मासिक राशिफल मार्च 2024: वृषभ राशि वालों को इस महीने रहना होगा सावधान!

मासिक राशिफल मार्च 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है वृषभ राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि  2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि वृषभ राशि के लिए  मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 14 मार्च तक सूर्य कुम्भ राशि में रहेंगे। यह सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति होगी। इसके बाद सूर्य मीन राशि में चले जाएंगे। यहां से भी सूर्य आपको अनुकूलता देना चाहेंगे। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में जबकि बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं। दोनों ही स्थितियों में मंगल आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में यानी कि आपके लिए अनुकूल, तो वहीं 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मीन राशि में यानी कि आपके लिए औसत परिणाम दे सकता है। 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से बुध आपके लिए अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रहेंगे। बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे। अर्थात आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंचकर शुक्र अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं। शनि ग्रह कुंभ राशि में किंतु राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि से मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे। यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी। जबकि केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। यह थोड़ी सी कमजोर स्थिति होगी। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल मार्च 2024: वृषभ राशि वालों का भविष्यफल

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का करियर

आपकी कुंडली के दशम भाव में सूर्य का गोचर 14 मार्च तक रहेगा। बुध का गोचर 7 मार्च तक रहेगा जबकि शनि का गोचर दशम भाव में बना ही रहेगा। इस तरह से इस महीने आप कार्यक्षेत्र में काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि 15 मार्च से शनि-मंगल की युति आपके कर्म स्थान पर हो जाएगी। यह थोड़ी सी कमजोर स्थिति कही जाएगी। अर्थात इस महीने काम बनने की अच्छी संभावनाएं है। पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति की भी संभावनाएं हैं लेकिन दशमेश शनि के साथ महीने के पहले पक्ष में सूर्य की युति, साथ ही साथ महीने के दूसरे पक्ष में मंगल की युति इस बात का संकेत कर रही है कि आपका आपके वरिष्ठों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। अतः व्यापार व्यवसाय की स्थिति में जिसके साथ डीलिंग होने वाली है, उनके साथ तालमेल बेहतर रखें। वहीं नौकरी करने की स्थिति में आप अपने सीनियर्स और बॉस के साथ अपने संबंध मेंटेन करने की कोशिश करें ,तब जाकर परिणाम अनुकूल हो सकेंगे। 

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आपके लाभ भाव का स्वामी बृहस्पति द्वादश भाव में है, यह कमजोर स्थिति है लेकिन इस महीने बृहस्पति, शुक्र के नक्षत्र में रहेगा; यह अनुकूल स्थिति है। लाभ भाव में स्थित राहु भी यथासंभव लाभ दिलवाने की कोशिश करेगा। वहीं बचत के स्थान का स्वामी बुध 7 मार्च तक अनुकूल तो वहीं बाद में औसत से थोड़े से बेहतर परिणाम दे सकता है। इस तरह से इस महीने आपको आर्थिक मामले में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। जिसमें औसत से बेहतर रह सकता है। 14 मार्च के बाद लाभ भाव में पहुंचे सूर्य भी यथासंभव अच्छा लाभ करवाने की कोशिश करेंगे। इस तरह इस महीने आप आर्थिक मामले में किसी बड़ी परेशानी का अनुभव नहीं करेंगे। 

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शुक्र 7 मार्च तक आपके भाग्य भाव में हैं जो अनुकूल स्थिति कही जाएगी। इसके बाद शुक्र दशम भाव में चले जाएंगे, यह एक कमजोर स्थिति होगी। इस कारण से मार्च के महीने में आपको स्वास्थ्य संबंधी मामले में औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर 7 मार्च के पहले वाला समय ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। बाद का समय स्वास्थ्य संबंधी मामलों में जागरूक रहने या होने का संकेत कर रहा है। यदि आपको सीने या हृदय के आसपास की कोई समस्या पहले से है तो इस महीने थोड़ी सी अधिक जागरूकता जरूरी रहेगी। 

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में इस महीने ज्यादातर आपको अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। आपके चतुर्थ स्वभाव का स्वामी सूर्य भले ही क्रमशः शनि और राहु के प्रभाव में रहे लेकिन दशम और एकादश भाव में गोचर करने के कारण शिक्षा के मामले में अच्छे परिणाम देना चाहेगा। विशेषकर व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को महीने के पहले हिस्से में काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पंचम भाव का स्वामी बुध भी इस महीने 7 मार्च तक कर्म स्थान में रहकर व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम देगा। 7 मार्च से 26 मार्च तक बुध ग्रह लाभ भाव में रहेंगे यह अनुकूल बात है लेकिन नीच के रहेंगे यह कमजोर बात है। अत: खूब मेहनत करने पर ही अच्छे परिणाम की उम्मीद आप रख सकेंगे। इसके बाद का समय भी ऐसा ही संकेत कर रहा है अर्थात इस महीने विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपेक्षाकृत और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहने वाली है। 

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

आपके पंचम भाव का स्वामी बुध इस महीने ज्यादातर शनि अथवा राहु के प्रभाव में रहेगा, यह थोड़ी सी कमजोर साबित हो सकती है लेकिन गोचर के हिसाब से यही स्थिति अनुकूल कही जाएगी। अत: प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां या जिद के भाव रह सकते हैं लेकिन समझदारी दिखाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि 26 मार्च के बाद बुध के द्वादश भाव में जाने की स्थिति में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में इस महीने आपको एवरेज लेवल के परिणाम मिल सकते हैं लेकिन एवरेज लेवल के परिणाम प्राप्त करने के लिए भी आपको संयम और समझदारी दिखाने की आवश्यकता रहेगी; क्योंकि मंगल की स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। ऊपर से 15 मार्च के बाद मंगल शनि के साथ युति कर रहे होंगे। अतः आपसी विवाद को यथासंभव टालना उचित रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामले में इस महीने आपको औसत या औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि दूसरे भाव का स्वामी बुध दशम और एकादश भाव में रहेगा। अत: यथासंभव अनुकूल परिणाम देना या दिलाना चाहेगा लेकिन शनि और राहु की संगति के चलते कभी-कभी आपसी गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं, उससे बचाव जरूरी रहेगा। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में क्रमशः सूर्य, शनि और मंगल का प्रभाव बीच-बीच में कुछ कठिनाइयां दे सकता है लेकिन बृहस्पति के प्रभाव के चलते कठिनाइयां बहुत अधिक मात्रा में नहीं रहेंगी। यदि आप कोशिश करेंगे तो जल्द ही कठिनाइयों पर नियंत्रण प्राप्त करके गृहस्थ जीवन का बेहतर आनंद लिया जा सकेगा।  

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों के लिए उपाय

मांस, मदिरा व अश्लीलता आदि से दूरी बनाए रखें।गाय को हरा चारा खिलाएं।ख्याल रखें कि उबालते समय दूध उफन कर बाहर न गिरने पाए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post मासिक राशिफल मार्च 2024: वृषभ राशि वालों को इस महीने रहना होगा सावधान! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *