पूरे एक साल बाद हो रही है शुक्र और बुध की युति, ये राशि वाले बनेंगे धनवान
सौरमंडल के लगभग सभी ग्रह एक निश्चित समयावधि के बाद गोचर करते हैं और राशि परिवर्तन करने के दौरान उनकी अन्य ग्रहों के साथ युति भी होती है। ग्रहों की युति के दौरान कुछ शुभ योग एवं संयोग बनते हैं जो मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। इस बार अक्टूबर के महीने में शुक्र और बुध का गोचर होने जा रहा है।
ज्योतिष की मानें तो बुध और शुक्र की एक ही राशि में युति होने से कुछ राशियों के जातकों के जीवन में खुशियां आने वाली हैं। बता दें कि 13 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 49 मिनट पर शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं और इसके बाद 29 अक्टूबर को रात को 10 बजकर 24 मिनट पर बुध ग्रह भी मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर जाएंगे।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
इस प्रकार वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति होने जा रही है। इसके बाद 07 नवंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह शुक्र और बुध की युति वृश्चिक राशि में 07 नवंबर तक रहेगी। इन दो ग्रहों की युति से तीन राशियों के जातकों का जीवन सफलता और खुशियों से भर जाएगा।
तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि शुक्र और बुध के वृश्चिक राशि में एकसाथ उपस्थित होने पर किन राशियों के लोगों को फायदा होने की संभावना है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इन राशियों की पलटेगी किस्मत
वृश्चिक राशि
इस राशि से लग्न भाव में ही बुध और शुक्र की युति होने जा रही है। यह समय आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की के योग बन रहे हैं। इनके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है।
आपको इस दौरान कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। विवाहित जातकों को भी खुशियों की सौगात मिल सकती है। आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहने वाला है। आप दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझ पाएंगे। व्यापारियों के लिए बड़े मुनाफे के योग बन रहे हैं। आपकी बौद्धिक क्षमता में इज़ाफा होगा जिससे आप खूब प्रगति करेंगे। आपके जो काम लंबे समय से अटके हुए हैं, अब वे पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
तुला राशि
तुला राशि के धन और वाणी के स्थान पर बुध और शुक्र की युति होने जा रही है। यह युति आपके लिए फलदायी साबित होगी। इस समय व्यापारियों को मोटा मुनाफा होने की उम्मीद है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मज़बूती आएगी। आपकी लोगों के साथ जान पहचान बढ़ेगी जिससे आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। आपको अचानक से धन लाभ होने के आसार हैं।
आपकी वाणी में मधुरता बढ़ेगी जिससे आप लोगों को आसानी से प्रभावित कर पाएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस समय आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वैवाहिक जीवन के लिए अनुकूल समय है। आपकी शादीशुदा जिंदगी में सुख-शांति बनी रहेगी।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
मकर राशि
मकर राशि के आय और लाभ के स्थान में शुक्र और बुध की युति होने जा रही है। इस दौरान आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलने के आसार हैं। इस समय आपकी आमदनी में जबरदस्त इज़ाफा देखने को मिलेगा। आपके अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं। आप प्रगति की ओर आगे बढ़ेंगे और अपनी इस तरक्की को देखकर आप संतुष्ट महसूस करेंगे।
आपकी संतान को भी उन्नति मिलने की संभावना है। पहले किए गए निवेश से लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आप पैसों की बचत कर पाने में भी सक्षम होंगे। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में उनके काम की सराहना की जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता में इज़ाफा देखने को मिलेगा। आपको शेयर मार्केट में भी मुनाफा होने के योग हैं। इसके साथ ही लॉटरी आदि से भी फायदा हो सकता है।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
ज्योतिष में बुध और शुक्र का महत्व
यदि कुंडली में बुध मज़बूत हो तो व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। उसके ज्ञान में वृद्धि होती है जिससे व्यक्ति अपने व्यापार से संबंधित सही निर्णय ले पाते हैं। इन्हें व्यापक ज्ञान प्राप्त करने में उच्च सफलता मिलती है। जिन जातकों की कुंडली में बुध मज़बूत होते हैं, वह सट्टेबाजी और व्यापार में शानदार प्रदर्शन करते हैं। ऐसे व्यक्ति ज्योतिष और रहस्यवाद जैसी गुप्त प्रथाओं में भी सफल होते हैं।
शुक्र ग्रह अच्छे स्वास्थ्य और सुखी प्रेम जीवन के लिए आवश्यक होता है। कुंडली में शुक्र मज़बूत हो, तो व्यक्ति को उच्च स्तर की खुशी और आनंद प्राप्त होता है। शुक्र के मंगल के साथ युति करने पर जातक में आवेग और आक्रामकता बढ़ जाती है। हालांकि, शुक्र के बृहस्पति जैसे शुभ ग्रह के साथ होने पर जातक को व्यापार और अधिक धन प्राप्त करने का मौका मिलता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. बुध 29 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
उत्तर. 13 अक्टूबर को शुक्र वृश्चिक राशि में आएंगे।
उत्तर. बुध और शुक्र की युति से मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उत्तर. बुध की राशि मिथुन और कन्या हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
The post पूरे एक साल बाद हो रही है शुक्र और बुध की युति, ये राशि वाले बनेंगे धनवान appeared first on AstroSage Blog.
