मासिक राशिफल नवंबर 2023: कैसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए ये महीना?

मासिक राशिफल नवंबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है मकर राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल नवंबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि अक्टूबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं नवंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि मकर राशि के लिए नवंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि नवंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। मकर राशि वालोंं के लिए नवंबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

नवंबर 2023 में मकर राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करते हैं इस महीने के गोचरों की तो सूर्य का गोचर महीने की शुरुआत से लेकर 16 नवंबर तक आपके दशम भाव में रहेगा, इसके बाद लाभ भाव में चला जाएगा। सूर्य की ये दोनों ही स्थितियां अनुकूल मानी गई हैं। मंगल का गोचर 16 नवंबर तक दशम भाव में इसके बाद लाभ भाव में रहेगा। अत: मंगल के गोचर से भी अनुकूलता की उम्मीद आप रख सकते हैं। बुध का गोचर महीने की शुरुआत से लेकर 6 नवंबर तक दशम भाव में अर्थात अनुकूल, 6 नवंबर से 27 नवंबर तक आपके लाभ भाव में अर्थात अनुकूल, वहीं 27 नवंबर के बाद आपके द्वादश भाव में यानी कमजोर रहने वाला है। इस तरह से बुध इस महीने आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। बृहस्पति का गोचर इस महीने आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। 

बृहस्पति वक्री रहेंगे, 26 नवंबर तक शुक्र के नक्षत्र वही बाद में केतु के नक्षत्र में रहेंगे; इस तरह से बृहस्पति से मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद रखी जा सकती है। शुक्र ग्रह का गोचर महीने की शुरुआत से लेकर 3 दिनों तक आपके अठवें भाव में रहेगा। 3 नवंबर से 29 नवंबर तक आपके भाग्य भाव में, वही बाद में दशम भाव में रहने वाला है। इस तरह से शुक्र महीने महीने के अधिकांश समय आपको अनुकूलता देना चाह रहे हैं। शनि ग्रह का गोचर आपके दूसरे भाव में है जो अच्छी बात नहीं है। 4 नवंबर से शनि मार्गी हो रहे हैं, साथ ही 24 नवंबर तक मंगल के प्रभाव में है इसके बाद राहु के प्रभाव में रहेंगे। 

अतः शनि से भी विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। राहु का गोचर आपके तीसरे भाव में है तथा राहु गुरु और बुध के प्रभाव में रहने वाले हैं। अतः राहु आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। जबकि केतु का गोचर आपकी भाग्य भाव में बुध तथा मंगल के प्रभाव में रहने वाला है। अतः केतु से विशेष सहयोग की उम्मीद नहीं है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल नवंबर 2023: मकर राशि वालों का भविष्यफल  

नवंबर 2023 में मकर राशि वालों का करियर

कार्य क्षेत्र से जुड़े मामलों में इस महीने सामान्य तौर पर आप काफी हद तक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आपके कर्म स्थान का स्वामी शुक्र महीने की शुरुआती 3 दिनों तक आपके आठवें भाव में रहेगा। जो कड़ी मेहनत पर काफी अच्छे परिणाम दिलाने का संकेत कर रहा है। 3 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक शुक्र आपके भाग्य भाव में रहेंगे। भाग्य भाव में शुक्र का गोचर अच्छा माना जाता है लेकिन नीच का होने के कारण यह कुछ कठिनाइयां दे सकते हैं। अर्थात 3 नवंबर से 29 नवंबर के बीच परिणाम तो आपको अच्छे मिलेंगे लेकिन उसके लिए योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करने की जरूरत रहेगी। कोई नया प्रयोग नहीं करना है। 29 नवंबर के बाद स्थितियां काफी अच्छी हो जाएगीं। वही सूर्य और मंगल का गोचर भी महीने के दूसरे हिस्से में काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। अर्थात नवंबर का महीना सामान्य तौर पर कार्यक्षेत्र के लिए अनुकूल है। तुलना करें तो महीने का पहला हिस्सा औसत तो दूसरा हिस्सा काफी अच्छा रह सकता है। बस ख्याल इस बात का रखना है कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में या असावधानी पूर्वक नहीं लेना है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

नवंबर 2023 में मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में इस महीने आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपके लाभ भाव के स्वामी मंगल की स्थिति को देखें तो महीने के पहले हिस्से में मंगल औसत लेवल के परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। तो वहीं महीने के दूसरे हिस्से में मंगल की स्थिति बहुत अच्छी होने वाली है। इस कारण से आप इस महीने काफी हद तक अच्छे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर महीने के दूसरे हिस्से में लाभ का प्रतिशत बहुत अच्छा रह सकता है। वहीं बचत वाले भाव को देखें तो दूसरे भाव का स्वामी शनि भी इस महीने मार्गी होने के कारण पिछले महीने की तुलना में बेहतर परिणाम दे सकेगा। इन सारी स्थितियों को देखते हुए हम यही कहेंगे कि नवंबर के महीने में मकर राशि वाले लोग अपनी मेहनत के अनुसार काफी अच्छे फल प्रतिफल प्राप्त करके अच्छा धन कमा सकेंगे और उस धन का एक बड़ा हिस्सा बचत भी कर सकेंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर 2023 में मकर राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से यह महीना आपको औसत परिणाम दे सकता है। आपका राशि स्वामी शनि इस महीने मार्गी होकर पिछले दिनों की तुलना में बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने याद दिलाने की कोशिश करेगा। हालांकि महीने के पहले हिस्से में क्रोध की अधिकता के चलते कभी कभार मानसिक स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है अथवा बुखार या सिर दर्द की परेशानियां रह सकती हैं लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में इस तरह की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती हुई नजर आ रही है। छठे भाव के स्वामी बुध का गोचर भी इस महीने ज्यादातर समय अनुकूल है। सिर्फ महीने की अंतिम चार दिनों में बुध का गोचर कमजोर रहेगा। इस तरह से महीने के ज्यादातर समय आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे। बशर्ते खान-पान संयमित रखें तथा क्रोध व झगड़े आदि से बचें। साथ ही साथ वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। ऐसा करके आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

नवंबर 2023 में मकर राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा की दृष्टिकोण से यह महीना काफी हद तक अच्छा रह सकता है। विशेषकर मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रह सकते हैं। आपके पंचम भाव का स्वामी शुक्र इस महीने औसत स्थिति में रहेगा, जो मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम देता रहेगा। चतुर्थ भाव के स्वामी मंगल की स्थिति भी काफी हद तक ठीक है। विशेषकर महीने के पहले भाग में औसत तो वहीं महीने के दूसरे भाग में मंगल की स्थिति बहुत अच्छी होने वाली है। इस तरह से आप शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा करते हुए देखे जाएंगे। उच्च शिक्षा का कारक ग्रह गुरु आपके लिए अधिक अनुकूल प्रतीत होती नहीं दिख रहा है। तो वहीं बुध आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। इन तमाम कारणों से आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। आप जैसी मेहनत करते रहेंगे आपकी शिक्षा का स्तर वैसा ही अच्छा होता रहेगा। इस महीने शिक्षा के मामले में कोई बड़ा व्यवधान नजर नहीं आ रहा है।

नवंबर 2023 में मकर राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

सबसे पहले हम बात करेंगे आपकी लव लाइफ की तो आपके पंचम भाव का स्वामी शुक्र इस महीने औसत स्थिति में है। हालांकि महीने की शुरुआती 3 दिनों में शुक्र आठवें भाव में रहेगा जो मर्यादित होने की स्थिति में लव लाइफ में अच्छे परिणाम देगा। वहीं 3 नवंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच शुक्र भाग्य के भाव में रहेंगे, यह अच्छी बात है लेकिन नीच के रहेंगे यह कमजोर बात है। इस तरह से शुक्र का संकेत यही है कि आप मर्यादित रहकर लव लाइफ का आनंद ले सकते हैं। सामाजिक मर्यादा और अपने खानदान की प्रतिष्ठा का ख्याल रखना बहुत जरूरी रहेगा। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में इस महीने काफी हद तक अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी बड़ी विसंगति के योग नहीं बन रहे हैं। आप समझदारी दिखाकर न केवल पिछले दिनों की समस्याओं को दूर कर सकेंगे बल्कि नए सिरे से अपनी मैरिड लाइफ को इंजॉय कर सकेंगे।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

नवंबर 2023 में मकर राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन:

इस महीने आपके दूसरे भाव की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर होने वाली है। अतः पिछले महीने की तुलना में पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यानी कि इस महीने सब कुछ स्मूथ रहे यह जरूरी नहीं है लेकिन पिछले महीने की तुलना में स्थितियां सुधर रही हैं। ऐसे में प्रैक्टिकल कोशिश करके आप स्थितियों को और अच्छा बना सकते हैं। गृहस्थ संबंधी मामलों में भी इस महीने काफी हद तक अनुकूलता देखने को मिल सकती है। विशेषकर महीने का दूसरा भाग घर गृहस्ती से संबंधित मामलों में अच्छी खासी अनुकूलता देने का संकेत कर रहा है। घर में कुछ उपयोगी और लग्जरियस चीज लाई जा सकती हैं। यदि नए सिरे से घर को सजाने संवारने या बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं तो इन तमाम मामलों में यह महीना आपके लिए मददगार हो सकता है। 

नवंबर 2023 में मकर राशि वाले करें ये उपाय

प्रत्येक शनिवार काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। मांस मदिरा आदि से दूरी बनाए रहते हुए स्वयं को शुद्ध और सात्विक रखें। नीम की जड़ों पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि नवंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post मासिक राशिफल नवंबर 2023: कैसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए ये महीना? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *