महाभारत के 9वें दिन क्यों भगवान कृष्ण ने तोड़ दिए युद्ध के नियम? वजह जान चौंक जाएंगे आप
महाभारत का युद्ध केवल दो सेनाओं के बीच का संघर्ष नहीं था, बल्कि यह मर्यादाओं, सिद्धांतों और प्रतिज्ञाओं की भी परीक्षा थी। भगवान श्री कृष्ण ने युद्ध के प्रारंभ में प्रतिज्ञा ली थी- ‘मैं इस युद्ध में शस्त्र नहीं उठाऊंगा, केवल अर्जुन का सारथी बनूंगा।’ लेकिन युद्ध के 9वें दिन एक ऐसा क्षण आया जब ‘अच्युत’ को अपने भक्त के लिए अपना ही संकल्प भंग करना पड़ा।
