मंगल का सिंह राशि में गोचर: जानें शेयर बाजार सहित देश-दुनिया पर इसका प्रभाव

एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मंगल का सिंह राशि में गोचर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि यह देश-दुनिया को कैसे प्रभावित करेगा और इस दौरान शेयर बाजार में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, क्रोध, पराक्रम, शक्ति, छोटे भाई-बहन, कर्म आदि के कारक हैं जो कि 01 जुलाई 2023 की रात 01 बजकर 52 मिनट पर सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में नवग्रहों में मंगल को योद्धा और सेनानायक का दर्जा दिया गया है और इन्हें स्वभाव से उग्र ग्रह माना गया है जबकि सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। मंगल और सूर्य दोनों ही हमारे शरीर के अग्नि तत्वों को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में मंगल के गोचर का प्रभाव देश और दुनिया में देखने को मिलेगा। इसी क्रम में आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं सिंह राशि में मंगल के प्रभाव के बारे में।

सिंह राशि में मंगल का प्रभाव

सिंह राशि में मंगल के प्रभाव से व्यक्ति को सूर्य से चमकने का आत्मविश्वास मिलता है। ऐसे लोग बहुत ही उदार होते हैं और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।  साथ ही, ये लोग अत्यधिक बुद्धिमान भी होते हैं और अपनी योग्यता का उपयोग बुद्धिमानी के साथ करना अच्छे से जानते हैं। ये जातक घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं विशेष रूप से पहाड़ों और जंगलों में जाना पसंद करते हैं। सिंह राशि में मंगल के प्रभाव से जातकों को झुकाव कविता और ललित कलाओं के प्रति अधिक होता है। इन लोगों की सीखने की क्षमता अधिक होती है और अपने काम को लेकर काफ़ी उत्साहित होते हैं।

इनके अंदर कभी न खत्म होने वाली ऊर्जा होती है और इसके चलते ये लोग आत्मविश्वास से भरपूर और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। नेतृत्व करने में यह अत्यंत कुशल होते हैं। ये जातक उत्साह और जोश से भरे हुए होते हैं और इसके कारण ये अपने आसपास के माहौल को भी उत्साह से भर देते हैं। सिंह राशि में मंगल के प्रभाव के चलते इन लोगों में कामुकता की इच्छा प्रबल होती है जिसके चलते इन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि में मंगल का प्रभाव: करियर और व्यवसाय

सिंह राशि में मंगल के परिणामस्वरूप जातक रचनात्मक क्षेत्रों जैसे रंगमंच, अभिनय, पटकथा लेखन, रचनात्मक लेखन, कविता, फोटोग्राफी, संगीत, संचार, कला आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। ये अपने काम को पूरे जोश व होश के साथ करते हैं और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं इसलिए ये सबसे मेहनती लोगों में से एक होते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का सिंह राशि में गोचर: वैश्विक स्तर पर प्रभाव

इस गोचर के दौरान रेस्तरां, कैफे और होटल के व्यवसाय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और यह बिज़नेस इस दौरान अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।मंगल का सिंह राशि में गोचर के परिणामस्वरूप दुनिया भर के जाने-माने नेताओं को उनके नेतृत्व गुणों के लिए प्रशंसा मिल सकती है।मंगल के गोचर के दौरान भारत सरकार अपनी मजबूत पकड़ बना सकता है।इस गोचर के दौरान अग्नि दुर्घटनाएं या रासायनिक विस्फोट जैसी अन्य दुर्घटनाएं अक्सर होती देखी जा सकती हैं।दुनिया भर में तापमान में तेज़ी देखने को मिल सकती है और साथ ही, उष्णकटिबंधीय देशों में भी तापमान में वृद्धि हो सकती है।इस दौरान फोटोग्राफी उद्योग में प्रगति देखने को मिल सकती है।इस अवधि में रासायनिक उद्योग या इससे संबंधित व्यापार में वृद्धि देखने को मिल सकती है।इसके अलावा मंगल के गोचर के दौरान इस्पात उद्योग, कॉफी और चाय उद्योग भी तेज़ी से फलता-फूलता दिखेगा।फिल्म उद्योग और अन्य संबंधित व्यवसाय जैसे पटकथा लेखन, रंगमंच, अभिनय आदि के लिए भी यह गोचर अनुकूल साबित हो सकता है।कविता या रचनात्मक लेखन से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर किसी आशीर्वाद से कम प्रतीत नहीं हो रहा है।भारत सहित दुनिया भर में बड़े उद्योगपति और राजनेता नई ऊंचाइयों को छूते हुए नज़र आ सकते हैं।भारत और विदेशों में कलाकार, मूर्तिकार और लेखक अपने क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।म्यूजिक इंडस्ट्रीज़ में लोग वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मंगल का सिंह राशि में गोचर: शेयर बाजार की भविष्यवाणी

मंगल 01 जुलाई, 2023 को सिंह राशि में गोचर करेंगे। मंगल को शेयर बाजार में अस्थिरता लाने के लिए जाना जाता है इसलिए मंगल का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए देखते हैं कि मंगल का सिंह राशि में गोचर के दौरान किस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2023 के अनुसार,

आईटी इंडस्ट्री में मंदी का दौर बना रह सकता है और जुलाई माह के अंत तक प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।इस दौरान स्टील इंडस्ट्रीज़, रबर इंडस्ट्रीज़ और ऊनी मिल्स में तेजी दिखाई देने की संभावना है।रिलायंस इंडस्ट्रीज़, परफ्यूम और कॉस्मेटिक इंडस्ट्रीज़ उम्मीद से कम प्रदर्शन करती नज़र आ सकती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह ब्लॉग भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post मंगल का सिंह राशि में गोचर: जानें शेयर बाजार सहित देश-दुनिया पर इसका प्रभाव appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *