लड़कों के लिए लाएं हैं भगवान राम के बेहद सुंदर और प्‍यारे नाम, बेटा बनेगा परोपकारी और दयालु

भगवान राम को विष्‍णु जी का मानव अवतार माना जाता है। पूरे देश में पुरुषोत्तम राम की पूजा की जाती है। श्रीराम का जीवन किसी भी पुरुष या मनुष्‍य के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। हर माता-पिता राम जैसा पुत्र पाने की कामना रखते हैं।

कहते हैं कि हमारे नाम का असर हमारे व्‍यक्‍तित्‍व पर पड़ता है इसलिए अगर आप अपने बेटे में भगवान राम जैसे गुण पाना चाहते हैं, तो उसे उनके अनेक नामों में से कोई एक नाम अपने बच्‍चे को दे सकते हैं।

आज इस ब्‍लॉग के ज़रिए हम आपको बच्‍चों के लिए भगवान राम के कुछ नाम बता रहे हैं जिसमें से आप अपने बेटे के लिए अपनी पसंद का कोई एक नाम चुन स’कते हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

बच्‍चों के लिए भगवान राम के नाम

आधिश नाम

यदि आपको अपने बेटे के लिए ‘ अ’ अक्षर से नाम चाहिए तो आप आधिश नाम के बारे में सोच सकते हैं। आधिश नाम का अर्थ होता है ‘वह जो बुद्धिमान हो’। इसका मतलब गहरी समझ भी होता है। विचारशील और समझदार स्‍वभाव वाले बच्‍चों के लिए यह नाम उत्तम रहेगा। आधिश नाम अंतर्दृष्टि और ऋषि जैसी बुद्धिमानी के गुणों को दर्शाता है।

चिन्‍मय नाम

अगर आपको अपने बेटे के लिए ‘च’ अक्षर से नाम चाहिए, तो आप भगवान राम के चिन्‍मय नाम पर विचार कर सकते हैं। चिन्‍मय नाम का अर्थ होता है जिसके पास पूर्ण ज्ञान हो। यह नाम व्‍यापक समझ और ज्ञान को समाहित करता है। यह नाम देकर आप अपने बच्‍चे को जिज्ञासु बना सकते हैं और उसमें सीखने की तीव्र इच्‍छा पैदा कर सकते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

आदिव नाम

आदिव नाम का मतलब होता है नाजुक, संवेदनशील, सौम्‍यता एवं सहानुभूति की भावना। अपने बेटे को यह नाम देकर आप उसे जन्‍म से ही दयालु और विनम्र बना सकते हैं। भगवान राम में ये दोनों गुण थे। यह नाम सहजता और विचारशील व्‍यवहार को दर्शाता है।

अनिक्रत और भुवन नाम

आपके बेबी बॉय के लिए अनिक्रत नाम भी बहुत सुंदर रहेगा। इस नाम के बारे में आपने कम ही सुना होगा। यह नाम भगवान राम के नाम से उत्‍पन्‍न हुआ है और इसका अर्थ होता है ऊंची जाति में जन्‍म लेने वाला पुत्र। वहीं भुवन नाम भी बहुत अच्‍छा है। इस नाम का मतलब होता है दुनिया, संसार या ब्रह्मांड। यह नाम अस्तित्‍व की विशालता और व्‍यापक प्रकृति का प्रतीक है।

दक्ष और एकाक्ष नाम

ये दोनों नाम एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं और दोनों ही नाम बहुत सुंदर हैं। दक्ष नाम का मतलब होता है कुशल या सक्षम। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ब्रह्मा जी के पुत्र का नाम दक्ष ही था।

बात करें, एकाक्ष नाम की तो यह नाम विलक्षण दृष्टि वाले व्‍यक्‍ति का प्र‍तिनिधित्‍व करता है। यह नाम अपने लक्ष्‍यों और कर्तव्‍यों के प्रति दृढ़ संकल्‍प और प्र‍तिबद्धता को दर्शाता है।

हितांश नाम

जिन लोगों को ‘ह’ अक्षर से कोई सुंदर सा नाम चाहिए, वे हितांश नाम देख सकते हैं। हितांश नाम का अर्थ होता है शुभचिंतक, दया, परोपकार और दूसरों की खुशी का ख्‍याल रखने वाला व्‍यक्‍ति। यह नाम देखभाल और सहानुभूति की भावना को दर्शाता है। भगवान राम स्‍वयं सभी प्राणियों के प्रति दया और सुरक्षा का भाव रखते थे।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

ईवान नाम

ईवान का अर्थ होता है अद्भुत शासक। यह नाम उल्‍लेखनीय गुणों वाले नेता का प्रतीक है। यदि आप अपने बच्‍चे के अंदर अद्भुत नेतृत्‍व करने की क्षमता विकसित करना चाहते हैं, तो उसे ईवान नाम दे सकते हैं। भगवान शिव को भी ईवान नाम से जाना जाता है।

जितेंद्र नाम

एक ज़माने में लड़कों के लिए जितेंद्र नाम को बहुत पसंद किया जाता था। जितेंद्र का अर्थ होता है जिसने इंद्रियों पर विजय प्राप्‍त कर ली हो। यह नाम आत्‍म-नियंत्रण और अपनी इंद्रियों पर महारत हासिल करने से जुड़ा है।

कियान नाम

कियान नाम का मीनिंग होता है ईश्‍वर की कृपा। यह नाम आध्‍यात्मिकता और दैवीय कृपा का प्रतीक है। आजकल कियान जैसे नाम बहुत पसंद किए जाते हैं। आप अपने बेटे के लिए कियान नाम भी चुन सकते हैं।

मनविक नाम

यह नाम सीधे तौर पर भगवान राम से जुड़ा हुआ नहीं है। मनविक नाम मन और विक के संयोजन से बना है जिसमें विक का अर्थ है प्रगति करना या जीतना। इस तरह मनविक नाम का अर्थ हुआ जिसके पास विजयी और प्रगतिशील मन या दिमाग हो।

प्रणीत नाम

अगर आप अपने बेटे के लिए प अक्षर से शुरू होने वाले नाम देख रहे हैं, तो आप प्रणीत नाम पर विचार कर सकते हैं। प्रणीत नाम शांत और संयमित भाव को दर्शाता है। भगवान राम में ये दोनों ही गुण थे। यह नाम देकर आप अपने बेटे में शांति और स्थिरता का गुण ला सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न. भगवान राम का अनोखा नाम क्‍या है?

उत्तर. मां कौशल्‍या का पुत्र होने की वजह से भगवान राम को कौशलेय कह कर पुकारा जाता है।

प्रश्न. श्री राम का असली नाम क्‍या है?

उत्तर. भगवान राम का असली नाम दशरथ राघव है।

प्रश्न. क्‍या राम एक अच्‍छा नाम है?

उत्तर. यह एक मज़बूत और शक्‍तिशाली नाम है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post लड़कों के लिए लाएं हैं भगवान राम के बेहद सुंदर और प्‍यारे नाम, बेटा बनेगा परोपकारी और दयालु appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *