बुध और शक्र बनाने जा रहे हैं राजयोग; जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत?

राजयोग 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्ष 2023 राशि चक्र की 4 राशियों के लिए आर्थिक रूप से सुनहरा साबित होने वाला है। जी हां, 2023 में राजयोग के निर्माण से 4 राशियों के जातकों को अद्भुत लाभ होने के योग बन रहे हैं। 

साल 2023 को कैसे बनाएं अपने लिए ख़ास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

इस विशेष ब्लॉग में हम जानेंगे कि सबसे पहले राजयोग का निर्माण किन-किन ग्रहों के गोचर से होगा और इसके प्रभाव से किन राशियों का आर्थिक जीवन बेहतर होगा। तो बिना देर किए इसकी शुरुआत करते हुए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि राजयोग असल में क्या होता है। 

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2023

क्या होता है राजयोग?

जातकों की कुंडली में कुल 12 भाव होते हैं, जिनमें नौवें और दसवें भाव को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह भाव भाग्य और कर्म का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुंडली में नौवें और दसवें भाव में ग्रहों की विशेष युति से राजयोग का निर्माण होता है। इसके प्रभाव से जातकों को बड़े आर्थिक लाभ होते हैं। साथ ही पारिवारिक जीवन और लव लाइफ भी अनुकूल रहती है। अगर आसान भाषा में समझें, तो राजयोग के प्रभाव से जातक राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2023 का पहला राजयोग कैसे बनने वाला है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

इन ग्रहों के गोचर से बनेगा राजयोग

शुक्र का मीन राशि में गोचर: शुक्र देव 15 फरवरी 2023 को शाम 7 बजकर 43 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे।

बुध का कुंभ राशि में गोचर: बुध महाराज 27 फरवरी 2023 को शाम 4 बजकर 33 मिनट पर 

कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

इन राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ; आर्थिक पक्ष होगा मज़बूत

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए 2023 में बनने वाला राजयोग सबसे ज्यादा फलदायी साबित होगा। इसके प्रभाव से जातकों का आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। जातकों को इस साल अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। शुक्र देव का गोचर आपकी कुंडली के कर्म भाव में होने जा रहा है, इसी कारण यह आपके लिए शुभ होगा। 2023 में मिथुन राशि के जातक अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। इसके अलावा नौकरी करने वाले जातकों को भी प्रमोशन मिलने की संभावना है। 

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए भी इस साल धन लाभ के कई नए रास्ते खुलने की संभावना है। आपका जो भी धन फंसा हुआ है, वह आपको प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के रूप में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। बिज़नेस करने वाले जातकों को भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए राजयोग एक वरदान साबित होगा। इसके प्रभाव से जातकों को बड़े पैमाने पर धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती भी इसी साल समाप्त होने जा रही है। वहीं राजयोग के अनुकूल प्रभाव से जातकों को लव लाइफ, पारिवारिक जीवन और कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। अगर आपका कोई कार्य बहुत दिनों से रुका हुआ है, तो वह भी पूरा हो सकता है।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए राजयोग काफी मददगार साबित होगा। इसके प्रभाव से आप आर्थिक तौर पर काफी मज़बूत होंगे। इसके अलावा सामाजिक तौर पर भी आपका कद काफी बढ़ेगा और आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अगर आप निवेश करने के विचार में हैं, तो यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ है। किसी तरह की संपत्ति खरीदना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post बुध और शक्र बनाने जा रहे हैं राजयोग; जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *