साप्ताहिक राशिफल (01 अप्रैल से 07 अप्रैल, 2024): इस सप्ताह इन राशियों का भाग्य चमकेगा सोने की तरह!

साप्ताहिक राशिफल 01 अप्रैल से 07 अप्रैल 2024:  एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपके लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है जिसमें आपको साप्ताहिक राशिफल 01 अप्रैल से 07 अप्रैल, 2024 की जानकारी प्राप्त होगी। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि अप्रैल का पहला सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 01 अप्रैल से 07 अप्रैल, 2024: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में आप कुछ नई योजनाएं बनाने का काम कर सकते हैं। आपके वरिष्ठ इस काम में आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय अच्छे परिणाम दे सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में आप काफ़ी अच्छा कर सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा के लिए भी यह अवधि अनुकूल कही जाएगी।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य परिणाम अनुकूल होने के बावजूद भी मन में कुछ असंतोष के भाव या किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। ऐसे में धैर्य के साथ उपलब्धियों को इंजॉय करने की कोशिश करें।

वहीं सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको थोड़े कमज़ोर परिणाम दे सकता है। हालांकि यदि आपका संबंध किसी भी प्रकार से दूर के स्थान से है, तो परिणाम आपके फेवर में भी रह सकते हैं।

उपाय: पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं। 

वृषभ राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में परिणाम कुछ हद तक कमज़ोर रह सकते हैं। अतः इस दौरान ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचें और धैर्य के साथ काम करें।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर रहेगा। यदि आपका काम यात्राओं से जुड़ा हुआ है तो इस अवधि में कुछ लाभदायक यात्राएं संभावित होंगी।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य का समय काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। लेकिन, इस दौरान अशांत मन पर नियंत्रण पाना भी जरूरी होगा।

वहीं सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। आपका संतुलित आत्मविश्वास आपको विभिन्न माध्यमों से लाभ करवा सकता है।

उपाय: जुए, सट्टे या किसी भी प्रकार के आर्थिक रिस्क से दूर रहें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में आपको अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। यदि आपका काम साझेदारी का है तो आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय कमज़ोर रह सकता है। इस कारण से इस अवधि में न केवल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा, बल्कि आर्थिक और पारिवारिक मामले में भी धैर्य के साथ काम करना होगा।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। यदि आप मन को संयमित करके आशावादी रहते हुए प्रयत्न करेंगे तो, कुछ प्रयत्न सफल भी रहेंगे।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आप नए उत्साह के साथ अपने काम पर लग जाएंगे।

उपाय: बुजुर्गों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। 

कर्क राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य हो या फिर प्रतिस्पर्धा, आप इन मामलों में अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आप रोजमर्रा के कामों में अच्छा कर सकेंगे। साझेदारी के कामों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। अतः इस अवधि में किसी भी तरीके का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। इस दौरान अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह जागरूक रहना ही समझदारी का काम होगा।

वहीं सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको राहत देने का काम कर सकता है। पुरानी असफलताओं से सीखते हुए आप नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।

उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लें। 

सिंह राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं, उस पर भी सकारात्मक का ग्राफ अधिक रह सकता है। प्रेम संबंधों और शिक्षा से संबंधित मामलों में सफलता की संभावनाएं मजबूत होंगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय आपको प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में अच्छे परिणाम दे सकता है। दूर की यात्राओं से संबंधित मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आप आर्थिक जीवन में भी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। यद्यपि आपकी मेहनत सार्थक दिशा में आगे बढ़ेगी, लेकिन शनि-मंगल और चंद्रमा की युति व्यक्तिगत संबंधों पर अधिक ध्यान देने का संकेत कर रही है।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकता है। अतः इस दिन जो जैसा चल रहा है उसको उसी तरह मेंटेन करने की कोशिश करें, कोई नया प्रयोग करने से बचें।

उपाय: मंदिर में चने का दान करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। यद्यपि लाभ भाव के स्वामी का चतुर्थ भाव में आना भूमि-भवन आदि से संबंधित मामलों में कुछ अनुकूलता दे सकता है, लेकिन उपलब्धियां को लेकर अधिक आश्वस्त होना उचित नहीं रहेगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय औसत या औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। यदि आप निष्ठापूर्वक अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे तो परिणाम अच्छे मिल सकेंगे। विशेषकर लव लाइफ के लिए और शिक्षा के लिए ये दिन अच्छे रह सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य परिणाम सामान्य तौर पर अनुकूल रह सकते हैं। आप प्रतिस्पर्धात्मक मामलों में अच्छा कर सकेंगे लेकिन चंद्रमा पर शनि-मंगल के प्रभाव को देखते हुए किसी से बेवजह विवाद करने से बचना होगा।

वहीं सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल के दिन आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपके लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा और आप रोजमर्रा के कामों में काफ़ी अच्छा कर सकेंगी।

उपाय: संभव हो, तो कम से कम इस सप्ताह घरेलू स्तर पर किए जाने वाले दूध या दूध के बने उत्पादों का व्यापार न करें। 

तुला राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। कार्य-व्यापार को लेकर की गई यात्राएं अच्छे परिणाम दे सकेंगी। जॉब आदि में बदलाव के लिए भी यह अवधि अच्छी कही जाएगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। यद्यपि किसी बड़ी समस्या के योग नहीं है लेकिन फिर भी स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। निजी संबंधों में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। साथ ही, दिल और दिमाग को शांत रखना भी जरूरी होगा।

वहीं सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। विशेषकर नौकरीपेशा लोग इस दिन अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा कर सकेंगे।

उपाय: तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा आदि से दूरी बनाए रखें। 

वृश्चिक राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। मन में अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ सकता है। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। दूर की यात्राओं से लाभ मिल सकता है। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। इस अवधि में स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको राहत देने का काम करेगा। लेकिन इस दिन भी लापरवाही से बचने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे।

उपाय: भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करें। 

धनु राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में परिणाम काफ़ी अच्छे रह सकते हैं। अप्रत्याशित रूप से कुछ अच्छी उपलब्धियां आपके हिस्से में आ सकती हैं लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह नहीं होना है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय मिले-जुले परिणाम दे सकता है। विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामले में समझदारी से काम लेकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य समय अनुकूल तो रहेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचना होगा। भाई बंधु और पड़ोसियों के साथ मिलकर काम करेंगे, तो सफलता मिलने की संभावनाएं काफ़ी अच्छी रहेंगी।

वहीं सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको कमज़ोर परिणाम दे सकता है। अतः इस दिन किसी भी प्रकार का रिस्क बिल्कुल नहीं लेना है।

उपाय: मां या मां समान स्त्रियों की सेवा करें तथा उनके पांव छूकर आशीर्वाद लें। 

मकर राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। अत: इन दिनों में दैनिक रोजगार को लेकर कोई नया प्रयोग उचित नहीं रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचना भी समझदारी का काम होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। इस दौरान भावनाओं को संतुलित रखकर अधिकांश मामलों में अच्छा किया जा सकेगा।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं लेकिन वाणी पर संयम तथा उचित खान-पान अपनाना जरूरी होगा। पारिवारिक मामलों में शांति से काम लेकर अनुकूलता बनाई जा सकेगी।

वहीं सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको काफ़ी राहत दे सकता है। पिछली समस्याओं से मुक्ति दिलाने में यह दिन मददगार बन सकता है।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कुंभ राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। प्रतिस्पर्धात्मक मामलों में आप अच्छा कर सकेंगे और स्वास्थ्य में भी बेहतरी का अनुभव कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय कमज़ोर रह सकता है। अतः इस दौरान बेकार के खर्चों को रोकने की कोशिश करनी होगी। साथ ही, अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं। यद्यपि सकारात्मकता का लेवल अधिक रहेगा, लेकिन स्वयं को तनाव मुक्त रखने के साथ-साथ भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। रुचिकर भोजन मन को प्रसन्नता देगा और पारिवारिक मामलों में अच्छी अनुकूलता संभावित है।

उपाय: माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। 

मीन राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 2 अप्रैल के बीच की अवधि में आप काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थीगण इस दौरान अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में भी अच्छी अनुकूलता मिलने की संभावनाएं हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 3 और 4 अप्रैल के बीच का समय आपको अच्छा लाभ करवाने का काम कर सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 5 और 6 अप्रैल के मध्य परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। अत: इस दौरान प्रियजनों से विवाद करने से बचें। साथ ही, बेकार के खर्चों को भी रोकना जरूरी होगा।

वहीं, सप्ताह का अंतिम दिन अर्थात 7 अप्रैल का दिन आपको राहत देने का काम कर सकता है। पिछली समस्याओं से मुक्ति दिलाने में भी यह अवधि मददगार बन सकती है।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post साप्ताहिक राशिफल (01 अप्रैल से 07 अप्रैल, 2024): इस सप्ताह इन राशियों का भाग्य चमकेगा सोने की तरह! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *