शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश: जानिये, किन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें?

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहा है इसलिए एस्ट्रोसेज लेकर आया है यह विशेष ब्लॉग जिसके माध्यम से हम अपने पाठकों को गोचर से जुड़ीं महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराएंगे जैसे शुक्र का सिंह राशि में गोचर कब और किस समय होने जा रहा है?

इस गोचर का सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर कैसा पड़ेगा असर? कैसे बचें शुक्र के नकारात्मक प्रभावों से? साथ ही, कोनसे लक्षण बताते है कुंडली में कमज़ोर शुक्र के बारे में आदि। इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे आपको एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार किये गये इस विशेष ब्लॉग में, जानने के लिए अंत तक पढ़ें ये ब्लॉग। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

जैसाकि हम जानते हैं कि शुक्र को भौतिक और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है जो सूर्य के सबसे निकट स्थित है इसलिए ये कभी-कभी सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाते हैं। राशिचक्र में वृषभ और तुला के स्वामी शुक्र हैं और इनकी मूलत्रिकोण राशि तुला है।

यह स्त्री ऊर्जा का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है जो 23 दिनों में अपनी राशि परिवर्तन करते है। अब शुक्र कर्क राशि के बाद सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसके स्वामी सूर्य है। आइये नज़र डालते हैं सिंह राशि में शुक्र के गोचर की तिथि एवं समय पर। 

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: तिथि एवं समय 

अगर हम शुक्र की बात करें तो इन्हें मॉर्निंग स्टार यानी भोर का तारा भी कहा जाता है। यह व्यक्ति के जीवन में भौतिक सुख, प्रेम, भोग विलास, प्रसिद्धि और सुंदरता आदि प्रदान करता है। शुक्र  31 अगस्त 2022, बुधवार को शाम 04 बजकर 29 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। लेकिन इस गोचर की सबसे रोचक बात यह है कि सिंह राशि शुक्र की शत्रु राशि है इसलिए शुक्र गोचर का क्या होगा 12 राशियों पर असर, जानने के लिए पढ़ना जारी रखें। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कुंडली में शुक्र की शुभ या अशुभ स्थिति व्यक्ति को सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम प्रदान करती है। अब हम बात करेंगे उन संकेतों के बारे में जो कुंडली में शुक्र के कमज़ोर होने पर लोगों के जीवन में दिखाई देते हैं। 

कुंडली में शुक्र कमज़ोर होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण 

जातकों को स्वास्थ्य समस्याएं विशेष रूप से त्वचा एवं आँखों से जुड़ें रोगों का सामना करना पड़ता है। उन्हें योग्य जीवनसाथी मिलने में परेशानियां आती है।  इनका वैवाहिक जीवन समस्याओं से भर जाता है। ऐसे लोगों में साफ़-सफाई की कमी पाई जाती है और इनके आसपास सबकुछ फैला रहता है।  ये लोग आर्थिक तंगी की वजह से कर्ज़ में डूब जाते हैं। महिलाओं को मासिकधर्म से जुड़ीं समस्याएं परेशान करती हैं। 

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

शुक्र को मज़बूत करने के लिए करें ये उपाय 

शुक्र की अशुभ स्थिति आपके जीवन में आर्थिक संकट का कारण बन रही है, तो उनसे मुक्ति के लिए शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की आराधना करें। शुक्र को प्रबल करने के लिए अपने घर में सफेद फूल का पौधा लगाएं। निवास स्थान पर शुक्र यंत्र की स्थापना करें। शुक्रवार को सफेद चीज़ों जैसे दूध, दही, चावल, खीर आदि का दान करने से शुक्र मज़बूत होता है। अपने आसपास साफ़-सफाई का ध्यान रखें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। शुक्र ग्रह को मज़बूत करने के लिए सफ़ेद रंग को ज्यादा से ज्यादा पहनें क्योंकि इस रंग को शुक्र का रंग माना जाता है। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो शुक्रवार को सफेद कपडे जरूर पहनने चाहिए।  अपने आसपास के वातावरण को सुगन्धित बनाए रखें। इसके लिए आप रूम फ्रेशनर, फूल आदि का प्रयोग कर सकते हैं। शुक्र की शुभता को बढ़ाने के लिए दही, चावल, दूध जैसी सफ़ेद चीज़ों का सेवन करें। 

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि 

शुक्र का गोचर आपके दूसरे और सातवें भाव में होने जा रहा है जो परिवार, धन का….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लग्न भाव और छठे भाव का स्वामी है शुक्र जो आपके चौथे भाव में गोचर करने जा रहा है…(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके पांचवें और बारहवें भाव का स्वामी है जो आपके…(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

कर्क राशिवालों के लिए शुक्र आपके चौथे और ग्याहरवें भाव का स्वामी है जो अपनी राशि….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

जिन लोगों की राशि सिंह है उनके लिए शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब गोचर करने… ..(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि 

कन्या राशि के साथ शुक्र के मैत्रीपूर्ण संबंध है और यह आपके दूसरे भाव का स्वामी है जो धन-समृद्धि का.. .(विस्तार से पढ़ें) 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लग्न भाव और आठवें भाव का स्वामी है शुक्र जो आपके ग्याहरवें भाव…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र आपके बारहवें और सातवें भाव का स्वामी है और अब ये आपके प्रोफेशन का भाव दसवें घर में….(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि 

शुक्र आपके छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी है जो अब आपके….(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए शुक्र को योगकारक ग्रह माना गया है जो आपके पांचवें और दसवें भाव के अधिपति है और अब… (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि के लिए भी शुक्र योगकारक ग्रह है जो आपके चौथे और नौवें भाव का स्वामी है। अब शुक्र गोचर….(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

ज्योतिष में शुक्र ग्रह की उच्च राशि मीन को माना गया है लेकिन शुक्र का सिंह राशि में गोचर इस राशि के लोगों को मिलेजुले परिणाम प्रदान करेगा….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश: जानिये, किन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *