सामुद्रिक शास्त्र से जानें आखिर अंगूठे का आकार कैसे खोल सकता है बंद किस्मत के दरवाज़े।

ज्योतिष विज्ञान की एक महत्वपूर्ण विद्या सामुद्रिक शास्त्र से आपके चेहरे व शरीर के स्वरूप, रंग, आकार और निशान देखकर आपके स्वभाव, चरित्र और भविष्य का पता लगाया जा सकता है। 

संसार में हर इंसान के अंदर अपने भविष्य की जानकारी रखने का कौतूहल होता है। ऐसे में सामुद्रिक शास्त्र की मदद से ज्योतिचार्य किसी भी व्यक्ति के अंगों से उसके जीवन में छुपे न केवल राज पता लगा सकते हैं, बल्कि उसके भविष्य व वर्तमान को लेकर भी कई छोटी-बड़ी भविष्यवाणी करने में समर्थ हैं। 

अपनी व्यक्तिगत किसी भी समस्या का पाएं समाधान, हमारे विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

अंगूठे की बनावट और आकार से खुलेंगे राज  

अगर आप इस शास्त्र की थोड़ी सी भी समझ रखते हैं तो ये जानकारी आप भी जान सकेंगे। इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, हाथ के अंगूठे के बारे में कि किस तरह से हाथ के अंगूठे के आकार से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। तो चलिए आइए अब बिना देर किये जानते हैं कि आखिर  हाथ के अंगूठे के आकार और प्रकार के आधार पर किसी के व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है ज्योतिष विज्ञान:- 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

लचीला अंगूठा : 

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक लचीले अंगूठे वाले व्यक्ति का स्वभाव भी लचीला होता है। लचीले अंगूठे से आशय वैसे अंगूठे से है जो काफी हद तक पीछे की ओर मुड़ जाता है। 

जिन लोगों का अंगूठा लचीला हो वो लोग जिद्दी स्वभाव के नहीं होते हैं। ऐसे लोग हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। ये लोग पीठ पीछे कुछ नहीं बोलते, जो कहना होता है, मुंह पर ही बोल देते हैं। ये अपने दिल में किसी के लिए कुछ नहीं रखते। 

अपनी सभी समस्याओं के हल के लिए पाएँ उचित ज्योतिषीय परामर्श: पूछें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी से एक सवाल! 

पतला अंगूठा : जिस इंसान के हाथ का अंगूठा लंबा और पतला होता है, वो बहुत ही निर्भीक और साहसी होते हैं। व्यापार हो या जीवन का कोई भी क्षेत्र, ये रिस्क लेने से नहीं घबराते। ऐसे लोग पैसे कमाने में भी माहिर होते हैं और मेहनत करने में भी कभी पीछे नहीं हटते।तभी ये अपनी मेहनत की कमाई से ये अपनी इच्छाओं की पूर्ति करते हुए लग्जरी लाइफ जीने में यकीन रखते हैं। 

अपने करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

छोटा अंगूठा : जिन लोगों के हाथ का अंगूठा मोटा और छोटा होता है, ऐसे लोग प्रतिभा के धनी होते हैं, लेकिन इनका खुद पर आत्मविश्वास नहीं होता। ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। ऐसे लोग भावनात्मक रूप से काफी कमजोर होते हैं। किसी भी बात को दिल पर ले लेते हैं और उन बातों का इनके जीवन पर लंबे समय तक प्रभाव रहता है। ऐसे लोगों की एक खासियत होती है कि ये जल्द ही किसी की अच्छी और सकारात्मक बातों को अपना लेते हैं। 

शनि रिपोर्ट के माध्यम से जानें शनि की साढ़े साती और शनि की महादशा के बारे में विस्तार से। 

लंबा और पतला अंगूठा : वो लोग बहुत साहसी होते हैं जिनके हाथ का अंगूठा लंबा और पतला होता है। ये अलग बात है कि ऐसे लोगों की जिंदगी में संघर्ष बहुत लिखा होता है। परंतु संघर्ष के बाद सफलता भी उनकी किस्मत में होती है। ऐसे लोग खुद को किसी भी परिस्थिति में ढालने में माहिर होते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। 

The post सामुद्रिक शास्त्र से जानें आखिर अंगूठे का आकार कैसे खोल सकता है बंद किस्मत के दरवाज़े। appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *