2023: साल के पहले ही महीने में 8 बार ग्रहों की दशा में होगा परिवर्तन!
ज्योतिष में जब कोई ग्रह किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इस प्रक्रिया को गोचर कहा जाता है। किसी व्यक्ति के जीवन में ग्रहों के गोचर से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित पथ पर सूर्य की परिक्रमा करता है और हर ग्रह के गोचर का समय दूसरे ग्रह में भिन्न होता है। इसी क्रम में साल के पहले महीने जनवरी 2023 में कई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। ग्रहों के इस बदलाव में जहां कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे तो वहीं कुछ अपनी चाल में बदलाव लाएंगे यानी कोई वक्री तो कोई मार्गी होंगे और इसके कई तरह के अच्छे-बुरे प्रभाव होंगे।
विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें मार्गी मंगल का अपने जीवन पर प्रभाव
राशिफल 2023 विस्तार से पढ़ें- क्लिक करें
एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में हम उन ग्रहों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे जो 8 बार अपनी दशा व स्थिति में नए साल के पहले माह में परिवर्तन करेंगे और ये परिवर्तन हर व्यक्ति के जीवन को भिन्न-भिन्न तरह से प्रभावित करेंगे। साथ ही जानेंगे, ग्रहों की दशा में ये परिवर्तन कब-कब होने जा रहे हैं? तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं।
ज्योतिष में ग्रहों की चाल का महत्व
यहां यह जानना बेहद जरूरी है कि सभी ग्रह एक समान गति से नहीं चलते हैं। जहां कुछ ग्रह धीमी गति से आगे बढ़ते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी ग्रह हैं जो काफ़ी तेज गति से चलते हैं। किसी भी व्यक्ति के लिए ग्रहों की गतिविधियों पर नजर रखना असंभव है। हालांकि, इनके गोचर, चाल एवं दशा में परिवर्तन से हमारे जीवन में काफ़ी बदलाव आ सकते हैं। ये बदलाव चाहे शुभ हो या अशुभ, लेकिन इनका विशेष महत्व होता है।
बता दें कि हर ग्रह की एक निश्चित अवधि होती है और इसी अवधि में कुछ ग्रह गोचर करते हैं, कुछ वक्री होते हैं या फिर मार्गी हो जाते हैं। चंद्रमा, सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र तेज गति में चलने वाले आंतरिक ग्रह हैं। इसके अलावा, वे ग्रह जिनका गोचर काल लंबा है और जो आपको लंबे समय तक उनके प्रभाव का अनुभव कराते हैं, वे बाहरी ग्रह हैं और इनमें बृहस्पति, शनि, राहु और केतु ग्रह शामिल हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
साल 2023 के पहले महीने जनवरी में होने वाले ग्रहों की चाल में परिवर्तन पर एक नजर डालते हैं। इस माह कुल 3 गोचर, 2 ग्रह अस्त, 2 मार्गी होंगे जबकि 1 ग्रह का उदय होगा।
जनवरी 2023 में प्रमुख ग्रहों का गोचर
जनवरी में 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इस माह में किन ग्रहों का गोचर होने जा रहा है।
सूर्य का मकर राशि में गोचर: यह गोचर साल 2023 का पहला गोचर है जो 14 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 22 मिनट पर होगा। सूर्य का मकर राशि में गोचर कुछ जातकों को साहस प्रदान करेगा और कठिनाइयों से लड़ने के लिए तैयार करेगा। साथ ही व्यक्तित्व में विशेष गुणों का विकास भी करेगा।
शनि का कुंभ राशि में गोचर: इस माह का दूसरा गोचर शनि महाराज का होगा जो 17 जनवरी को शाम 05 बजकर 04 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके प्रभाव से छात्रों को पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन नियमित अध्ययन और योजना बनाकर चलना इन्हें हर चुनौतियों को पार करने में सहायता करेगा। इस दौरान आप अपने बच्चों को अनुशासित करने के लिए कई प्रयास करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए भी यह अनुकूल समय रहेगा।
आपकी कुंडली के शुभ योग जानने के लिये अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली
शुक्र का कुंभ में गोचर: शुक्र कुंभ राशि में 22 जनवरी 2023 को दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर प्रवेश करेंगे। ये जनवरी 2023 का तीसरा गोचर होगा।
जनवरी 2023 में ये दो ग्रह होंगे अस्त
जनवरी 2023 में दो ग्रह अस्त होंगे और दो ग्रह मार्गी। आइए नज़र डालते हैं उन ग्रहों पर जो मार्गी और अस्त होंगे।
बुध धनु राशि में अस्त: महीने की शुरुआत में यानी 2 जनवरी 2023 को दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर बुद्धि के कारक बुध धनु राशि में अस्त हो चुके हैं। बुध के अस्त होने से व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनती है जो किसी के लिए भी हानि और लाभ का कारण बन सकती है। यदि आप राइटिंग व बिजनेस के क्षेत्र में हैं तो बुध का अस्त होना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस दौरान इन लोगों को नकारात्मक परिणाम मिलने की आशंका है।
शनि कुंभ राशि में अस्त: यह आश्चर्य की बात है कि जनवरी 2023 की शुरुआत ग्रहों के अस्त होने से हुई थी और 30 जनवरी 2023 की रात 12 बजकर 02 मिनट पर शनि कुंभ राशि में अस्त होने के साथ ही इसका अंत होगा।
जनवरी 2023 में दो ग्रह होंगे मार्गी
मंगल वृषभ में मार्गी: मंगल ग्रह 13 जनवरी को रात 12 बजकर 07 मिनट पर वृषभ राशि में मार्गी होंगे।
बुध धनु में मार्गी: बुध 18 जनवरी को शाम 06 बजकर 18 मिनट पर धनु राशि में मार्गी होंगे।
जनवरी 2023 में बुध ग्रह का होगा उदय
बुध का धनु राशि में उदय: बुध का 13 जनवरी 2023 को शाम 05 बजकर 15 मिनट पर धनु राशि में उदय होगा। संयोग से इस दिन मंगल वृषभ राशि में मार्गी हो रहे हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
The post 2023: साल के पहले ही महीने में 8 बार ग्रहों की दशा में होगा परिवर्तन! appeared first on AstroSage Blog.
