धन की देवी महालक्ष्‍मी को बहुत प्‍यारे हैं इन 4 राशियों के लोग, नहीं होने देती पैसों की तंगी

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार राशिचक्र की 12 राशियों की प्रत्‍येक राशि पर किसी एक ग्रह का आधिपत्‍य होता है और हर राशि के लोगों पर उनके स्‍वामी ग्रह की कृपा हमेशा बरसती है। ग्रहों के अलावा देवी-देवताओं का भी राशियों पर आधिपत्‍य होता है। कहने का मतलब है कि हर एक राशि पर किसी न किसी देवी या देवता का स्‍वामित्‍व होता है।

किसी राशि पर सूर्य देव की कृपा रहती है, तो किसी को शनि देव से शुभ परिणाम प्राप्‍त होते हैं। वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर विशेष रूप से मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद रहता है। मां लक्ष्‍मी धन की देवी हैं इसलिए इनकी कृपा पाने वाली राशियों को कभी भी अपने जीवन में धन की कमी महसूस नहीं होती है और इन्‍हें अपने हर कार्य में सफलता मिलती है। समाज में इनका मान-सम्‍मान बढ़ता है और ये अपनी बातों से लोगों को आसानी से प्रभावित कर पाते हैं। इस ब्‍लॉग में आगे उन्‍हीं चार राशियों के बारे में बताया गया है जिनके सिर पर मां लक्ष्‍मी का हाथ हमेशा रहता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

इन राशियों पर रहती है मां लक्ष्‍मी की कृपा

वृषभ राशि

मां लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त करने वाली राशियों में सबसे पहले वृषभ राशि का नाम आता है। इस राशि के स्‍वामी ग्रह शुक्र देव हैं जो स्‍वयं, धन, वैभव, भौतिक सुखों और भोग विलास के कारक हैं। जब जन्‍मकुंडली में शुक्र मज़बूत स्थिति में होते हैं, तब उस व्‍यक्‍ति को अपने जीवन में धन की कोई कमी महसूस नहीं होती है। इन पर मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद बना रहता है।

वृषभ राशि के लोगों के बारे में यह कहा जा सकता है कि इन्‍हें अपने जीवन में बहुत कम आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है। वहीं धन के मामले में संपन्‍न होने की वजह से ये अपनी और अपने परिवार की सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाते हैं। इससे इनके जीवन और घर-परिवार में खुशियां एवं सुख का माहौल बना रहता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

कर्क राशि

ज्‍योतिशास्‍त्र के अनुसार कर्क राशि के स्‍वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा को शुभ ग्रह माना गया है और वे अपनी राशि के अधीन आने वाले जातकों को शुभ प्रभाव देते हैं। ये लोग बहुत मेहनती होते हैं और पूरी लगन के साथ काम करते हैं। अपने इन दो गुणों के कारण इन्‍हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और इनकी प्रतिष्‍ठा बढ़ती है।

चंद्रमा की राशि वाले जातकों पर मां लक्ष्‍मी की कृपा भी रहती है। इनके बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि ये आर्थिक रूप से संपन्‍न होते हैं और इन्‍हें अपने जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं देखनी पड़ती है। पैसों की तंगी न होने की वजह से ये अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाते हैं और इनका जीवन सुख-साधनों के बीच व्‍यतीत होता है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्‍वामी ग्रह मंगल देव हैं जिन्‍हें स्‍वयं ग्रहों के सेनापति की उपाधि दी गई है। इस राशि के लोग बहुत आत्‍मविश्‍वासी और निडर होते हैं। ये अपने हर काम को पूरी लगन और दृढ़ता के साथ करते हैं जिससे इन्‍हें अपने कार्यों में सफलता भी प्राप्‍त होती है। इन्‍हें जो भी काम मिलता है, उसे ये पूरी इच्‍छा के साथ करते हैं और काम को टालने में विश्‍वास नहीं रखते हैं।

मंगल की इस राशि पर महालक्ष्‍मी की कृपा भी रहती है। इन्‍हें अपने जीवन में पैसों की तंगी नहीं देखनी पड़ती है। इनका जीवन ऐशो-आराम में बीतता है और इनके पास सुख-साधनों की कोई कमी नहीं होती है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्‍य होता है। सूर्य देव स्‍वयं सफलता के कारक हैं इसलिए उनकी और मां लक्ष्‍मी की कृपा से सिंह राशि के लोगों को कभी कोई परेशानी नहीं होती है। ये सूर्य देव की तरह तेजस्‍वी और साहसी होते हैं और हर मुश्किल को पार करने में सक्षम रहते हैं।

मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से इनकी आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहती है और इनके पास पैसा हमेशा भरा रहता है। समाज में इनका मान-सम्‍मान बढ़ता है। इनके बारे में ये भी कहा जाता है कि ये अपनी प्रतिभा और कौशल से धन और सफलता दोनों पाते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post धन की देवी महालक्ष्‍मी को बहुत प्‍यारे हैं इन 4 राशियों के लोग, नहीं होने देती पैसों की तंगी appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *