पौष अमावस्या पर बेहद शुभ संयोग; तुला सहित इन राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा!

हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष मास की अमावस्या तिथि 23 दिसंबर 2023 को पड़ रही है, मगर इस बार की अमावस्या तिथि का आगमन बेहद ही शुभ संयोग में हो रहा है। इस दिन शुक्रवार है, जो कि माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है। साथ ही इस दिन वृद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में यह तिथि ज्योतिषीय नज़रिए से भी ख़ास रहने वाली है। अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार देखा जाए तो साल 2022 में 2 बार पौष अमावस्या मनाई जाएगी। पहली 2 जनवरी 2022 को मनाई गई थी और दूसरी 23 दिसंबर 2022 को मनाई जाएगी।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

पौष अमावस्या का महत्व

हिन्दू धर्म में अमावस्या का बहुत महत्व होता है। हालांकि इसे कोई भी नई शुरुआत करने के लिहाज से अशुभ माना जाता है क्योंकि अमावस्या की रात को चंद्र देव की उपस्थिति नहीं होती है यानी कि काली रात होती है। हिन्दू धर्म में पौष मास को भी अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाने चाहिए। पौष मास को लघु पितृ पक्ष माना जाता है, इसलिए पौष अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए तर्पण आदि किया जाता है। इस महीने की ख़ास बात यह है कि यदि कोई मनुष्य अपने पितरों की शांति के लिए इस महीने की अमावस्या को उपवास रखता है तो पितरों के अलावा ब्रह्मा जी, इंद्र देव, सूर्य देव, अग्नि, वायु, ऋषि, पशु-पक्षी समेत भूत प्राणी भी तृप्त हो जाते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

पौष अमावस्या 2022: भाग्यशाली राशियां

विशेष संयोग में पड़ने वाली अमावस्या तिथि कुछ राशियों के लिए फलदायी सिद्ध होगी। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में-

कर्क राशि: कर्क राशि के जो लोग सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनके लिए प्रगति के योग बनेंगे। ऐसे में धन लाभ होने की संभावना भी प्रबल है।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों का दिमाग खुलेगा। मन में नए-नए आइडियाज़ आएंगे। ऐसे में यदि आप अपने आइडिया पर काम करना शुरू करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। साथ ही आप पहले की तुलना में ख़ुद को ज़्यादा ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। ऐसे में संभव है कि आप अपने सभी कार्यों को बहुत ही अच्छे से पूरा करने में सक्षम होंगे। आपके चारों ओर एक सकारात्मक वातावरण रहेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

तुला राशि: तुला राशि के जो जातक व्यवसायी हैं, उनके लिए यह दिन बहुत अच्छा साबित हो सकता है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, इसलिए यदि आपके पास कोई मौका आता है तो उसे बेकार न जाने दें। इसके अलावा रुके हुए कार्यों में भी प्रगति होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के छात्रों के लिए यह दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। जो लोग अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नौकरी मिल सकती है। सलाह दी जाती है कि मौकों की तलाश में रहें और जैसे ही मौका सामने आए, उसे तुरंत स्वीकार लें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह दिन शुभ साबित होगा। पुराने विवादों का अंत होने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में मज़बूती आएगी और आपसी प्रेम में भी वृद्धि संभव होगी। साथ ही सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके अलावा धन लाभ भी हो सकता है।

पौष अमावस्या 2022: उपाय

सुख-समृद्धि और धन दौलत की प्राप्ति के लिए पौष अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें। फिर दोपहर में जल चढ़ाएं। इसके बाद शाम के समय वृक्ष के नीचे एक दीपक/दीया जलाएं। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।परिवार में ख़ुशी, वंश की अच्छाई और करियर में प्रगति के लिए पौष अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान और पितरों का तर्पण करें। इसके बाद दान-पुण्य करें। गृह कलेश, मानसिक तनाव और आसपास की नकारात्मकता से मुक्ति पाने के लिए पानी में समुद्री जल मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं। इससे मन का अनजाना डर भी ख़त्म होता है।

यह पौष अमावस्या साल 2022 की आख़िरी अमावस्या है। 2023 की बात करें तो साल की पहली अमावस्या 21 जनवरी 2023 को पड़ेगी, जो कि माघ अमावस्या होगा। पूरे साल भर की अमावस्या तिथियां जानने के लिए अमावस्या 2023 पर क्लिक करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह ब्लॉग भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post पौष अमावस्या पर बेहद शुभ संयोग; तुला सहित इन राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *