December Muhurat 2025: दिसंबर में विवाह से लेकर संपत्ति व वाहन खरीदने के पड़ रहे अति शुभ मुहूर्त, नोट कर लें डेट
December Shubh Muhurat 2025 List: दिसंबर 2025 में कई धार्मिक व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। नामकरण, अन्नप्राशन, कर्णवेध, उपनयन, विवाह, वाहन व संपत्ति खरीद के लिए उत्तम तिथियां बन रही हैं। विद्यारंभ के भी शुभ दिन हैं, जबकि गृह प्रवेश और मुंडन के लिए इस माह कोई मुहूर्त नहीं है।
