100 साल बाद तीन बड़े ग्रह आएंगे एक साथ, सिंह सहित इन राशियों के चमकेंगे भाग्य!
वैदिक ज्योतिष में सभी ग्रह एक निश्चित समयांतराल की अवधि पूरी करने के बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। कई बार एक ही राशि में जब दो से तीन ग्रह एक साथ विराजमान रहते हैं यानी युति करते हैं तो इससे कई शुभ योगों का निर्माण होता है। इस योग का प्रभाव जातक के जीवन में देखने को मिलता है। इसी क्रम में तीन शुभ ग्रह शुक्र, सूर्य व देव गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में एक साथ युति करेंगे और इस युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। वृषभ राशि में इस योग का निर्माण 100 साल बाद हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, इस समय सूर्य और गुरु वृषभ राशि में विराजमान है और 19 मई को शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करते ही सूर्य गुरु और शुक्र एक ही राशि में आ जाएंगे, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा लेकिन 6 राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें इस दौरान बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होगी। तो आइए बिना देरी किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वे कौन से छह राशियां हैं, जिन्हें इस दौरान धन लाभ होगा लेकिन इससे पहले जान लेते हैं त्रिग्रही योग के बारे में।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कैसे बनता है त्रिग्रही योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है और इन ग्रहों की युति से कई शुभ योगों का निर्माण होता है। इसी क्रम में त्रिग्रही योग का निर्माण तब होता है जब तीन ग्रहों की युति होती है। यह योग किसी राशि में तीन ग्रहों के एक साथ आने पर बनता है। यह बेहद शुभ योगों में एक है और अत्यंत फलदायी योग है। अब जानते हैं कि इस योग से किन जातकों को लाभ होने वाला है।
त्रिग्रही योग से इन 6 राशियों को होगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि के जातक की बात करें तो त्रिग्रही योग से आपको बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको अपनी सारी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आपको अपने करियर में संतुष्टि प्राप्त होगी और आर्थिक जीवन में अप्रत्याशित लाभ होगा। साथ ही, आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ अधिक हो सकता है और आप धर्म-कर्म के कामों में बढ़ चढ़कर भाग ले सकते हैं, जिससे आपको संतुष्टि महसूस हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस गोचर के फलस्वरूप आप तेज़ी से धन कमाने में सक्षम होंगे। साथ ही, आपको अधिक धन कमाने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। वहीं, जो लोग सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियों से संबंध रखते हैं उन्हें अच्छा लाभ होगा। ऐसे में, आप इस अवधि अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह अवधि शानदार रहेगी। करियर के लिहाज़ से, नौकरी में तरक्की लेकर आएगा। आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं और आपका करियर तेजी से प्रगति के रास्ते पर आएगा। इस अवधि आपको नौकरी के सिलसिले में विदेश से भी अवसर मिल सकते हैं। जिन जातकों का खुद का व्यापार हैं, उनके लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी। आप इस दौरान किसी बिज़नेस डील से अच्छा लाभ कमाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे। आर्थिक रूप से देखा जाए तो, यह अवधि आपके लिए भाग्यशाली साबित होगी क्योंकि इस दौरान आप अच्छा ख़ासा पैसा कमाने के साथ-साथ धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। वहीं, जो लोग विदेश में रहते हैं वह काफ़ी धन अर्जित करेंगे। इस अवधि आप एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने में सफल हो सकते हैं और बचत करने में भी सफलता हासिल करेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बेहद शुभ साबित होगा। इसके परिणामस्वरूप आपको अपने काम में किए गए कठिन से कठिन प्रयासों से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके कार्यों और आपकी ऊर्जा को देख आपके वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे और आपको इसके लिए पुरस्कृत भी कर सकते हैं। आप अधिक लाभ कमाएंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे। जो लोग व्यापार कर रहे हैं वह इस दौरान धन लाभ कमाते हुए बिज़नेस में सफलता प्राप्त करेंगे और परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और पूरे उत्साह से अपने काम को पूरा करेंगे। इसके अलावा, आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में सफल हो सकते हैं। पार्टनरशिप में व्यापार करना आपके लिए अच्छा साबित होगा। आर्थिक रूप से आपको काफ़ी धन लाभ होगा और अधिक धन कमाने में सक्षम होंगे।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग शुभ परिणाम देने वाले साबित हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। ये जातक अपने जीवन का दायरा बढ़ाते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसके सफल होने की संभावना है। करियर के लिहाज़ से, यह अवधि आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है क्योंकि इस समय आप कार्यों में सफलता के साथ-साथ उच्च पद प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, आप करियर में तेजी आगे बढ़ेंगे और शीर्ष पर पहुंचेंगे। आपको पदोन्नति आदि के रूप में अधिक लाभ प्राप्त होगा। यही नहीं आपको विदेश से भी नए अवसर मिलने की संभावना है जो आपके लिए फलदायी रहेंगे। जो जातक व्यापार करते हैं उन्हें इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और आपको अच्छी दर पर मुनाफा होगा। आर्थिक रूप से यह योग आपके लिए बहुत अधिक भाग्यशाली साबित होगा क्योंकि इस दौरान आपके लिए धन के योग बनेंगे। साथ ही, आप ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने में सक्षम होंगे।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के करियर के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी किस्मत अच्छी रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह अवधि बेहद अनुकूल साबित होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ आपके वेतन में वृद्धि भी होगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। आपको नई-नई चीज़ें सीखने को मिलेगी। इस दौरान घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा और आपको विदेश यात्रा पर भी जाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। आपको इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में आपको कुछ ऐसे पल देखने को मिल सकते हैं जो आपके बिज़नेस के लिए फलदायी साबित होंगे। साथ ही, इस दौरान आप अच्छा लाभ कमाने में भी सक्षम होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के व्यापार में वृद्धि होगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही, इन लोगों में सेवा की भावना प्रबल होने की संभावना है। करियर की बात करें तो, इस दौरान आपको वेतन वृद्धि, प्रमोशन आदि के रूप में लाभ प्राप्त होगा। जीवन का दायरा बढ़ाते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसके सफल होने की संभावना है। करियर के लिहाज़ से, आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है क्योंकि इस समय आप कार्यों में सफलता के साथ-साथ उच्च पद प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, आप करियर में तेजी आगे बढ़ेंगे और शीर्ष पर पहुंचेंगे। आपको पदोन्नति आदि के रूप में अधिक लाभ प्राप्त होगा। यही नहीं आपको विदेश से भी नए अवसर मिलने की संभावना है जो आपके लिए फलदायी रहेंगे। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होगी। मीन राशि के छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर 1. इस राशि के जातकों के लिए सूर्य शुक्र और गुरु की युति से त्रिग्रही योग लाभकारी साबित होगा।
उत्तर 2. सूर्य-गुरु की युति से गुरु आदित्य योग का निर्माण होता है।
उत्तर 3. बुध और शुक्र शत्रु समान हैं।
उत्तर 4. अगर कुंडली में राहु बृहस्पति एक साथ हों तो गुरु चांडाल योग बन जाता है।
The post 100 साल बाद तीन बड़े ग्रह आएंगे एक साथ, सिंह सहित इन राशियों के चमकेंगे भाग्य! appeared first on AstroSage Blog.
