साल 2024 में कब-कब बजेंगी शहनाईयाँ, कब-कब होगा गृह प्रवेश- जानें सिर्फ यहाँ!
सनातन धर्म और शुभ मुहूर्त का जोड़ ऐसा है जैसे सुई और धागे का।सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व बताया गया है। कोई भी व्यक्ति कोई काम शुरू करने जा रहा हो, या कोई मांगलिक कार्य करने जा रहा हो या हिंदू धर्म में बताए गए अनुष्ठान या संस्कार करने जा रहा हो तो उसके लिए सबसे पहले शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है उसके बाद ही व्यक्ति कदम आगे बढ़ाता है।
माना जाता है कि, शुभ मुहूर्त में जब कोई कार्य किया जाता है तो इससे व्यक्ति को निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। यही वजह है कि आज की तमाम आधुनिकता के बावजूद लोग शुभ मुहूर्त में विश्वास रखते हैं और इसे जानने के बाद ही अपने जीवन में कोई महत्वपूर्ण कदम उठाते हैं।
वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका हाल? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर जानें जवाब
अगर आप भी इस बात में विश्वास रखते हैं और शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं, यह ये जानना चाहते हैं कि साल 2024 में विवाह के लिए, अन्नप्राशन के लिए, विद्यारंभ के लिए, कर्णवेध के लिए, या उपनयन के लिए, मुंडन के लिए, गृह प्रवेश के लिए, नामकरण के लिए, कौन से शुभ मुहूर्त होने वाले हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज के इस खास ब्लॉग में हम आपको इसी बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
हालांकि आगे बढ़ने से पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर शुभ मुहूर्त के बारे में जानना इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है? इसकी गणना कैसे की जाती है और वर्ष 2024 में शुभ मुहूर्त कब-कब होने वाले हैं?
शुभ मुहूर्त 2024: क्यों हैं महत्वपूर्ण?
जैसा कि हमने पहले भी बताया कि सनातन धर्म में ऐसा माना जाता है कि जब भी कोई कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किया जाए तो व्यक्ति को उसके शुभ परिणाम मिलते हैं। शुभ मुहूर्त एक ऐसी अवधि को कहा जाता है जब सभी ग्रह और नक्षत्र अच्छी स्थिति में होते हैं। इस दौरान अगर कोई भी बड़ा कदम उठाया जाए या कोई मांगलिक कार्य किया जाए तो इसमें व्यक्ति को संपन्नता और सफलता अवश्य मिलती है।
वहीं इसके विपरीत अगर शुभ मुहूर्त की अनदेखी की जाती है या अशुभ मुहूर्त में कोई काम किया जाता है तो अक्सर देखा गया है कि लोगों को अपने कार्यों में रूकावटों और तमाम बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
साल 2024 की सबसे विस्तृत भविष्यवाणी: राशिफल 2024 अभी पढ़ें
शुभ मुहूर्त की कैसे की जाती है गणना?
अगर सवाल किया जाए कि शुभ मुहूर्त की गणना कैसे की जाती है तो इसके लिए ज्योतिष का सहारा लेना पड़ता है। दरअसल शुभ मुहूर्त की गणना के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं जैसे: तिथि, वार, योग, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति, करण, शुक्र अस्त, गुरु अस्त्र, मलमास, अधिक मास, शुभ योग, अशुभ योग, राहु काल, शुभ लग्न, भद्रा आदि महत्वपूर्ण पहलुओं पर गौर किया जाता है और तब जाकर शुभ मुहूर्त का निर्धारण होता है।
जब भी शुभ मुहूर्त निकालना होता है तो इसके लिए तिथि का चयन किया जाता है। एक महीने में कुल 30 तिथियां होती हैं जिन्हें 15-15 के दो भागों में विभाजित किया जाता है। एक तिथि शुक्ल पक्ष कहलाती है और एक कृष्ण पक्ष तिथि। तिथि सूर्योदय से लेकर दिन के सूर्यास्त तक की अवधि होती है।
इसके बाद शुभ मुहूर्त के लिए वार या दिन की गणना भी की जाती है। वार अर्थात दिन। यह एक सप्ताह में कुल सात होते हैं जिन्हें हम सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार/गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार के नाम से जानते हैं। इनमें से गुरुवार और मंगलवार का दिन किसी भी तरह की शुभ काम को करने के लिए जहां शुभ माना जाता है वहीं रविवार के दिन किसी भी तरह के मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है।
इसके बाद नक्षत्र का जिक्र आता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र बताए गए हैं और जब भी शुभ मुहूर्त की गणना होती है तो नक्षत्र पर भी ध्यान अवश्य दिया जाता है।
इसके बाद आती है बारी योग की। चंद्रमा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वैदिक ज्योतिष में कुल 27 योगों का जिक्र किया गया है। 27 में से 9 योग अशुभ माने जाते हैं और 18 शुभ योग माने जाते हैं।
इसके बाद आखिरी बिंदु है करण जिसका शुभ मुहूर्त निकालने के लिए गणना करना अनिवार्य होता है दरअसल कारण तिथि के आधे भाग को कहा जाता है। तिथि का पूर्वार्ध और उत्तरार्ध एक-एक करण होता है। इस तरह से कुल 11 करण होते हैं जिनमें से चार स्थिर और साथ चर प्रकृति के करण कहलाते हैं।
अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं वर्ष 2024 के शुभ मुहूर्त की सम्पूर्ण जानकारी।
शुभ मुहूर्त 2024
विवाह मुहूर्त 2024
अगर आप या आपके घर में किसी का विवाह होना है और इसके लिए आप विवाह मुहूर्त 2024 की शुभ तिथियों एवं मुहूर्त के बारे में विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें- विवाह मुहूर्त 2024।
अन्नप्राशन मुहूर्त 2024
वर्ष 2024 में अन्नप्राशन मुहूर्त 2024 की शुभ तिथियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां क्लिक करें- अन्नप्राशन मुहूर्त 2024।
कर्णवेध मुहूर्त 2024
वर्ष 2024 में कर्णवेध मुहूर्त 2024 की शुभ तिथियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां क्लिक करें- कर्णवेध मुहूर्त 2024।
स्वास्थ्य की रिपोर्ट चाहिए तो अभी पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल 2024
उपनयन मुहूर्त 2024
वर्ष 2024 में उपनयन मुहूर्त 2024 की शुभ तिथियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां क्लिक करें- उपनयन मुहूर्त 2024।
मुंडन मुहूर्त 2024
वर्ष 2024 में मुंडन मुहूर्त 2024 की शुभ तिथियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां क्लिक करें- मुंडन मुहूर्त 2024।
विद्यारंभ मुहूर्त 2024
वर्ष 2024 में विद्यारंभ मुहूर्त 2024 की शुभ तिथियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां क्लिक करें- विद्यारंभ मुहूर्त 2024।
गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
वर्ष 2024 में गृह प्रवेश मुहूर्त 2024 की शुभ तिथियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां क्लिक करें- गृह प्रवेश मुहूर्त 2024।
नामकरण मुहूर्त 2024
वर्ष 2024 में नामकरण मुहूर्त 2024 की शुभ तिथियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां क्लिक करें- नामकरण मुहूर्त 2024।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
The post साल 2024 में कब-कब बजेंगी शहनाईयाँ, कब-कब होगा गृह प्रवेश- जानें सिर्फ यहाँ! appeared first on AstroSage Blog.
