सूर्य का मकर राशि में गोचर: विश्व व शेयर बाजार को कैसे करेगा प्रभावित?

एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए लेकर आया है सूर्य का मकर राशि में गोचर का यह विशेष ब्लॉग। इस लेख के माध्यम से हम आपको नए साल यानी कि वर्ष 2024 में होने वाले सूर्य के राशि परिवर्तन की जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे कि हम जानते हैं कि सूर्य को नवग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है और अब यह 15 जनवरी 2024 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसका असर राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि सूर्य का यह गोचर देश-दुनिया और शेयर बाजार को कैसे प्रभावित करेगा। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

सूर्य का मकर राशि में गोचर: समय

ज्योतिष में सूर्य देव को पिता का कारक कहा गया है और अब यह अपने पुत्र की राशि मकर में  15 जनवरी 2024 की रात 02 बजकर 32 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं। लेकिन, शायद ही आप यह बात जानते होंगे कि पिता-पुत्र यानी कि शनि और सूर्य एक-दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं और ऐसे में, एक-दूसरे की ऊर्जाओं को भी स्वीकार नहीं करते हैं। इसके फलस्वरूप, यह जानना दिलचस्प होगा कि सूर्य का मकर राशि में गोचर सभी 12 राशियों को किस तरह प्रभावित करेगा।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024 

सूर्य का मकर राशि में गोचर: प्रभाव

मकर राशि पृथ्वी तत्व की राशि है जिसके अधिपति देव शनि महाराज हैं और ज्योतिष में इन्हें सबसे क्रूर ग्रह माना गया है। पिता और पुत्र होने के बावजूद शनि और सूर्य एक-दूसरे के शत्रु माने जाते हैं।  हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि शनि ग्रह सदैव जातकों को नकारात्मक परिणाम ही देते हैं। बता दें कि इन्हें देरी के लिए जाना जाता है, लेकिन आप अपने जीवन में जो हासिल करना चाहते हैं उसे न देने के लिए नहीं।

जिन जातकों की कुंडली में जन्म के समय सूर्य मकर राशि में होता है, वह स्वभाव से गंभीर और सतर्क किस्म के होते हैं। लेकिन, इसके विपरीत सूर्य का संबंध साहस, आकर्षण, लापरवाह और विचारों में स्पष्टता आदि से है। इसके बाद भी सूर्य ग्रह और मकर राशि दोनों ही एक-दूसरे के गुणों और क्षमताओं को ठीक वैसे ही स्वीकार कर लेते हैं जैसे कि शक्कर पानी को। ऐसे में, जिन लोगों के मकर राशि में सूर्य होता है उनमें अपनी चंद्र राशि की विशेषताएं देखने को मिलती है। हालांकि, यह जातक बेहद गंभीर और सोच-विचार करने वाले होते हैं। साथ ही, यह अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और हर काम को बेहद समर्पण के साथ करते हैं। 

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब  

सूर्य का मकर राशि में गोचर: देश-दुनिया पर प्रभाव

सरकार और राजनीति

सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है जो जल्द ही कर्मफल दाता शनि की राशि में गोचर कर जाएंगे, उस समय भारत समेत दुनियाभर की राजनीति में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, यह परिवर्तन सकारात्मक होंगे। साथ ही, देश-दुनिया में सरकार और एडमिनिस्ट्रेशन में भी सुधार देखने को मिलेगा।शासन और प्रशासन अपने काम में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनता तक पहुंचना चाहेंगे।  सरकार अब अपनी राह में समस्या पैदा कर रही कमियों को सुधारने की दिशा में काम करना शुरू करेगी।  

नियम एवं कानून

जब सूर्य शनि देव की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे, उस समय देश की कानून-व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।दुनिया भर के जो देश युद्ध का सामना कर रहे हैं उनके लिए भी सूर्य का मकर राशि में गोचर राहत लेकर आएगा। सूर्य का यह गोचर जजों और वकीलों के लिए फलदायी रहेगा। कोर्ट के कामकाज से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले इस अवधि में लिए जा सकते हैं।

सामाजिक कार्य

एनजीओ और चैरिटेबल संस्थाओं से संबंध रखने वाले लोगों के लिए सूर्य का मकर राशि में गोचर लाभदायक रहेगा।शनि महाराज की राशि में सूर्य की मौजूदगी दुनियाभर में दान-पुण्य को बढ़ावा देगी।    

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सूर्य का मकर राशि में गोचर: शेयर बाज़ार भविष्यवाणी

सूर्य उन महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक है जिसका प्रभाव निश्चित रूप से शेयर बाज़ार पर पड़ता है जो अब मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सूर्य का मकर राशि में गोचर होने से शेयर बाज़ार पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही केमिकल फ़र्टिलाइज़र, चाय, कॉफ़ी, स्टील और ऊन से जुड़े उद्योगों में तेज़ी आएगी। संभावना है कि रिलायंस, परफ्यूम, कॉस्मेटिक, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी समेत अन्य उद्योगों में महीने के अंत तक मंदी का दौर जारी रहेगा।इस अवधि में एनजीओ और चैरिटेबल संस्थाओं का प्रदर्शन शानदार रहेगा।  सूर्य का मकर राशि में गोचर होने से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post सूर्य का मकर राशि में गोचर: विश्व व शेयर बाजार को कैसे करेगा प्रभावित? appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *