अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद के लिए हरियाली तीज पर राशि के अनुसार पहनें कपड़े!

सावन का महीना सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। इस पूरे महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक है हरियाली तीज। सुहागन महिलाओं के लिए ये पर्व बहुत ज्यादा मायने रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हरियाली तीज मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। इस त्योहार को अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती ने अपने आप को प्रकृति के रूप में रंग लिया था और पूरी तरह भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो गई थी। 

इस त्योहार की तैयारी लोग काफ़ी दिनों पहले करने लगते हैं, खासतौर से महिलाएं। इस दिन यदि महिलाएं राशिनुसार कपड़े पहनेंगी तो यह अधिक शुभ फलदायी होगा। यही नहीं जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे। आइए जानते हैं इस साल हरियाली तीज कब मनाई जाएगी। साथ ही, जानेंगे राशि के अनुसार हरियाली तीज में किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

हरियाली तीज 2023: तिथि व समय

तृतीया आरम्भ: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 08 बजकर 03 मिनट से हो रही है।

तृतीया समाप्त: 19 अगस्त की रात 10 बजकर 21 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार 19 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी।

शुभ योग

इस साल हरियाली तीज पर 3 शुभ योग सिद्ध योग, बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है।  सिद्धि योग का निर्माण 18 अगस्त की रात 8 बजकर 26 मिनट पर होगा और इसका समापन रात 09 बजकर 18 मिनट पर होगा। वहीं इस दिन कन्या राशि में चंद्रमा, मंगल और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा जो अपार धन संपत्ति प्रदान करेगा और करियर में लाभ पहुंचाएगा। वहीं सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा।

हरतालिका तीज व्रत के नियम

हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश जी की पूजा करती हैं। पूजा के लिए महिलाएं देवी-देवताओं की कच्ची मिट्टी से मूर्ति बनती हैं और इनकी विधि-विधान से पूजन करती हैं।यह व्रत निर्जला रखा जाता है यानी इस व्रत में पानी नहीं पिया जाता है। व्रत में किसी प्रकार का अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता है। व्रत के अगले दिन महिलाएं व्रत पारण जल पीकर करती हैं और व्रत समाप्त करती हैं।हरतालिका तीज के व्रत में आठों पहर पूजन का विधान है इसलिए इस व्रत में पूरी रात शिव व पार्वती के मंत्रों का जाप करना चाहिए और भजन करना चाहिए।धार्मिक मान्यता के अनुसार, एक बार हरतालिका तीज के व्रत की शुरुआत करने के बाद जीवन भर ये व्रत नियमित रूप से करते रहना चाहिए।इस व्रत में भगवान शिव और देवी पार्वती को रेशम का वस्त्र अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।हरतालिका तीज व्रत की पूजा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में करनी चाहिए।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

हरियाली तीज पर क्या करें क्या न करें

इस दिन करें ये काम

इस दिन सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां जरूर पहनना चाहिए। इससे पति की लंबी उम्र, सेहत और खुशी का प्रतीक माना जाता है और हरे रंग को उल्लास का प्रतीक माना जाता है। हरियाली तीज पर माता-पिता को अपनी विवाहित बेटी को हरी या लाल साड़ी, श्रृंगार का पूरा सामान, मिठाई, फल आदि देना चाहिए। इस दिन सुहागिनों को मायके से आए समानों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।हरियाली तीज के दिन बड़े बुजुर्गों का आदर-सम्मान करें, सभी के प्रसन्नता का ख्याल रखें, नेक कार्य करें, क्रोध करने से बचें और नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहें।हरियाली तीज व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को हरियाली तीज की व्रत कथा जरूर सुनना चाहिए। माना जाता है कि बिना कथा सुने व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है।हरियाली तीज के दिन पूरी रात माता पार्वती से जुड़े गीत गाने चाहिए।इस दिन सुहागिनों को सोलह श्रृंगार करना चाहिए। इससे माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

हरियाली तीज के दिन अपने पार्टनर से झूठ न बोलें और कोई भी बात न छुपाएं अन्यथा आपके जीवनसाथी के ऊपर मुसीबत के पहाड़ टूट सकते हैं। इस दिन काले और सफेद कपड़ों को पहनने से बचें अन्यथा जीवन में अशुभ होने की आशंका बनी रहती है।हरियाली तीज के दिन पानी पीने से बचें क्योंकि यह व्रत निर्जला रखा जाता है। मान्‍यता है कि अगर सुहागिनें इस दिन कुछ खा पी लें तो वैवाहिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि गर्भवती और बीमार महिलाओं पर यह लागू नहीं होता है। हरियाली तीज के दिन सुहागिनों को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि व्रत के दौरान दूध पीने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, व्यक्ति को सर्प योन‍ि में जन्म लेना पड़ता है।हरियाली तीज के दिन जो भी महिलाएं व्रत रखती हैं उन्हें रात में सोना नहीं चाहिए और पूरी रात जागकर शिव-पार्वती के भजन गाने चाहिए।

हरियाली तीज पर राशि के अनुसार पहनें कपड़े

ऐसा माना जाता है कि इस दिन यदि महिलाएं कुछ विशेष रंगों के वस्त्र पहनती हैं तो ये उनके आने वाले जीवन के लिए विशेष रूप से फलदायी होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए हरियाली तीज में किन रंगों का इस्तेमाल बेहद शुभ होगा।

मेष राशि 

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में, इस राशि की महिलाओं को इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह दांपत्य जीवन के लिए सबसे शुभ साबित हो सकता है। इस दिन माता पार्वती को भी लाल रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन सिल्वर या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध ग्रह का रंग हरा होता है इसलिए इस दिन इस राशि की महिलाओं को हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए और हरे रंग के कपड़े पहनकर ही पूजा करनी चाहिए। इस दिन माता पार्वती को हरी चूड़ियां भी अर्पित करनी चाहिए।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन नारंगी, लाल, सिल्वर या फिर सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस दिन महिलाओं को नारंगी, पीले रंग या फिर लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे दांपत्‍य जीवन में बहार आएगी।

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के स्‍वामी बुध हैं। इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन हरे रंग या फिर धानी रंग के कपड़े पहनना चाहिए। ये आपके जीवन में सौभाग्य लाएगा।

तुला राशि

तुला राशि के स्‍वामी शुक्र हैं। इस राशि की महिलाएं इस नारंगी रंग के कपड़े पहनें। ये रंग जीवन में सौभाग्य लाता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में, इस दिन महिलाओं को गहरे लाल या मैरून रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये आपके जीवन के लिए शुभ साबित होगा और रिश्ते में आपसी समझ मजबूत होगी।

धनु राशि 

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पीला रंग पहनने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि की महिलाओं को इस दिन नीले रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। ये आपकी राशि के लिए बेहद शुभ साबित होगा। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर हल्के नीले रंग के कपड़े पहनें। इससे आपका रिश्ता पहले से अधिक मजबूत बनेगा।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें और पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। इससे आपके जीवनसाथी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post अखंड सौभाग्य और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद के लिए हरियाली तीज पर राशि के अनुसार पहनें कपड़े! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *