नवंबर 2022 : किन राशियों का बदलेगा भाग्य?

साल का हर महीना बहुत खास होता है और इसी तरह नवंबर का महीना भी धार्मिक व ज्योतिष नजरिए से काफ़ी अहम है। नवंबर के महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। इस महीने देवोत्थान एकादशी व्रत किया जाएगा जिसके साथ ही चातुर्मास का अंत होगा और एक बार पुनः शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होगा। 

इसके अलावा, नवंबर में ही कार्तिक पूर्णिमा और तुलसी विवाह जैसे प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं।  साथ ही, एस्ट्रोसेज के नवंबर 2022 के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको नवंबर में पैदा हुए लोगों के व्यक्तित्व के बारे में दिलचस्प तथ्यों से अवगत कराएंगे। तो अब बिना देर किये जानते हैं नवंबर 2022 के बारे में विस्तार से ।

किसी भी निर्णय को लेने में आ रही है समस्या, तो अभी करें हमारे विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात

नवंबर 2022: इस साल का दूसरा अंतिम महीना

नवंबर शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द ‘नोवम’ यानी नौवां हुई है। रोमन कैलेंडर में नवंबर नौवां महीना हुआ करता था जो महीनों के क्रम में पहले नौवें स्थान पर आता था और बाद में इसे 11वें स्थान पर कर दिया गया। प्राचीन रोमन कैलेंडर में मात्र 10 महीने होते थे और वर्ष का शुभारंभ 01 मार्च से होता था इसके बाद 153 ईसा पूर्व में 01 जनवरी से वर्ष का शुभारंभ माना गया।

नवंबर 2022 के महीने में 30 दिन होते हैं और ग्रेगोरियन कैलेंडर में इसे ग्यारहवां स्थान प्राप्त है। इस साल नवंबर का महीना मंगलवार से शुरू होगा। उत्तरी गोलार्ध में, नवंबर को शरद ऋतु के अंत का प्रतीक माना गया है। वहीं, नवंबर महीना दक्षिणी गोलार्ध में वसंत का अंतिम महीना होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार नवंबर का महीना श्रवण नक्षत्र के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से प्रारंभ होकर धनिष्ठा नक्षत्र के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को समाप्त होगा।

नवंबर 2022 का महीना साल का दूसरा अंतिम महीना है जिसका कई मायनों में अत्यधिक महत्व है। आइए जानते हैं इस महीने पड़ने वाले महत्वपूर्ण पर्वों, व्रतों और त्योहारों के बारे में। 

नवंबर 2022: प्रमुख व्रत, पर्व और अवकाश

तिथिपर्व या अवकाश01 नवंबरकुट01 नवंबरपुडुचेरी मुक्ति दिवस01 नवंबरहरियाणा दिवस01 नवंबरकन्नड़ राज्योत्सव08 नवंबरकार्तिक पूर्णिमा08 नवंबरगुरु नानक जयंती11 नवंबरकनकदास जयंती15 नवंबरलहबाब दुचेन23 नवंबरसेंग कुट स्नेमो28 नवंबरश्री गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस

अब नजर डालते हैं नवंबर 2022 में होने वाले ग्रह गोचर और ग्रहणों की तिथि और समय पर।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

नवंबर 2022: गोचर और ग्रहण

नवंबर के महीने में 5 गोचर और 1 ग्रहण होने जा रहे हैं। आगे बढ़ते हैं और जानते हैं गोचर और ग्रहण की तिथि और समय के बारे में। 

पूर्ण चंद्र ग्रहण – 8 नवंबर 2022 – नवंबर के महीने में साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबर मंगलवार को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर लगेगा।

शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर – 11 नवंबर को शुक्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर रात 07 बजकर 52 मिनट पर होगा।

वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचरमंगल ग्रह 30 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 19 मिनट पर मिथुन राशि में वक्री हो जाएंगे। वक्री मंगल 13 नवंबर 2022 को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे और ये फिर 13 जनवरी 2023 रात 11 बजकर 30 मिनट तक मार्गी होने तक उसी अवस्था में रहेंगे।

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर – बुध देव वृश्चिक राशि में 13 नवंबर 2022 रविवार को रात 09 बजकर 6 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर-  16 नवंबर 2022 दिन बुधवार की शाम 06 बजकर 58 मिनट पर सूर्य तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। वृश्चिक का राशि चक्र में आठवां स्थान है और इसका स्वामित्व मंगल ग्रह को प्राप्त है। सूर्य के लिए यह एक अनुकूल स्थिति है। 

गुरु मीन राशि में मार्गी: गुरु मीन राशि में मार्गी 24 नवंबर, 2022 दिन गुरुवार की सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर हो जाएगा। स दौरान शनि मकर राशि में स्थित है और मीन राशि में बृहस्पति पर अपनी दृष्टि डाल रहा है। सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित है और उस पर बृहस्पति की दिव्य दृष्टि पड़ रही है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व में पाए जाते हैं ये गुण

01 नवंबर 2022 से 22 नवंबर के बीच जन्म लेने वाले जातक वृश्चिक राशि के होते हैं। ये जातक अपने रहस्यों को अपने तक रखने में माहिर होते हैं। ये भावुक और संवेदनशील होने के साथ-साथ रचनात्मक भी होते हैं। इसके साथ ही ये जातक महत्वाकांक्षी व दबंग प्रवृत्ति के होते हैं। वहीं 22 नवंबर के बाद जन्म लेने वाले जातक धनु राशि के होते हैं। धनु राशि का प्रतीक चिन्ह धनुष होता है। आमतौर पर इस राशि के जातक आशावादी और साहसी होते हैं।

नवंबर 2022 महीने में जन्म लेने वाले लोग अन्य लोगों से अलग होते हैं। ये हमेशा कुछ हटकर करने की चाह रखते है, यहीं तरीका इन्हें दूसरों से अलग बनाता है। इन जातकों के सोचने-समझने का तरीका भी अलग होता है जो भी करते हैं, उसमें अपना बेस्ट देते हैं। दोस्ती और रिश्तों के मामले में ये हमेशा ईमानदारी दिखाते हैं। ये जातक किसी को निराश नहीं करते और हर रिश्ते में वफादार होते हैं। दूसरी बात इन्‍हें अपनी निजी जिंदगी में प्राइवेसी पसंद होती है। वे अपने कोई भी राज दूसरों के सामने शेयर नहीं करते हैं। ये जातक किसी का भी साथ मुश्किल समय में नहीं छोड़ते हैं और आखिर तक आपके साथ खड़े रहते हैं।

ये लोग कभी भी किसी को जानबूझकर चोट नहीं पहुंचाते हैं। जो लोग नवंबर महीने में जन्म लेने वाले लोगों को नापसंद करते हैं उनके पीछे सबसे बड़ी वजह यह होती है कि वे उनके शब्दों व व्यवहार के आधार पर उन्हें गलत ठहराते हैं। नवंबर में जन्म लेने वाले लोग केवल उन्हीं बातों पर विश्वास करते हैं जिसे खुद उन्होंने देखा हो। बिनी किसी सोच-विचार के बातों पर विश्वास नहीं करते हैं। ये जातक चाहते हैं कि दूसरे उन्हें वैसे ही स्वीकार करें जैसे वे हैं और जैसे वे दूसरों का सम्मान करते हैं।

शुभ अंक : 3, 5 और 7

शुभ रंग: गुलाबी, सफेद और चॉकलेट शेड

भाग्य रत्न: मोती और चंद्र रत्न

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

नवंबर 2022: मासिक राशिफल और उपाय

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके करियर में भी थोड़ी बहुत परेशानियां आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी थोड़ी ऊपर नीचे हो सकती है। इसलिए आपको …….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुरुआत में कुछ कम अच्छा होगा, लेकिन उसके बाद लाभदायक रहने की संभावना है। इस महीने आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा, क्योंकि… .. (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना करियर के लिहाज से तो उत्तम रहेगा लेकिन अन्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि आपको ……(विस्तार से पढ़ें)

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीने में मिला जुला परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में राहु और सूर्य का प्रभाव आपके लिए सिरदर्द भी बन सकता है इसलिए आपको ….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मध्यम रूप से फलदायक रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपके राशि स्वामी महीने के पूर्वार्ध में तृतीय भाव में और महीने के उत्तरार्ध में चतुर्थ भाव में रहेंगे….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना कुछ महीनों में बढ़िया रहेगा और कुछ जगह पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। करियर के लिए ….. (विस्तार से पढ़ें)

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने आपको अपने जीवन के कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलने की आशा करनी चाहिए लेकिन ……(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत जरूर कुछ कमजोर हो सकती है लेकिन महीने का उत्तरार्ध आपके लिए .. (विस्तार से पढ़ें)

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुरुआत से ही काफी अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी और आप….. (विस्तार से पढ़ें)

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बढ़िया रहने की संभावना है। आपकी आमदनी बढ़िया रहेगी जिससे आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर पाएंगे और ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ

कुम्भ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मध्यम रूप से फलदायक रहेगा लेकिन इस महीने सबसे ज्यादा आपको दो बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। एक तो आपका स्वास्थ्य और….. (विस्तार से पढ़ें)

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आपके स्वास्थ्य में गिरावट के बाद सुधार होने की स्थिति बनेगी। अपने….(विस्तार से पढ़ें)

नवंबर 2022: शेयर बाजार की भविष्यवाणी

शेयर मार्केट भविष्यवाणी के अनुसार, बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में बुल की दिलचस्पी रह सकती हैं। सोने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की संभावना नजर आ रही है। अर्थव्यवस्था में महंगाई की संभावना है।

11 नवंबर 2022 को शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर होने की वजह से कार, मीडिया क्षेत्र और ब्रेवरीज की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, 13 नवंबर को वक्री मंगल का वृष राशि में गोचर करने से खाद्य व कृषि के क्षेत्र में मंदी देखने को मिल सकती है। इस गिरावट का फायदा निवेशकों को मिल सकता है।

13 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेगा जिसके चलते स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्रों की मांग में गिरावट आ सकती है। 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में सूर्य के गोचर के परिणामस्वरूप जस्ता, तांबा और उर्वरक सभी में तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि सीमेंट क्षेत्र (अंबुजा, अल्ट्रा टेक और श्री सीमेंट्स) के शेयरों की कीमतों में तेजी भी आ सकती है।

24 नवंबर 2022 को बृहस्पति मार्गी हो जाएंगे जिसके चलते स्वास्थ्य क्षेत्र जैसे- डॉ रेड्डी, सिप्ला लिमिटेड, कैडिला हेल्थकेयर और सॉफ्टवेयर कंपनी जैसे एपल, माइक्रोसॉफ़्ट, एडोब, कपड़ा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post नवंबर 2022 : किन राशियों का बदलेगा भाग्य? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *