सूर्य के गोचर से बन रहा है मलिका राजयोग, तीन राशियों का दिल हो जाएगा खुश
बुध के गोचर के लिहाज़ से जून का महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में 14 जून से लेकर 29 जून तक बुध मिथुन राशि में रहेंगे। बुध के इस राशि में रहने से कई राशियों के जीवन में बदलाव आने की उम्मीद है। इस समय लोगों की बुद्धि में वृद्धि होगी और समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही 15 जून को सूर्य भी मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इससे मिथुन राशि में ही बुधादित्य योग बन रहा है।
इसके अलावा भद्र राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहा है। मिथुन राशि में बुध, शुक्र और सूर्य ग्रह तीनों उपस्थित हैं। कुंभ राशि में शनि, मीन में केतु, कन्या में केतु, मेष में मंगल और वृषभ राशि में बृहस्पति ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में मलिका राजयोग कई राशियों के लिए शानदार लाभ प्रदान कर सकता है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब सभी ग्रह लगातार सात घरों में होते हैं, तब मलिका राजयोग का निर्माण होता है। जब ये ग्रह एक माला की तरह बनते हैं, तो इसे मलिका योग कहते हैं। मिथुन राशि में एकसाथ तीन ग्रह आने से ये मलिका योग बहुत प्रभावशाली माना जा रहा है।
मलिका योग बनने से कुल तीन राशियों के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होने के संकेत हैं और इस ब्लॉग में आगे उन्हीं तीन राशियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। तो चलिए अब बिना देर किए जानते हैं कि जून में बन रहे मलिका योग से किन तीन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
इन राशियों को होगा लाभ
मेष राशि
मलिका योग मेष राशि के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। छात्रों के लिए भी अनुकूल समय है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा कर रहे छात्रों की मनोकामना अब ज़रूर पूरी होगी। इसके साथ ही आपको अपनी यात्रा में भी सफलता मिलेगी। आप नया काम शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप में भी काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
मलिका योग आपके लिए भी शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आपका कोई काननूी मसला चल रहा है, तो अब आपको उसमें सफलता मिलने वाली है। जो लोग पेशे से वकील हैं, उन्हें इस समय कोई बड़ा लाभ होने के संकेत हैं।
आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच खूब प्यार बढ़ेगा। वहीं अविवाहित जातकों के लिए भी शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में लोग आपके कौशल की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में आपके काम को भी सराहा जा सकता है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आपको अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
अगर आपकी सिंह राशि है, तो आपके लिए मलिका योग शुभ रहने वाला है। आपको अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में शानदार अवसर मिलने वाले हैं। आपको अपने भविष्य को संवारने के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं।
अब पारिवारिक कलह खत्म होगी और परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। आपको अपने जीवन में सभी प्रकार के सुख-साधन प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आपको प्रमोशन या वेतन में वृद्धि मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आपका प्रेम जीवन बहुत खुशहाल रहेगा और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
क्या होता है मलिका योग
मलिका योग जन्मकुंडली में एक माला की तरह दिखता है। जब राहु और केतु को छोड़कर सात ग्रह लगातार सात घरों में होते हैं, तब यह कुंडली में माला की तरह नज़र आते हैं। इस योग के शुभ प्रभाव से सफलता और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। यह योग व्यक्ति को दानवीर और कर्त्तव्यपरायण बनाता है। व्यक्ति समाजसेवा करने के लिए प्रेरित होता है। इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मलिका योग के प्रभाव
इस योग के बनने पर व्यक्ति के आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति में वृद्धि होती है। इसके प्रभाव से जातक अच्छा लीडर बन पाता है। वह मेहनती बनता है लेकिन उसके अंदर अहंकार बढ़ जाता है। ये किसी के साथ काम नहीं कर पाते हैं और किसी का आदेश भी नहीं सुन पाते हैं।
इन्हें अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। ये संपन्न बनते हैं और सुख-शांति से जीवन जीते हैं। इन्हें स्वस्थ और लंबा जीवन मिलता है। ये खूब नाम, पैसा और शोहरत कमाते हैं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. यह योग जून 2024 में बन रहा है।
उत्तर. यह योग एक माला की तरह दिखता है।
उत्तर. यह एक शुभ योग है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
The post सूर्य के गोचर से बन रहा है मलिका राजयोग, तीन राशियों का दिल हो जाएगा खुश appeared first on AstroSage Blog.
