मासिक राशिफल मार्च 2024: कन्या राशि वालों को कैसे मिलेंगे इस महीने परिणाम?

कन्या मासिक राशिफल मार्च 2024: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है कन्या राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकेंगे। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि कन्या राशि के लिए मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

इस महीने के गोचरों की बात करें, तो सूर्य 14 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे और यह आपके लिए अच्छी स्थिति कही जाएगी। इसके बाद, सूर्य मीन राशि में चले जाएंगे जो कि कमज़ोर स्थिति होगी यानी कि महीने के पहले हिस्से में सूर्य अनुकूल और दूसरे हिस्से में कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। वहीं, मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में और बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं यानी कि 15 मार्च के पहले मंगल थोड़े कमज़ोर तो वहीं बाद में काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में रहेगा जो कि आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा और उसके बाद यह 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मीन राशि में रहेंगे। ऐसे में, यह आपको कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से बुध आपको कुछ अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। 

बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति से किसी विशेष सपोर्ट की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। वहीं शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे अर्थात आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंचकर शुक्र कमज़ोर हो जाएंगे। हालांकि, शनि ग्रह कुंभ राशि में और राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि से अनुकूलता की उम्मीद आप रख सकते हैं। 

राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे और यह कमज़ोर स्थिति कही जाएगी। केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। यह स्थिति भी अनुकूल नहीं कही जाएगी। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कन्या राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मासिक राशिफल मार्च 2024: कन्या राशि वालों का भविष्यफल

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी महीने की शुरुआत से लेकर 7 मार्च तक छठे भाव में रहेगा जो सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। विशेषकर नौकरी करने वाले लोग इस अवधि में कुछ अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन 7 मार्च से 26 मार्च तक बुध की स्थिति नीच अवस्था में होने के कारण कमज़ोर रह सकती है। अतः कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय करने वाले लोगों को कोई नया प्रयोग करने से बचना होगा। 26 मार्च के बाद स्थितियां तुलनात्मक रूप से बेहतर हो सकती हैं। सूर्य का गोचर महीने के पहले पक्ष में नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन इत्यादि दिलवाने में मददगार बन सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति:

आर्थिक जीवन में इस महीने आपको सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी क्योंकि महीने के शुरुआती समय में अर्थात 7 मार्च तक आपके धन भाव के स्वामी की स्थिति काफ़ी अच्छी रहेगी, लेकिन इसके बाद शुक्र की स्थिति कमज़ोर हो जाएगी। अतः शुरुआती दिनों में भले ही अच्छी आमदनी और अच्छी बचत के योग हों, परंतु बाद में आर्थिक स्थिति कमज़ोर रह सकती है। हालांकि, धन भाव पर बृहस्पति की दृष्टि है, जो जरूरत के हिसाब से धन की व्यवस्था करवाते रहेंगे, फिर भी रुपए-पैसों को लेकर कठिनाई का अनुभव आप कर सकते हैं। कहने का तात्पर्य है कि आर्थिक मामलों के लिए मार्च का महीना बहुत अनुकूल नहीं कहा जाएगा। शुरुआती दिन अच्छे और बाद के दिन कमज़ोर रहने की आशंका है इसलिए इस महीने धन के प्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। 

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मार्च का महीना कुछ कमज़ोर रह सकता है। इस पूरे महीने बुध का गोचर स्वास्थ्य के मामले में औसत परिणाम देगा। एक ओर जहां लग्न या राशि स्वामी का नीच का होना खराब माना गया है तो वहीं दूसरी तरफ राशि स्वामी का अपनी लग्न या राशि को देखना अच्छा माना गया है। ऐसी स्थिति में परिणाम औसत रह सकते हैं। यदि आप मौसम के अनुरूप अपना खानपान रखेंगे, नियमित रूप से योग-व्यायाम करेंगे और उचित जीवनशैली अपनाएंगे, तो स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों का शैक्षिक जीवन  

शिक्षा के दृष्टिकोण से यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि, पंचम भाव के स्वामी की स्थिति सामान्य तौर पर औसत या औसत से कुछ बेहतर ही कही जाएगी। अतः प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रहेंगे। लेकिन, शनि के अस्त होने के कारण मेहनत तुलनात्मक रूप से अधिक करनी पड़ सकती है। वहीं, चतुर्थ भाव के स्वामी की स्थिति भी इस महीने औसत रहेगी। अतः आपका ध्यान खेलकूद और मनोरंजन की तरफ आकर्षित हो सकता है और इनसे बचना आपके लिए जरूरी होगा। अपने सब्जेक्ट पर फोकस करके आप शिक्षा के स्तर को मेंटेन कर सकेंगे। 

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन 

आपके पंचम भाव के स्वामी की स्थिति इस महीने पिछले महीने की तुलना में कमज़ोर रहेगी। अतः परिणाम भी पिछले महीने की तुलना में कमज़ोर रह सकते हैं यानी कि आपकी लव लाइफ औसत रह सकती है, लेकिन पार्टनर को निराश या हताश होने से बचाना जरूरी होगा। वहीं, दांपत्य जीवन की बात करें, तो सप्तम भाव में लगातार राहु-केतु का प्रभाव अच्छा नहीं कहा जाएगा। सप्तमेश बृहस्पति की स्थिति शुक्र के प्रभाव के चलते थोड़ी बेहतर होगी, लेकिन शुक्र स्वयं 6 मार्च के बाद कमज़ोर हो रहे हैं। अतः दांपत्य सुख में कुछ बाधाएं देखने को मिल सकती हैं अर्थात प्रेम और अपनत्व होने के बावजूद भी कुछ ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न होंगी, जहां या तो साथी आपसे नाराज हो सकता है अथवा साथी का स्वास्थ्य बीच-बीच में परेशान कर सकता है। कुल मिलाकर इस महीने अपने दांपत्य जीवन का ख्याल रखना होगा। 

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

आपके दूसरे भाव के स्वामी शुक्र सिर्फ 7 मार्च तक ही अनुकूल स्थिति में रहेंगे। इसके बाद उसकी स्थिति कमज़ोर हो जाएगी। ऐसे में, कुछ एक परिजन आपसे असंतुष्ट या नाराज देखे जाएंगे। हालांकि, यह बड़ी समस्या नहीं होगी। आप समझदारी से संबंधों को मेंटेन भी कर सकेंगे। वहीं, गृहस्थ जीवन की बात करें, तो इस मामले में चतुर्थेश बृहस्पति अष्टम भाव में जाकर चतुर्थ भाव को देख रहा है, अतः कोई बड़ी समस्या तो नहीं आने देगा लेकिन शुक्र की कमज़ोरी के चलते कुछ जरूरत की चीजें खरीदने में बाधा आ सकता है जिसको लेकर आप कभी-कभार रुष्ट या असंतुष्ट भी हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में भी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, छोटी-मोटी परेशानियों को शांत करके आप गृहस्थ जीवन को संतुलित रख सकेंगे।  

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों के लिए उपाय

अपने चरित्र को उत्तम बनाए रखें।गणेश जी की पूजा-अर्चना करें।मां दुर्गा को सुगंधित फूलों की माला चढ़ाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि मार्च महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post मासिक राशिफल मार्च 2024: कन्या राशि वालों को कैसे मिलेंगे इस महीने परिणाम? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *