2023 में जरूर घर लाएं ये चीजें, बरसेगा धन साथ देगी किस्मत!

2023: नया साल 2023 कुछ ही दिनों के बाद शुरू होने वाला है। नव वर्ष शुरू होते ही हर किसी के नए सपने, नई उम्मीद जाग जाती है कि यह साल कैसा होना चाहिए। हर किसी की चाहत होती है कि नया साल खुशियों और सुख-समृद्धि से भरा हो। उसे जीवन के किसी भी पहलू में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2023

नए साल को बेहतर बनाने के लिए लोग खुद में कई तरह के परिवर्तन लाने की कोशिश भी करते हैं और साथ ही न जाने कितने ही उपाय करते हैं। ऐसे में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए और किस्मत के दरवाजे खोलने के लिए, नए साल में आप अपने घर में कुछ चीजों को जगह दे सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर लाने से पूरा साल अच्छा जाएगा। इसके साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। तो आइए एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में जानते हैं कि नए साल 2023 में किन चीजों को घर में लाना शुभ माना जाता है।

जीवन से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए करें सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से कॉल/चैट पर बात

नए साल 2023 में इन चीज़ों को जरूर लाएं घर 

हाथी की मूर्ति 

आपने कई लोगों के घर में हाथी की मूर्ति लगी हुई देखी होगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि घर में हाथी की तस्वीर या हाथी की मूर्ति लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहता है और इसी के चलते काम में मन भी लगा रहता है। तो इस नए साल में नौकरी व कारोबार में तरक्की पाने के लिए घर में छोटी सी हाथी की प्रतिमा रख सकते हैं। अगर संभव हो तो चांदी की मूर्ति खरीद लें क्योंकि चांदी की बहुत ज्यादा महत्ता मानी जाती है।

मोर के पंख

नए साल की शुरुआत मोर पंख खरीदकर करनी चाहिए। मोर पंख घर लाने से रूठी किस्मत संवर सकती है। बता दें कि भगवान कृष्ण को मोरपंख बहुत प्रिय है। यही वजह है कि उनके मुकुट में मोर पंख हमेशा लगा होता है। इसलिए मोरपंख को बेहद शुभ माना जाता है। घर में मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

शंख

सनातन धर्म में शंख का विशेष महत्व है और इसे घर के मंदिर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में शंख को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रिय बताया गया है। ऐसे में अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं या आपके बिजनेस में तरक्की नहीं हो रही है तो नए साल में अपने घर में शंख जरूर लाएं। ऐसा माना जाता है कि घर में शंख रखने और बजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और सारे काम सफल होने लगते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कछुआ

कछुआ भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है और कछुए को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में कछुए का बहुत ही महत्व है। घर में कछुए को रखने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इसलिए इस नए साल घर में कछुए की मूर्ति जरूर लाएं।

लाफिंग बुद्धा 

लाफिंग बुद्धा को घर की ख़ुशहाली, सुख, सम्पन्नता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इस नए साल में आप लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा भी खरीद सकते हैं। घर के मेन गेट पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से घर में सदैव सुख-शांति बनी रहती हैं।

चांदी का सिक्का खरीदें

नए साल की शुरुआत में चांदी का सिक्का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का खरीदते हैं। माना जाता है कि इसे खरीदने से जीवन के हर पहलू में सफलता मिलती है और व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

स्वास्तिक का चित्र

सनातन धर्म में स्वास्तिक चिन्ह को गणपति का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश जो सभी विघ्नों को दूर करके सुख-समृद्धि का वरदान देते हैं। ऐसे में, स्वास्तिक का चित्र घर में रखने से हर मनोकामना पूरी होती है। स्वास्तिक संस्कृत के ‘सु’ और ‘अस्ति’ से मिलकर बना हुआ है, जिसका अर्थ होता है, ‘शुभ’। स्वास्तिक के चित्र को घर में लाने से परिवार में कलेश, धन की कमी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म हो जाती है।

गोमती चक्र

साधारण पत्थर की तरह दिखने वाला गोमती चक्र बेहद चमत्कारिक होता है। गोमती नदी में मिलने के कारण इसे गोमती चक्र कहते हैं। गोमती चक्र के घर में होने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार की शत्रु बाधा नहीं रहती है। नए साल में इसे लाकर सिंदूर की डिब्बी में रखें। इसके अलावा 11 गोमती चक्र लेकर उसे पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तोते की मूर्ति या चित्र

नए साल पर तोते की मूर्ति या चित्र घर में जरूर लाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है। साथ ही, उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है। तोता प्यार, लंबी आयु और सौभाग्य का प्रतीक होता है। अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता तथा सुखों की कमी महसूस कर रहे हैं तो घर में तोते की मूर्ति या चित्र जरूर लाएं।

तुलसी या मनी प्लांट

तुलसी और मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और आस्था का प्रतीक माना जाता है। नए साल के मौके पर घर में तुलसी व मनी प्लांट लगाना बेहद शुभ होता है। मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा यानी अग्नि कोण में लगाना चाहिए। वहीं तुलसी के पौधे के लिए उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा सबसे सही मानी जाती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post 2023 में जरूर घर लाएं ये चीजें, बरसेगा धन साथ देगी किस्मत! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *