दुर्गा अष्टमी, महा नवमी और दुर्गा विसर्जन के दिन बन रहे हैं अनोखे संयोग।

शरद नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हुई है और 5 अक्टूबर को नवरात्रि का समापन हो रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, अश्विन माह में मनाई जाने वाली नवरात्रि को शरद नवरात्रि कहा जाता है। माँ दुर्गा से मनवांछित फल और सुख-समृद्धि पाने के लिए भक्त जन 9 दिनों तक व्रत-पूजन करते हैं। इस साल शरद नवरात्रि में काफी सारे अहम संयोग बन रहे हैं, तो आइए दुर्गा अष्टमी, महा नवमी और विसर्जन के दिन के बनने वाले अहम संयोगों के बारे में जानते हैं। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

नवरात्रि के दिन बनने वाले अनोखे संयोग

दुर्गा अष्टमी के दिन बनने वाला शोभन योग

महाअष्टमी माँ गौरी का दिन होता है। मान्यता है कि माँ गौरी माता पार्वती का 16 वर्ष का अविवाहित रुप हैं। अधिकत्तर लोग इस दिन छोटी कन्याओं को अपने घर बुला कर, उन्हें खाना खिलाते हैं और उनका आशीर्वाद लेकर उन्हें तोहफे देते हैं। 

इस वर्ष महाअष्टमी 3 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी और इस दिन शोभन योग बन रहा है।
शोभन योग शुरु होने का समय- 2 अक्टूबर, 2022 की शाम 5 बजकर 14 मिनट से 

शोभन योग खत्म होने का समय- 3 अक्टूबर, 2022 की दोपहर 2 बजकर 22 मिनट तक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग से एक व्यक्ति आकर्षक और सुंदर बनता है। साथ ही उनका वैवाहिक जीवन भी हमेशा खुशहाल रहता है। जिन जातकों की कुंडली में शोभन योग होता है, उन्हें अपने बच्चों से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

महानवमी में रवि योग

नवरात्रि के नौंवे दिन, भक्त जन माँ सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। बहुत से भक्त ऐसे हैं जो इसी दिन कन्या पूजन भी करते हैं। इस बार महानवमी पर रवि योग बन रहा है।

रवि योग: 04 अक्टूबर 2022 (पूरे दिन)

ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो रवि योग में किए जाने वाले सारे काम आपको सफल परिणाम ही देते हैं और इसके प्रभाव से एक व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा, ताकत और अधिकार प्राप्त होते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

दुर्गा विसर्जन पर रवि योग

अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में हर साल दुर्गा विसर्जन किया जाता है। इस दिन भक्तगण माँ दुर्गा को बड़े ही धूमधाम से विदा करते हैं और इसी के साथ नवरात्रि का समापन भी हो जाता है। इस वर्ष दुर्गा विसर्जन पर्व 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है।

दुर्गा विसर्जन के पावन दिन पर शुभ रवि योग बन रहा है, जिससे कि इस वर्ष का दुर्गा विसर्जन और भी खास हो जाता है।

रवि योग शुरु होने का समय: 05 अक्टूबर 2022 की सुबह 06 बजकर 21 मिनट से

रवि योग समाप्त होने का समय: 05 अक्टूबर, 2022 की रात 09 बजकर 15 मिनट

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

दुर्गा अष्टमी, महा नवमी और विसर्जन के दिन पर बन रहे ये सभी शुभ योग आपकी पूजा के फल को कई गुणा और बढ़ा देंगे, इसलिए बहुत ही प्रेम और ध्यान से विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा की पूजा-उपासना करें ताकि आपको अपने मन मुताबिक फल प्राप्त हों।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post दुर्गा अष्टमी, महा नवमी और दुर्गा विसर्जन के दिन बन रहे हैं अनोखे संयोग। appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *