Navpancham Rajyog 2023: इन राशियों की किस्मत चमकाएगा नवपंचम राजयोग 2023; गुरु-चंद्रमा की युति से होंगे मालामाल!
नवपंचम राजयोग 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर बेहद अहम माना गया है। कई बार ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से राजयोग का निर्माण होता है। वहीं, कई बार दो या तीन ग्रहों की युति से भी राजयोग बनते हैं। कई राजयोग बेहद शुभ माने जाते हैं। इनका प्रभाव जिन राशियों पर पड़ता है, उनकी सोई किस्मत जाग जाती है और सफलता कदम चूमने लगती है। ऐसा ही एक योग नवपंचम राजयोग है। यह राजयोग 12 साल बाद बना है।
बता दें कि नवपंचम राजयोग का निर्माण 03 फरवरी को बृहस्पति और चंद्रमा की युति से हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में इसे विशेष लाभकारी माना गया है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए इस दौरान विशेष धन लाभ के साथ तरक्की के योग बने हुए हैं। आइए एस्ट्रोसेज के इस ब्लॉग जानते हैं कौन सी है ये राशियां।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
नवपंचम राजयोग 2023: इन तीन राशियों को मिलेंगे अनुकूल परिणाम!
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति और चंद्रमा नवपंचम राजयोग 2023 बनाते हैं। यह मेष राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जो दंपती संतान सुख पाने की योजना बना रहे हैं उन्हें इस दौरान शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि
नवपंचम राजयोग मिथुन राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी जिससे खुशी का अनुभव होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और आकस्मिक धन लाभ होगा। इस योग के फलस्वरूप आपके सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस योग से शुभ फल की प्राप्ति होगी। निवेश करने के लिए यह समय बेहद उपयुक्त समय हैं। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है तो उसका फायदा आप इस दौरान उठाएंगे। आपके दांपत्य जीवन में संबंध मधुर बने रहेंगे। वहीं कारोबारियों को मुनाफा होगा और आय के नए स्रोत खुलेंगे।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
The post Navpancham Rajyog 2023: इन राशियों की किस्मत चमकाएगा नवपंचम राजयोग 2023; गुरु-चंद्रमा की युति से होंगे मालामाल! appeared first on AstroSage Blog.
