वैलेंटाइन डे 2024: राशि अनुसार तोहफे से बनाएँ इस दिन को और भी खास और यादगार!

वैलेंटाइन डे अर्थात प्रेम को समर्पित एक बेहद ही खास दिन जब दुनिया भर के प्रेमी अपने पार्टनर को अपना प्यार दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इसके अलावा कहा जाता है कि यदि इस दिन किसी से अपने प्यार का इजहार करना हो तो ऐसा करने के लिए भी यह दिन बेहद ही खास रहता है। 

आज अपने इस खास ब्लॉग में हम जानेंगे वैलेंटाइन डे का ज्योतिष में महत्व क्या होता है, इस दिन का इतिहास क्या है, प्रेम से ज्योतिष के तार किस तरह से जुड़े हैं। साथ ही जानेंगे इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को क्या कुछ उपहार देकर इस दिन को और भी खास और यादगार बना सकते हैं।

अपनी लव लाइफ से जुड़े किसी भी तरह के सवाल के सटीक समाधान जानने के लिए अभी विद्वान ज्योतिषों से संपर्क करें

वैलेंटाइन डे की शुरुआत 

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि वैलेंटाइन डे यानी कि प्यार करने वालों के लिए एक ऐसा दिन जब उनके लिए पूरे पूरे वातावरण में प्यार का रंग फिज़ाओं में घुला रहता है। बात करें इस दिन की शुरुआत की तो वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5वीं शताब्दी के अंत तक पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे का नाम दिया था और तभी से वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। रोम में रहने वाले लोगों के लिए लुपर्केलिया नामक एक त्योहार फरवरी के मध्य में मनाया जाता था, ऐसा माना जाता है कि इस दिन सामूहिक विवाह होते हैं।

बात करें ज्योतिष और वैलेंटाइन की तो प्रेम और रोमांस में सुंदरता और आकर्षक प्रधान है। वैदिक ज्योतिष में जन्म कुंडली में लग्न को इसका आधिपत्य दिया गया है। जातक की कुंडली में सप्तम भाव जीवनसाथी का होता है जो रोमांस और प्रेम के भौतिक परिणाम का प्रभाव होते हैं। रोमांस और प्रेम में ज्योतिष के अनुसार बात करें तो चंद्रमा, शुक्र और मंगल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जहां चंद्रमा मन का कारक माना गया है वहीं मन की चंचलता पर चंद्रमा का एकाधिकार होता है। इसके अलावा दूसरा ग्रह मंगल साहस, पराक्रम और ऊर्जा को दिखाता है। चंद्र मंगल की भूमिका स्त्री के जीवन में ज्यादा महत्व रखती है। इसके अलावा शुक्र सुंदरता और आकर्षण का कारक माना गया है। शुक्र मंगल की युति रोमांस का कारण बनती है। ऐसे में चंद्रमा का प्रभाव व्यक्ति को रोमांटिक बनाता है।

वैलेंटाइन का अर्थ केवल प्रेमी तक सीमित नहीं है। यह किसी भी ऐसे व्यक्ति को दिया जा सकता है जिससे आप बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं। ऐसे में जब लगन और पंचम भाव के स्वामी ग्रह अथवा भावों का संबंध चतुर्थ भाव से होता है तो व्यक्ति की वैलेंटाइन उसकी मां होती है। एकादश भाव मित्रता का भाव होता है। लग्न, पंचम भाव और एकादश भाव का संबंध हो तो वैलेंटाइन कोई दोस्त हो सकता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सरल शब्दों में बात करें तो वैलेंटाइन डे का संबंध ज्योतिष के अनुसार शुक्र, मंगल और चंद्र ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है। जैसे कि हमने पहले भी बताया कि वैलेंटाइन सिर्फ प्रेमी नहीं कोई भी प्रिय व्यक्ति हो सकता है। ऐसे में आप इस वैलेंटाइन को अपने खास व्यक्ति के लिए और भी स्पेशल बना सकते हैं उन्हें राशि अनुसार तोहफे देखकर। अगर आप अपने वैलेंटाइन को राशि अनुसार तोहफा देना चाहते हैं और इसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। हम इसके बारे में भी आपके यहां जानकारी देने जा रहे हैं।

वैलेंटाइन डे का इतिहास

वैलेंटाइन डे के इतिहास या इसकी शुरुआत की कहानी रोम के संत वैलेंटाइन से जोड़कर देखी जाती है। माना जाता है कि रोम के राजा क्लाउडियस प्यार के सख्त खिलाफ हुआ करते थे। उनका मानना था कि अगर सैनिक प्रेम में पड़ जाएंगे तो उनका मन भटक जाएगा और इससे सेना कमजोर हो जाएगी। ऐसे में उन्होंने सैनिकों की शादी पर रोक लगा रखी थी। 

वहीं दूसरी तरफ थे संत वैलेंटाइन, जो प्यार के बहुत बड़े प्रचारक थे। ऐसे में इन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियाँ भी करवाई थी। लोगों की शादियां करवा कर संत वैलेंटाइन ने राजा क्लॉडियस की धारणा को गलत साबित किया जिसकी वजह से रोम के राजा ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी। 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को फांसी दे दी गई थी और तभी से इस दिन वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई। 

14 फरवरी को रोम के साथ-साथ दुनिया भर में प्यार का दिन के रूप में जाने लगा। बात करें की पहली बार वैलेंटाइन डे कब बना था तो वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। दुनिया में पहली बार 496 में वैलेंटाइन का जश्न मनाया गया था। इसके बाद पांचवीं शताब्दी में रोम के पॉप गैलक्सी ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में आधिकारिक पहचान दी और तब से ही रोम के साथ-साथ दुनिया भर में 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाने लगा। 

आपको जानकर शायद अचरज हो लेकिन रोम के कई शहरों में आज भी 14 फरवरी के दिन सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वैदिक ज्योतिष और वैलेंटाइन डे 

वेलेंटाइन डे प्यार के दाता कामदेव का भी प्रतीक माना गया है। रोमन पौराणिक कथाओं के अनुसार कामदेव को शुक्र ग्रह का पुत्र माना गया है जो प्रेम और सौंदर्यता की देवी होती है और कामदेव के धनुष और बाद का एक हृदय को छेदते हुए और प्रेम का मंत्र डालते हुए दर्शाया गया है। यही वजह है कि प्यार का यह त्यौहार बेहद ही उल्लास भाव और उत्सव के साथ मनाया जाता है।

वेलेंटाइन डे गिफ्ट आइडिया- राशि अनुसार 

अब जान लेते हैं कि इस वेलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को क्या कुछ तोहफे देकर इस दिन को अपने और उनके लिए और भी खास बना सकते हैं। यहाँ हम आपको राशि अनुसार गिफ्ट विकल्पों की जानकारी दे रहे हैं: 

मेष राशि: इस वेलेंटाइन डे को और भी खास और यादगार बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को स्काइ डाइविंग, कोई लंबी रोड ट्रिप जैसा कोई तोहफा दे सकते हैं। 

वृषभ राशि: स्पा वाउचर जिसका लुफ्त आपका पार्टनर एकांत में उठा सके या फिर आप उनकी किसी वस्तु को बदल कर उसके बदले उन्हें नई चीज़ तोहफे में दे सकते हैं। आपके पार्टनर को नयापन अच्छा लगता है ऐसे में उन्हें ये तोहफा अवश्य पसंद आएगा। 

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को अच्छी, मज़ेदार, फन चीज़ें बहुत पसंद होती है। ऐसे में आप उन्हें पज़ल जैसा कोई तोहफा जिसमें उनके दिमाग की कसरत हो या ट्रैवल जर्नल जैसा कोई तोहफा इस वेलेंटाइन डे पर दे सकते हैं। 

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को प्यारी चीजों से प्यार होता है। ऐसे में आप उनके दिन को और भी खास बनाने के लिए उन्हे कोई प्यारा सा सॉफ्ट टोय या कुशन आदि दे सकते हैं। यकीनन इस तोहफे से आप उनके दिन को और भी खास बना सकते हैं। 

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के अंदर कमाल की ऊर्जा होती है। ऐसे में आप उनके लिए किसी अच्छे म्यूजिक कोन्सेर्ट का टिकिट या किसी अच्छे फेस्ट का टिकट गिफ्ट के रूप में चुन सकते हैं। 

कन्या राशि:  कन्या राशि के जातक परफेक्शनिस्ट होते हैं। ऐसे में आप उनके लिए हैंड जर्नल या एक प्यारा डिज़्नी कैलेंडर इस वैलेंटाइन उन्हें उपहार देने के लिए चुन सकते हैं।

तुला राशि: शुक्र के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को आप कोई बढ़ियाँ स्टेटमेंट जेवेलेरी या कोई अच्छा ड्रेस तोहफे में दे सकते हैं। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक जातकों की पसंद बेहद ही खास और अनोखी होती है। ऐसे में आप उन्हें हैंडमेड साबुन, इसैन्श्यल ओइल्स आदि तोहफे में दे सकते हैं। 

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को घूमना-फिरना हद से ज़्यादा पसंद होता है। ऐसे में आप इन्हें किसी म्यूज़ियम में घुमाने या फिर किसी छोटी ट्रिप की योजना बनाकर भी खुश कर सकते हैं।  

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को अपने स्वभाव के अनुरूप शांत जगह पर रहना-खाना ज़्यादा प्रिय होता है। ऐसे में वैलेंटाइन की शाम आप अपने करीबी दोस्तों और अपने प्रेमी के साथ किसी अच्छी जगह पर डिनर डेट की योजना बना सकते हैं। 

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के जातक स्वभाव  में बेहद ही व्यावहारिक होते हैं। ऐसे में आप उन्हें गैजेट आदि दे सकते हैं। इससे उनका काम भी आसान होगा और उनका मनोरंजन भी होता रहेगा। आप चाहें तो इस वैलेंटाइन उन्हें आईपैड देकर उनका दिन बना सकते हैं। 

मीन राशि: मीन राशि के जातक स्वभाव में बहुत ही भावुक किस्म के होते हैं। उन्हे चीजों से अच्छे पल लगते हैं। ऐसे में आप उन्हे किसी खूबसूरत याद की तस्वीर या फिर और नई और खूबसूरत यादें बनाने के लिए कोई ट्रिप तोहफे में दे सकते हैं।

जीवन में किसी भी दुविधा का हल जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से अभी पूछें प्रश्न

वैलेंटाइन डे विशेष राशिफल 

अंत में चलिये बात कर लेते हैं वैलेंटाइन विशेष राशिफल। यहाँ हम जानेंगे कि इस दिन का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए क्या भविष्यवाणी लेकर आया है। 

मेष राशि: मन के कारक चंद्रमा के प्रथम अर्थात लग्न भाव में स्थित होने के परिणाम स्वरुप मेष राशि के जातक इस वैलेंटाइन डे पर ज्यादा भावुक नजर आ सकते हैं। आप अपने साथी के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ाव महसूस करेंगे। आपके रिश्ते में रोमांस आपके लिए प्राथमिकता रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ कुछ भावुक और भावनात्मक क्षण व्यतीत करते भी नजर आएंगे।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव का स्वामी चंद्रमा इस वैलेंटाइन’स डे पर आपके बारहवें भाव में स्थित रहेगा। चंद्रमा की यह स्थिति बेहद ही अनुकूल नजर आ रही है। ऐसे में इस दौरान आप किसी लंबी दूरी की यात्रा या किसी दूर देश में छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। इस छुट्टी या रोमांटिक गेटअवे के रूप में आपको अपने जीवन साथी या अपने पार्टनर के साथ कुछ प्यार भले लम्हे व्यतीत करने का मौका प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा दूसरे घर का स्वामी है और इस वैलेंटाइन डे पर आपके ग्यारहवें घर में स्थित रहेगा। चंद्रमा की यह स्थिति आर्थिक रूप से एक सुंदर योग का निर्माण कर रही है। ऐसे में इस दौरान आप आर्थिक रूप से बहुत मजबूत स्थिति में रहेंगे और आप उतना ही उदार भी महसूस करेंगे जिससे आप अपने पार्टनर पर खुलकर खर्च करने में बिल्कुल भी कोताही नहीं करेंगे। आप अपने पार्टनर को किसी रोमांटिक या फिर भव्य डेट पर लेकर जा सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा जो कि आपका पहले घर का स्वामी है वह इस वैलेंटाइन डे पर आपके दसवें घर में स्थित रहेगा। दसवें घर में चंद्रमा आपको कार्यस्थल पर किसी खास से मिला सकता है जिसके साथ आप प्यार भरे रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। मुमकिन है कि आप कार्यस्थल पर किसी को पसंद करते हैं और वह इस वैलेंटाइन डे पर आपसे बातचीत कर सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रमा आपके बारहवें घर का स्वामी है और इस वैलेंटाइन डे पर आपके नवम घर में स्थित रहने वाला है। ऐसे में यह विदेश यात्रा के प्रबल योग दर्शा रहा है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ पिछले काफी समय से किसी अंतरराष्ट्रीय ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे थे तो यह इस वैलेंटाइन डे पर यह सच हो सकता है। आप इस दिन का खुलकर लाभ उठाएंगे।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक स्वभाव से परफेक्शनिस्ट कहलाते हैं। इस वैलेंटाइन डे पर आप कुछ मौज मस्ती करने के मूड में नजर आ सकते हैं और मुमकिन है कि आप किसी विशेष के प्रति गंभीर रूप से प्रतिबद्ध या किसी सीरियस रिश्ते में तो ना हो लेकिन आप अपने दोस्तों के साथ अवश्य घिरे रहेंगे और उनके साथ एक यादगार शाम का लुफ्त उठाएंगे। आप किसी कंसर्ट में जा सकते हैं। कुल मिलाकर यह वैलेंटाइन डे आपके लिए यादगार रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों वैलेंटाइन डे के मौके पर चंद्रमा आपके विवाह के सप्तम भाव में मौजूद रहने वाला है। चंद्रमा के लिहाज से यह एक अच्छा स्थान माना जा रहा है क्योंकि यह आपका आपका साथी के प्रति स्नेहपूर्ण भाव प्रदर्शित करेगा। अगर आपने पहले ऐसा नहीं किया है तो आप अपने पसंदीदा व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं क्योंकि इसके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है और मुमकिन है कि आपको उत्तर भी हाँ में मिल जाए।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों चंद्रमा आपके भाग्य का स्वामी है और इस वैलेंटाइन डे के मौके पर आपको निश्चित तौर पर भाग्य का साथ मिलने वाला है। आप अपने साथी को किसी शानदार डिनर डेट पर ले जाने का विचार कर सकते हैं और उन्हें पूरी तरह से प्यार और भावपूर्ण भावनाओं से सराबोर रखेंगे।

धनु राशि: वैलेंटाइन डे के मौके पर चंद्रमा आपके प्यार के पंचम भाव में स्थित होने वाला है। धनु राशि के जातकों के लिए यह उभरते हुए रोमांस के लिए एकदम सही स्थिति है। प्रेम संबंधों में धनु राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपने जीवन साथी या फिर पार्टनर के साथ कुछ निजी पलों का आनंद लेते हुए नजर आएंगे।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में स्थित रहेगा जो इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अपने घर और परिवार के लिए कुछ बेहतरीन पल निकालने में कामयाब होंगे और उनके साथ मिलकर सुख विलासिता की चीजों की खरीदारी करेंगे। आपके प्रियजन या परिवार के लोग आपसे मिलने आ सकते हैं।

कुम्भ राशि: कुंभ राशि के जातकों चंद्रमा आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी ग्रह तो नहीं है इसलिए इस दौरान आपके और आपके साथी के बीच झगड़ा होने की आशंका नजर आ रही है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि वैलेंटाइन डे के मौके पर धैर्य बनाए रखें और अपने शब्दों का चयन बेहद ही सोच समझकर करें।

मीन राशि: अंत में बात करें मीन राशि की तो मीन राशि के जातकों आपका वैलेंटाइन डे प्यार से भरा रहेगा। आप अपने साथी के साथ अपनी सारी भावनाएं प्रकट करने में कामयाब रहेंगे और इस दिन को यादगार बनाएंगे। इस दिन आपकी शादी होने की भी संभावनाएं हैं। आपको आगे की जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद

The post वैलेंटाइन डे 2024: राशि अनुसार तोहफे से बनाएँ इस दिन को और भी खास और यादगार! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *