मासिक राशिफल सितंबर 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना?

कर्क राशिफल सितंबर 2023: कर्क राशि वालों के लिए एस्ट्रोसेज लेकर आया है “मासिक राशिफल सितंबर 2023” का यह ब्लॉग। उम्मीद है कि अगस्त 2023 के महीने के राशिफल ने आपको माह की प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं सितंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि कर्क राशि के लिए सितंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि सितंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल गोचरों पर आधारित एक गणना है। अगर आप इस राशिफल को लग्न राशि के अनुसार देखेंगे, तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। कर्क राशि के लिए सितंबर 2023 के राशिफल की शुरुआत करने से पहले हम ग्रहों की स्थिति और उनके गोचरों के बारे में जान लेते हैं क्योंकि राशिफल का मुख्य आधार गोचर ही होते हैं। 

सितंबर 2023 में कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

17 सितंबर तक सूर्य सिंह राशि अर्थात आपके दूसरे भाव में रहने वाले हैं। इसके बाद सूर्य आपके तीसरे भाव में चले जाएंगे। अर्थात 17 सितंबर के पहले सूर्य आपके लिए कमजोर तो वहीं 17 सितंबर से बाद के समय में सूर्य आपके लिए काफी अच्छे परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। मंगल के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह पूरे महीने आपके तीसरे भाव में अर्थात कन्या राशि में ही रहने वाले हैं और यह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। अर्थात मंगल से अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है लेकिन 24 अगस्त से मंगल अस्त हो जाएंगे ऐसे  में अनुकूलता थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है। बुध ग्रह के गोचर की बात की जाए तो बुध ग्रह पूरे महीने आपके दूसरे भाव में सिंह राशि में ही रहने वाले हैं। बुध के लिए यह एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। उस पर भी सकारात्मक बात यह है कि 13 सितंबर से बुध उदित हो जाएंगे जबकि 16 सितंबर से बुध मार्गी हो जाएंगे। अतः महीने के पहले पक्ष में बुध तो अच्छे तो वहीं महीने के दूसरे पक्ष में काफी अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। गुरु ग्रह की बात की जाए तो गुरु ग्रह पूरे महीने आपके कर्म भाव में ही रहने वाले हैं लेकिन 4 सितंबर से गुरु वक्री हो जाएंगे। साथ ही साथ इस महीने गुरु शुक्र के नक्षत्र और अपने ही उपनक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति इस महीने आपको मिले जुले परिणाम दे सकते हैं। 

शुक्र ग्रह के गोचर की बात की जाए तो शुक्र ग्रह पूरे महीने कर्क राशि अर्थात आपके पहले भाव में रहने वाले हैं। उस पर भी 4 सितंबर से मार्गी होने के कारण शुक्र आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह की बात की जाए तो शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री अवस्था में राहु के नक्षत्र में आपके आठवें भाव में हैं। 8 सितंबर तक शनिदेव बृहस्पति के उपनक्षत्र के प्रभाव में हैं, वहीं 8 सितंबर के बाद के शनि ग्रह राहु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। अर्थात शनि ग्रह से अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। राहु ग्रह के गोचर को देखें तो राहु ग्रह मेष राशि अर्थात आपके दशम भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। साथ ही साथ 26 सितंबर तक यह शुक्र के उपनक्षत्र में, इसके बाद केतु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। ऐसे में राहु से 26 सितंबर तक कुछ मामलों में अनुकूलता की उम्मीद बन रही है। 

केतु ग्रह की बात करें तो केतु ग्रह तुला राशि में यानी कि आपके चतुर्थ भाव में मंगल के नक्षत्र में रहने वाले हैं। वैसे तो केतु का गोचर अनुकूल नहीं है लेकिन मंगल के प्रभाव में होने के कारण कुछ मामलों में यह अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। इस महीने केतु पर बुध के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जहां से अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचर का संयुक्त रूप से आपकी राशि यानी आप पर पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल सितंबर 2023: कर्क राशि वालों का राशिफल

सितंबर 2023 में कर्क राशि वालों का करियर

सितंबर का महीना आपके कार्यक्षेत्र के मामले में सामान्य तौर पर काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। हालांकि पिछले महीनों की तरह इस महीने भी आपके करियर स्थान पर राहु केतु और शनि जैसे ग्रहों का प्रभाव तो है जो कामों में कठिनाइयां देने का काम करता रहेगा लेकिन पिछले महीने की तुलना में यह महीना करियर से जुड़े मामलों में काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। क्योंकि इस महीने आपका करियर स्वामी मंगल आपके तीसरे भाव में रहने वाला है और तीसरे भाव में मंगल की गोचर को बहुत अच्छा माना जाता है। फलस्वरूप आप इस महीने काफी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं यदि आप व्यापार या व्यवसाय करते हैं तो भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को इस महीने कुछ नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। आप अपने टारगेट को समय से पूरा करके वरिष्ठों की नजरों में शाबाशी के पात्र बनेंगे। अलबत्ता कुछ एक सहकर्मी आपसे आंतरिक द्वेष रखते हुए भी देखे देखे जाएंगे लेकिन उससे आपके कार्यक्षेत्र पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। 

वहीं यदि आप व्यापार व्यवसाय करते हैं तो व्यापारिक यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करते हुए देखे जा सकेंगे। इस महीने आप अपने काम में तुलनात्मक रूप से ज्यादा मेहनत करेंगे। फलस्वरूप परिणाम भी काफी अच्छे मिलेंगे। सारांश यह कि सितंबर 2023 का महीना कर्क राशि वाले लोगों के करियर के लिए सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सितंबर 2023 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में इस महीने आप सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यद्यपि द्वादश भाव का स्वामी बुध दूसरे भाव में है, फलस्वरूप खर्चे भी देखने को मिलेंगे लेकिन दूसरे भाव में बुध के गोचर को अच्छा माना गया है। फलस्वरूप जो भी खर्चे होंगे वह सार्थक चीजों को लेकर के होंगे। व्यर्थ के खर्चे होने की संभावनाएं नजर नहीं आ रही है। यद्यपि सूर्य के गोचर को दूसरे भाव में अच्छा नहीं माना गया है लेकिन दूसरे भाव के स्वामी होकर सूर्य 17 सितंबर तक आपके धन भाव पर बना हुआ है। अतः आर्थिक मामलों में वह कोई नुकसान नहीं करेगा बल्कि यथा संभव आपको सपोर्ट करने की कोशिश करेगा। 

17 सितंबर के बाद धन भाव का स्वामी तीसरे भाव में चला जाएगा और यहां से भी सूर्य आपको आर्थिक मामलों में सपोर्ट देना चाहेगा। अर्थात धन भाव की स्थिति इस महीने सामान्य तौर पर औसत से बेहतर है। अतः आप काफी हद तक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे वहीं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति को देखें तो शुक्र इस पूरे महीने आपके पहले भाव में रहने वाला है। पहले भाव में शुक्र की गोचर को अच्छा माना जाता है। अतः शुक्र भी यथासंभव अपने लेवल पर लाभ करवाने में मदद करेगा। अर्थात आर्थिक मामलों में सितंबर का महीना आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। विशेषकर पिछले महीनों की तुलना में यह महीना अच्छी आर्थिक उपलब्धियां करवा सकता है। 

सितंबर 2023 में कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य

पिछले महीने की तुलना में इस महीने आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। इस महीने मंगल का गोचर पूरी तरह से आपका फेवर करता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि वह आपके पराक्रम को बढ़ाने का काम करेगा। स्वाभाविक है कि ऐसा तब होगा जब आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। सूर्य का गोचर भी महीने के दूसरे भाग में आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। अर्थात 17 सितंबर के बाद सूर्य भी आपके स्वास्थ्य को तुलनात्मक रूप से बेहतर करने का काम करेगा। वहीं 17 सितंबर से पहले आंखों की तकलीफ, एसिडिटी अथवा मुंह के छाले कभी-कभार परेशान कर सकते हैं लेकिन 17 सितंबर के बाद सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलने चाहिए।

इस महीने शुक्र का गोचर भी आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। 4 सितंबर से शुक्र मार्गी होकर आपके पहले भाव में रहने वाले हैं, जो आपके शरीर को आकर्षक और सुंदर बनाने का काम करेंगे। स्वाभाविक है कि ऐसा तब होता है जब आप पूर्णत: स्वस्थ रहते हैं। अर्थात कई ग्रहों के संकेत आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखने का वादा कर रहे हैं। अलबत्ता शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव तो है ही, राहु केतु का गोचर भी मानसिक स्वास्थ्य को कमजोर करने का संकेत कर रहे हैं। ऊपर से सूर्य का पहले भाग में तुलनात्मक रूप से कम सपोर्ट करना भी एक कमजोर बिंदु है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि भले ही स्वास्थ्य पूरी तरह से अच्छा न रहे लेकिन एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम आपको मिल सकते हैं। अर्थात अन्य महीनों की तुलना में इस महीने आप अपने स्वास्थ्य का बेहतर ढंग से आनंद ले सकेंगे। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सितंबर 2023 में कर्क राशि वालों की शिक्षा

