2023 में बुध ग्रह बनाने जा रहे हैं भद्र राजयोग, कन्या सहित इन राशि वालों पर बरसेगा धन!

ब्रह्मांड में ग्रहों के गोचर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ये मनुष्य जीवन को प्रभावित करने की भी क्षमता रखते हैं। चंद्रमा, सूर्य, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, और केतु कुछ ऐसे प्रमुख ग्रह हैं जिन्हें ज्योतिष की दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। हमारे जीवन में होने वाली अच्छी व बुरी घटनाएं इन ग्रहों की चाल के ऊपर निर्भर करती हैं। इसी क्रम में बुद्धि, व्यापार के दाता बुध ग्रह दिसंबर 2022 के आखिरी दिनों से लेकर साल 2023 की शुरुआत तक कई बार स्थिति में परिवर्तन करेंगे।

इस सप्ताह को अपने लिए कैसे बनाएँ खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है और यह एक युवा ग्रह है। तर्क शक्ति, लेखन और व्यापार में जातक बुध की कृपा से ही सफलता प्राप्त करता है। गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में बुध वक्री अवस्था में ही 31 दिसम्बर 2022, शनिवार को प्रवेश करेंगे और 18 जनवरी 2023, बुधवार को शाम 06 बजकर 18 मिनट पर मार्गी होकर 07 फरवरी 2023, मंगलवार को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के ये राशि परिवर्तन साल की शुरुआत में ही भद्र राजयोग का निर्माण करेंगे। इससे 5 राशिवालों पर विशेष कृपा बरसेगी। आइये इस विशेष ब्लॉग में जानते है कि कौन सी वह पांच राशियां है जिनके लिए अच्छे धन लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं, लेकिन इससे पहले जान लें भद्र राजयोग के बारे में।

भद्र राजयोग का प्रभाव

बुध ग्रह से बनने वाला योग भद्र नामक पंचमहापुरुष योग कहलाता है। इस योग से जातक की बुद्धि तीव्र और ज्ञान अर्जित करने की शक्ति अच्छी होती है। पांच महापुरुष योगों में से एक योग है भद्र योग, यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग से जातक धन, प्रतिष्ठा, सम्मान प्राप्त करता है। भद्र योग का विशेष गुण व्यक्ति में कौशलता को उभारने का होता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व और इसका शुभ प्रभाव

बुध सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है जो सूर्य के सबसे करीब है। मिथुन व कन्या राशि के स्वामी बुध है। यह उत्तर दिशा के भी अधिपति है और इनके मित्र सूर्य व शुक्र है लेकिन मंगल और चंद्रमा शत्रु हैं। जिस जातक की जन्म कुंडली में बुध ग्रह लग्न भाव में स्थित हो, वह व्यक्ति शारीरिक रूप से सुंदर होता है। देखने में व्यक्ति अपनी वास्तविक उम्र से कम आयु का दिखता है तथा उसकी आंखें तेज और चमकदार होती है। लग्न का बुध व्यक्ति को स्वभाव से होशियार, तर्कसंगत, बुद्धि और विवेक के धनी और कुशल वक्ता बनाता है।

बुध सफल व्यापार करने की क्षमता प्रदान करते हैं और इसके प्रभाव से बुद्धि तेज होती है। व्यापार, संचार और शिक्षा में उन्नति मिलती है। बुध की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है, वह एक अच्छा वक्ता होता है। 

कुंडली में बुध का कमजोर प्रभाव

बुध बेहद शुभ ग्रह माना जाता है, लेकिन कई बार यह कमजोर स्थिति में अशुभ फल देता है। यदि आपके जीवन में अचानक पैसों की तंगी हो जाए और आप कर्ज़ में डूब जाएं तो समझ लीजिए कि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है उसकी दशा चल रही है। महिला रिश्तेदारों जैसे बहन, बुआ, आंटी आदि से संबंध खराब होना भी बुध के कमजोर होने का संकेत है। वहीं कुंडली में बुध ग्रह के कमजोर या पीड़ित होने से व्यक्ति का आत्‍मविश्‍वास कमजोर हो जाता है। इसके अलावा कुंडली में बुध की स्थिति खराब हो तो त्वचा संबंधी समस्याएं भी व्यक्ति को घेर लेती है। साथ ही शिक्षा में एकाग्रता भंग हो जाती है और लेखन कार्य में समस्या आने लगती है। 

बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय

जिन लोगों का बुध कमजोर है उन्हें बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए।बुधवार के दिन बुध के साथ भगवान विष्णु की भी विधि विधान से पूजा आराधना करनी चाहिए।इस दिन हरे या लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।बुधवार के दिन बिना नमक वाला मूंग से बना खाद्य पदार्थ खाना चाहिए। खाना खाने से पहले तुलसी के पत्ते गंगाजल के साथ ग्रहण करें। इसके अलावा बुधवार के दिन बुध ग्रह से संबंधित वस्तुएं दान करनी चाहिए जैसे कि हरी घास, साबुत मूंग, कांस्य के बर्तन, हाथी के दांतों से बनी वस्तुएं आदि।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

भद्र राजयोग इन 5 राशियों के लिए साबित होगा वरदान

मेष राशि

मेष राशि वालों को यह योग बेहद शुभ फल दे सकता है। इस दौरान आपके किस्‍मत के सितारे बुलंद होंगे और हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शिक्षा और करियर में कामयाबी हासिल होगी। आप में से कुछ लोग काम के सिलसिले से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। 

मिथुन राशि

भद्र राजयोग मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको वैवाहिक सुख के साथ-साथ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर परिणाम होंगे। जो लोग व्यापार में पार्टनरशिप कर रहे हैं, उन्हें धन लाभ हो सकता है। सिंगल लोगों के विवाह के योग भी बन सकते हैं।

कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों को इस अवधि के दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। भाग्य के सहयोग से आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपको कहीं से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा। पिता की सेहत में लंबे समय बाद आपको सुधार देखने को मिलेगा।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

धनु राशि 

इस योग में आपके सारे रुके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही कारोबार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और यह यात्रा आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। वहीं इस समय आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों को इस दौरान बहुत तरक्की मिलने की संभावना है। करियर और व्यापार के लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है। नई नौकरी के भी कई अवसर प्राप्त होंगे। यह भी संभावना है कि मौजूदा नौकरी में प्रमोशन मिल जाए। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। कोई बड़ी डील भी पक्की हो सकती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post 2023 में बुध ग्रह बनाने जा रहे हैं भद्र राजयोग, कन्या सहित इन राशि वालों पर बरसेगा धन! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *