5 अंगुल नीचे धंसा रथ फिर भी बच गए अर्जुन, आखिर क्यों विफल हुआ कर्ण का अचूक ‘नागास्त्र’?
महाभारत का युद्ध केवल अस्त्र-शस्त्रों का खेल नहीं था, बल्कि यह बुद्धिमत्ता और दैवीय हस्तक्षेप की पराकाष्ठा भी था। कुरुक्षेत्र के मैदान में जब पांडव पुत्र अर्जुन और दानवीर कर्ण आमने-सामने थे, तब एक ऐसा क्षण आया जब अर्जुन की मृत्यु निश्चित लग रही थी। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की एक छोटी सी हरकत ने युद्ध का पूरा इतिहास ही बदल दिया।
