शनि-बृहस्पति गोचर 2023: इन राशियों के लिए बनेंगे वाहन-मकान खरीदने के योग!

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहा गया है जो कि न्याय, करियर, नैतिकता, मूल्यों और जीवन में हासिल होने वाली उपलब्धियों, दूरदर्शिता, दीर्घकालिक योजना आदि से संबंधित है। ऐसे में, शनि का गोचर किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं, गुरु ग्रह को बुद्धि और अध्यात्म का कारक माना जाता है। बृहस्पति का संबंध ज्ञान से हैं ये बात हम सभी जानते हैं लेकिन अध्यात्म में इस ग्रह की क्या भूमिका है? तो इस सवाल का जवाब है कि ज्योतिष में देव गुरु बृहस्पति धार्मिकता और दर्शन को प्रभावित करते हैं। गुरु ग्रह किसी भी व्यक्ति को सभ्य बनने के लिए प्रेरित करते हैं और समस्त ग्रहों में इन्हें दयालु ग्रह माना जाता है जो व्यक्ति को सौभाग्य और समृद्धि प्रदान करते हैं।  

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

आपको बता दें कि शनि पहले ही 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। लेकिन बृहस्पति महाराज आने वाली 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और ऐसे में, गुरु ग्रह कुछ राशियों के लिए शुभ योग बनाएंगे। एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको शनि और बृहस्पति गोचर के दौरान बनने वाले शुभ योगों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही जानेंगे, किन राशियों को इन योगों से मिलेगा लाभ? तो आइये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2023

मेष राशि में बृहस्पति के प्रवेश से बनेगा ये शुभ योग  

जैसे कि हम आपको इस बात से पहले भी अवगत करा चुके हैं कि ज्योतिष में गुरु ग्रह को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया हैं। इन्हें वैभव, सुख, भाग्य, वैवाहिक जीवन, संतान और विवाह आदि का कारक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति अच्छी हो तो उसे जीवन में वह सब मिलता है जिसकी एक व्यक्ति को चाहत होती है। हालांकि, कुंडली में गजलक्ष्मी योग तब बनता है जब बृहस्पति देव राशिचक्र की पहली राशि मेष में गोचर करते हैं। 

शनि और बृहस्पति के संयोजन से बना ये योग गुरु ग्रह के गोचर के दौरान राशिचक्र की 3 राशियों के लिए वाहन और संपत्ति खरीदने की दृष्टि से फलदायी साबित होगा। अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वह तीन राशियां कौनसी हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शनि और बृहस्पति गोचर 2023 के दौरान इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही, इन लोगों को शुभ समाचार सुनने के लिए तैयार रहना होगा। मार्च 2023 के बाद कर्क राशिवालों के वाहन या संपत्ति खरीदने के प्रबल योग बनेंगे। इस अवधि में बृहस्पति और शनि दोनों ही अपनी कृपा आप पर बरसाएंगे और इन लोगों का जीवन खुशियों और समृद्धि से भर जाएगा। आपको किसी पुराने निवेश से भी धन लाभ हो सकता है।   

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी योग सौभाग्य लेकर आएगा। इन लोगों की आय में वृद्धि देखने को मिलेगी और आपको संपत्ति में किये गये निवेश से भी लाभ होने की संभावना है। आपका प्रेम जीवन खुशियों और प्रेम से भरा रहेगा और साथ ही, इस गोचर के दौरान आपके लिए अपना घर या संपत्ति खरीदने के भी योग बनेंगे। 

धनु राशि

धनु राशिवालों के लिए शनि और बृहस्पति का गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। इस अवधि के दौरान आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी और आपको अपने पेशेवर जीवन में भी प्रगति देखने को मिलेगी। इन दोनों ग्रहों और गजलक्ष्मी योग के आशीर्वाद से धनु राशि के जातकों को अपना घर या नया वाहन खरीदने के कई अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, इस अवधि में संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों का भी समाधान होगा। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post शनि-बृहस्पति गोचर 2023: इन राशियों के लिए बनेंगे वाहन-मकान खरीदने के योग! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *