला, भूरा, लाल और पर्पल

दिसंबर में जन्मे लेने वालों के लिए शुभ दिन: रविवार, बुधवार और शनिवार

दिसंबर में जन्मे लेने वालों के लिए भाग्यशाली रत्न: मोती और पन्ना

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

दिसंबर में आने वाले बैंक अवकाश

दिनबैंक अवकाशकहाँ-कहाँ मान्य होगा01 दिसंबर 2022 गुरुवारस्वदेशी आस्था दिवसअरुणाचल प्रदेश03 दिसंबर 2022, शनिवारसेंट फ्रांसिस जेवियर पर्वगोवा05 दिसंबर 2022, सोमवारशेख मोहम्मद अब्दुल्ला जयंतीजम्मू और कश्मीर18 दिसंबर 2022, रविवारयू सोसो थाम पुण्यतिथिमेघालय18 दिसंबर 2022, रविवारगुरु घासीदास जयंतीछत्तीसगढ19 दिसंबर 2022,सोमवारमुक्ति दिवसगोवा, दमन और दीव25 दिसंबर 2022 रविवारक्रिसमसअधिकांश भारत26 दिसंबर 2022, सोमवारशहीद उधम सिंह जयंतीहरियाणा26 दिसंबर 2022,सोमवारक्रिसमस की छुट्टीमेघालय, मिजोरम, तेलंगाना30 दिसंबर 2022, शुक्रवारयू कियांग नांगबाह/तमु ल्होसारमेघालय, सिक्किम31 दिसंबर 2022, शनिवारन्यू ईयर ईवमणिपुर

दिसंबर माह का धार्मिक महत्व

धार्मिक दृष्टि से भी दिसंबर का विशेष महत्व है। जहाँ दिसंबर महीने की शुरुआत मार्गशीर्ष महीने में होगी जो हिंदू पंचांग का नौवां माह है और इसकी गिनती सनातन धर्म के सबसे पवित्र महीनों में होती है। वही, दिसंबर का अंत पौष माह के साथ होगा जिसका आरंभ 09 दिसंबर 2022 शुक्रवार के दिन और अंत 07 जनवरी 2023 को होगा। 

पौष हिंदू पंचांग के 12 महीनों में दसवां माह होता है और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, पौष माह सामान्यरूप से जनवरी या दिसंबर के महीने में आता है। हिंदू धर्म में प्रत्येक महीने का नाम नक्षत्र पर आधारित है और इसी प्रकार पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पौष नक्षत्र में होता है इसलिए इसे पौष मास कहा जाता है। 

पौष मास में भगवान सूर्य की उपासना करने का विधान है। धर्मग्रंथों के अनुसार, इस माह में सूर्यदेव की भग नाम से पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। दिसंबर यानी पौष मास में सूर्य महाराज धनु राशि में गोचर करते है और इस परिवर्तन को धनु संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति है और मान्यता है कि इस दौरान गुरु ग्रह देवताओं समेत मनुष्यों को भी ज्ञान प्रदान करते हैं। 

दिसंबर 2022 में मनाये जाने वाले त्योहारों का महत्व 

3 दिसंबर, 2022 (शनिवार)- मोक्षदा एकादशी हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं। इस दिन मौन व्रत भी करने की परंपरा है इसलिए इसे मौनी एकादशी भी कहते हैं। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने मोक्षदा एकादशी के दिन ही अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। 

05 दिसंबर 2022 (सोमवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल) हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत किया जाता है जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन व्रत करने से और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति की समस्त मनोकामना पूरी होती है। 

08 दिसंबर 2022 (गुरुवार)- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व है और इस महीने की पूर्णिमा को मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर दान, तप और स्नान करना शुभ माना जाता है। 

16 दिसंबर 2022 (शुक्रवार)- धनु संक्रांति नवग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि परिवर्तन करते है जिसे संक्रांति कहा जाता है। जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन धनु संक्रांति मनाई जाती है। 

19 दिसंबर 2022 (सोमवार)- सफला एकादशी हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से जातक के सभी कार्य पूर्ण होते हैं। 

21 दिसंबर 2022 (बुधवार)- मासिक शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है और इस तिथि पर शिव और शक्ति दोनों की पूजा की जाती है। 

23 दिसंबर 2022 (शुक्रवार)- पौष अमावस्या पौष माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से ये तिथि बेहद महत्वपूर्ण है और इस दिन पितरों की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण आदि कार्य किये जाते हैं।

दिसंबर में होने वाले ग्रहण और गोचर 

अगर हम बात करें दिसंबर में होने वाले ग्रहण और गोचर की तो, इस महीने कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है जबकि 6 प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। आइये जानते हैं इन गोचरों की तिथियों एवं समय के बारे में। 

बुध का धनु राशि में गोचर (03 दिसंबर 2022)- बुद्धि, वाणी और तार्किक क्षमता का कारक बुध ग्रह 03 दिसंबर, 2022 शनिवार की सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे जो अग्नि तत्व की राशि है। 

शुक्र का धनु राशि में गोचर (5 दिसंबर, 2022)- इस महीने होने वाला दूसरा गोचर दैत्यगुरु शुक्राचार्य का होने जा रहा है जो बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि धनु में प्रवेश करेंगे। शुक्र का धनु में गोचर 05 दिसंबर, 2022 को सोमवार की शाम 05 बजकर 39 मिनट पर होगा। 

सूर्य का धनु राशि में गोचर (16 दिसंबर, 2022)- शुक्र गोचर के बाद, नवग्रहों के जनक कहे जाने वाले सूर्य 16 दिसंबर, 2022 दिन शुक्रवार की सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 

बुध का मकर राशि में गोचर (28 दिसंबर, 2022)- वैदिक ज्योतिष में मिथुन और कन्या के स्वामी बुध ग्रह शनि की राशि मकर में गोचर करने जा रहे है। बुध का यह गोचर 28 दिसंबर, 2022 बुधवार की सुबह 04 बजकर 05 मिनट पर मकर राशि में होगा।  

शुक्र का मकर राशि में गोचर (29 दिसंबर, 2022): प्रेम, वैवाहिक सुख और भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र दिसंबर के अंत में अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। मकर राशि में शुक्र का गोचर 29 दिसंबर, 2022 को दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर होगा। 

वक्री बुध का धनु राशि में गोचर (31 दिसंबर, 2022)- वक्री बुध का धनु राशि में होने वाला गोचर दिसंबर के साथ-साथ साल 2022 का भी आखिरी गोचर होगा। बुध वक्री अवस्था में ही 31 दिसंबर, 2022 की देर रात 12 बजकर 58 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी 12 राशियों के लिए दिसंबर 2022 का राशिफल 

मेष 

करियर के लिए ये महीना अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप कड़ी मेहनत करेंगे और इसके लिए आपको सराहना भी मिलेगी। परिवार में तनाव बढ़ सकता है इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप पार्टनर के करीब आएंगे और उनके साथ यादगार लम्हें बिताएंगे लेकिन फिर भी आपको रिश्ते में सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है इसलिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृषभ

व्यापार करने वाले जातकों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी और बिज़नेस में सफलता भी मिलेगी। कार्यस्थल पर गुस्सा दिखाना आप के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। परिवार में धन से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है लेकिन आपको वाणी में मिठास बनाए रखनी होगी। इस राशि के कुंवारे जातकों की शादी के अच्छे योग बनेंगे। ऐसे में, घर में शहनाई बजने का मौका मिल सकता है। ख़र्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जिसकी वजह से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।   

उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें। 

मिथुन

आपका ऑफिस में शानदार प्रदर्शन रहेगा जो सहकर्मियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने वाले छात्रों को पढाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।  परिवार में विवाद होने की प्रबल संभावना है जो महिलाओं के बीच हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव के साथ-साथ कुछ गुप्त समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। 

कर्क

आपको नौकरी में किसी भी तरह का शॉर्टकट लेने से बचना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा मेहनत करनी होगी। इस महीने के दौरान आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, साथ ही नई-नई चीज़ें सीखेंगे।आप और आपके पार्टनर के बीच रोमांस बढ़ेगा और आप अपने रिश्ते को आगे लेकर जाएंगे। आपके आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन होगा।

उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और अक्षत चढ़ाएं। 

सिंह

यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस समय आपको थोड़ा संभलकर व्यापार करने की आवश्यकता होगी। परिवार में चल रहे तनाव एवं मतभेदों में कमी देखने को मिलेगी और आपसी समझ में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में आप और आपके पार्टनर के बीच काम को लेकर तनाव दिखाई दे सकता है।आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है इसलिए सोच-समझकर खर्चें करें। 

उपाय: रविवार के दिन श्वेतार्क का वृक्ष लगाकर प्रतिदिन उसे जल दें। 

कन्या

आप सहकर्मियों के साथ अच्छा महसूस करेंगे इसके परिणामस्वरूप आपको काम करने में भी मजा आएगा। इतिहास  भूगोल और पुरातात्विक जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। व्यापार में आपको लाभ होगा और पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे लोगों को पार्टनर का समर्थन मिलेगा। धन संचय करने में आप सक्षम नहीं होंगे, साथ ही खर्चों में भी वृद्धि होगी।

उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे संध्याकाल में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

तुला

कार्यस्थल पर आप हर काम को बेहद समझदारी से करेंगे और इस दौरान आप में अनुशासन देखने को मिलेगा।  जिन लोगों का अपना व्यापार है उनको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।परिवार में कोई बड़ा फंक्शन होने की संभावना है जिससे घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। प्रेम जीवन में आप और पार्टनर के बीच दूरियां आने की आशंका है।

उपाय: शुक्रवार के दिन चावल की खीर बनाकर छोटी कन्याओं को खिलाएं। 

वृश्चिक

इस महीने आपके खर्चें बढ़ सकते हैं लेकिन फिर भी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता हैं। इस महीने  स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं जैसे रक्तचाप, बुखार आदि आपको परेशान कर सकती है।  इस राशि के छात्रों की बुद्धि का विकास होगा और आप अपने विषयों पर अच्छी पकड़ बना पाएंगे।

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

धनु

दिसंबर में आपको करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे, साथ ही विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को सरकारी क्षेत्रों से जुड़े काम करने का मौका मिल सकता है। आपको वाणी में मिठास बनाए रखनी होगी जिससे परिवार का माहौल खुशहाल रहें।  इस महीने की शुरुआत से ही आपके खर्च और आपकी आमदनी दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

उपाय: मंगलवार के दिन पीले रंग के कागज पर लाल रंग से हनुमान चालीसा लिखकर उसका पाठ करें। 

मकर

हो सकता है इस महीने के दौरान आपका मन काम में न लगे क्योंकि ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल न हो।  पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और परिवारजन आपस में सहयोग करते नज़र आएंगे।आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और ऐसे में आप एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए हर संभव  प्रयास करेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी जिसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। 

उपाय: शनिवार के दिन चीटियों को आटा तथा मछलियों को चारा डालें। 

कुंभ

आपके काम में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही नए प्रोजेक्ट आपके सौंपे जा सकते हैं। जिन लोगों का अपना व्यापार है उन्हें इस समय सतर्कता के साथ आगे बढ़ना होगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ रिश्ते में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।आर्थिक चुनौतियों से दो-चार होना पड़ सकता है, साथ ही पूरे महीने खर्चें भी आते रहेंगे। 

उपाय: शनिवार के दिन दिव्यांगों को भोजन कराएं और चींटियों को आटा डालें। 

मीन

इस राशिवालों का कहीं ट्रांसफर होने की संभावना है, साथ ही आप नौकरी भी बदल सकते हैं। छात्रों की एकाग्रता क्षमता मज़बूत होगी जिससे पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त होंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपके सभी काम होंगे, लेकिन आपको धन की कमी नहीं होगी।आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पहले से चल रही स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर हो सकती है। 

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन अपने माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post दिसंबर 2022 एक झलक: मार्गशीर्ष पूर्णिमा, सफला एकादशी जैसे पर्वों से सजा ये महीना क्या कुछ लेकर आएगा आपके लिए? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *