14 जनवरी को मकर राशि में बनने जा रहा है त्रिग्रही योग; 3 राशियों को होंगे कई फायदे
मकर राशि में त्रिग्रही योग: जातकों की कुंडली में ग्रह जिस भाव में मौजूद होते हैं और जिन ग्रहों के साथ मौजूद होते हैं, उसके अनुसार जातकों को फल प्राप्त होते हैं। जैसे दो ग्रहों की युति से जातकों के जीवन में कई सारे अहम बदलाव होते हैं। वहीं दूसरी तरफ तीन ग्रहों की युति काफी अलग प्रभाव और महत्व रखती है। जिन जातकों के जीवन के लिए तीन ग्रहों की युति फायदेमंद होती है, उन्हें किसी नकारात्मक ग्रह के प्रभाव से भी छुटकारा मिलता है। जब किसी ग्रह की दशा शुरू होती है, तो उसके साथ अन्य ग्रह भी सक्रिय हो जाते हैं। इस स्थिति में ग्रहों का प्रभाव काफी बेहतर हो जाता है। जब ग्रहों की युति प्रतिकूल होती है, तो कई सारे हानिकारक प्रभाव भी सामने आते हैं।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
यह भी पढ़ें: राशिफल 2023
एस्ट्रोसेज के इस खास ब्लॉग में हम मकर राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति के बारे में बात करेंगे। जब भी तीन ग्रहों की युति होती है, तो राशि चक्र की हर एक राशि पर इसका काफी अहम प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस बार मकर राशि में तीन ग्रहों की युति से 3 राशियों को काफी सारे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। तो आइए अब त्रिग्रही योग के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
मकर राशि में त्रिग्रही योग: तिथि और समय
सबसे पहले यह समझ लेते हैं कि मकर राशि में त्रिग्रही योग कैसे बनने वाला है। हम जानते हैं कि शनि 12 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर चुके थे। उसके बाद 29 दिसंबर 2022 को 3 बजकर 45 मिनट पर शुक्र ने मकर राशि में गोचर किया था। अब 14 जनवरी 2023 को 8 बजकर 22 मिनट पर सूर्य भी मकर राशि में गोचर करेंगे और शनि और शुक्र के साथ मिल कर त्रिग्रही योग बनाएंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
3 राशियों को मिलेंगे त्रिग्रही योग के अनोखे फायदे
कन्या
तीन प्रमुख ग्रहों की युति से कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना शानदार रहने वाला है। यह त्रिग्रही योग आपके पांचवें भाव में बनेगा। पांचवां भाव उच्च शिक्षा, संतान, लव मैरिज जैसी चीजों को दर्शाता है। जो जातक अविवाहित हैं और प्रेम संबंध में हैं, इस अवधि में उनकी शादी होने की संभावना है। इसके अलावा यह अवधि छात्रों के लिए भी शानदार रहेगी। इस वक्त में जातक अपने एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। इसके अलावा जातकों को अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर भी सुनने के लिए मिल सकती है।
तुला
तुला राशि के जातकों को भी इस अवधि में कामयाबी मिलेगी। खास तौर से त्रिग्रही योग के प्रभाव से उन जातकों को लाभ होंगे जो रियल एस्टेट के बिजनेस में हैं। इसके साथ ही तुला राशि के जातक इस अवधि में एक शानदार नया घर या फिर एक नई गाड़ी भी खरीद सकते हैं। तुला राशि के जातकों के लिए चौथे भाव में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है, जो कि शारीरिक सुख को दर्शाता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी यह वक्त काफी अच्छा साबित होगा। त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव से जातकों को कई सारे अवसर प्राप्त होंगे।
कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब
धनु
शुक्र, शनि और सूर्य की मकर राशि में युति, धनु राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। धनु राशि के जातकों को अगर कार्यस्थल पर किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो त्रिग्रही योग के प्रभाव से सभी बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान धन लाभ होने की संभावना अधिक है। इसी कारण से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके अलावा जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, वे भी अच्छा धन लाभ कमाने में सफल होंगे और आपको विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। अगर इस वक्त में आप किसी तरह के कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तो प्रबल संभावना है कि फैसला आपके पक्ष में जाएगा।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
The post 14 जनवरी को मकर राशि में बनने जा रहा है त्रिग्रही योग; 3 राशियों को होंगे कई फायदे appeared first on AstroSage Blog.