शिक्षा के मामले में भी यह महीना आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। अर्थात आप काफी हद तक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि चतुर्थ भाव में राहु केतु के प्रभाव के चलते लंबे समय तक मन को एक जगह लगाए रखना आपके लिए मुश्किल हो सकता है और आपको अधिक मेनत करनी पड़ सकती है। यह स्थिति पिछले कई महीनों से है और आगे भी कई महीनों तक रहने वाली है। व्यक्तिगत तौर पर इस महीने की बात की जाए तो यह महीना तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम दे सकता है। इस महीने बुध का गोचर आपके दूसरे भाव में है, जो प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को काफी अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगा। उनके घर के आसपास का माहौल काफी हद तक अनुकूल रहेगा। विशेषकर महीने का दूसरा भाग ज्यादा अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। अतः महीने के पहले भाग में जहां आप रहते हैं वहां का माहौल तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकता है लेकिन दूसरे भाग में काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

बृहस्पति का गोचर भी आपको अच्छे परिणाम दिलाने में मदद करेगा। सारांश यह कि पिछले महीनों की तरह कुछ विपरीत ग्रह गोचर व युतियां, कुछ हद तक कठिनाइयां तो दे सकती हैं लेकिन पिछले महीने की तुलना में इस महीने ग्रह गोचर और भी बेहतर हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में सामान्य तौर पर मेहनत करने वाले विद्यार्थी काफी हद तक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

सितंबर 2023 में कर्क राशि वालोंं का प्रेम और दांपत्य

प्रेम संबंध की बात की जाए तो इस महीने आपके प्रेम भाव का स्वामी मंगल काफी अच्छी स्थिति में है। फलस्वरूप यदि आप किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो इस महीने आपका आत्मविश्वास आपका साथ देगा और आप अपने दिल की बात उनसे कह पाएंगे जिसे आप चाहते हैं। वहीं यदि आपका लव पार्टनर कहीं दूर रह रहा है तो आप उससे मिलने जा सकते हैं अथवा वह आपसे मिलने आ सकता है। यानी कि एक दूसरे से भेंटवार्ता संभावित होगी। शुक्र का गोचर भी इस महीने आप के पहले भाव में रहने वाला है। विशेषकर 4 सितंबर के बाद शुक्र मार्गी हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में वह आपकी लव लाइफ को काफी अच्छा बनाना चाहेंगे। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों की बात की जाए तो आपके सप्तम भाव का स्वामी शनि आठवें भाव में वक्री अवस्था में है, राहु के नक्षत्र में है। यह सारी स्थितियां बहुत अनुकूल तो नहीं है, फलस्वरूप दांपत्य संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं रहेगी।

यदि जीवनसाथी अथवा जीवनसंगिनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उन्हें तनाव होने से बचाने की कोशिश जरूरी रहेगी। आपको उनके आसपास का माहौल अच्छा रखने में उनकी मदद करनी है। यदि लाइफ पार्टनर किसी बात को लेकर जिद करते हैं तो बड़े प्यार से उन्हें समझाने की जरूरत रहेगी। अर्थात कुछ सावधानियों को रखकर आप अपने दांपत्य जीवन को बेहतर स्थिति में रख सकेंगे। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

सितंबर 2023 में कर्क राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

इस महीने आपके दूसरे भाव का स्वामी सूर्य तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में रहने वाला है। विशेषकर 17 सितंबर के बाद सूर्य की स्थिति और अच्छी होने वाली है। अतः पारिवारिक मामलों में इस महीने कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है। अलबत्ता शनि का प्रभाव लंबे समय से बना हुआ है तो ऐसा भी नहीं होगा कि सब कुछ औसत रहे लेकिन सूर्य की मजबूत स्थिति रहेगा, ऊपर से गुरु की दृष्टि भी रहेगीय़ अत: इन स्थितियों के चलते पारिवारिक मामलों में काफी हद तक सामंजस्य रहने वाला है। वहीं आपके चतुर्थ प्रभाव की स्थिति को देखें तो वहां पर पिछले महीने की तरह राहु केतु का प्रभाव तो बना हुआ है लेकिन इस महीने चतुर्थ भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है।

ऐसी स्थिति में वह घर गृहस्थी में अनुकूल परिणाम देने की कोशिश करेगा। कोशिश करने पर आप घर को सजाने और संवारने में कामयाब रह सकेंगे। उपयोगी वस्तुएं खरीदने की इच्छा पूर्ति संभव होगी। इन सबके बावजूद भी घर के भीतर कभी-कभी मानसिक तनाव देखने को मिल सकती है। यानी कि गृहस्थ जीवन में छोटी-मोटी विसंगतियां रह सकती हैं। सारांश यह कि सितंबर 2023 का महीना कर्क राशि वाले लोगों के पारिवारिक मामलों के लिए काफी अच्छा है। वहीं गृहस्थ मामलों में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। 

सितंबर 2023 में कर्क राशि वालों के लिए उपाय

उपाय की बात करें तो उपाय के रूप में 

मंदिर में जटा वाला सूखा नारियल चढ़ाएं। देवी मां को पीले फूलों की माला चढ़ाएं। चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने साथ रखें। 

हम उम्मीद करते हैं कि सितंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post मासिक राशिफल सितंबर 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये महीना? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *