भगवान श्रीकृष्ण ने 16,108 कन्याओं से क्यों किया विवाह? जानिए इस लीला के पीछे का रहस्य
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की हर घटना एक महान उद्देश्य और ‘लीला’ से जुड़ी होती है। अक्सर लोग श्रीकृष्ण की 16,108 रानियों की बात सुनकर अचंभित हो जाते हैं और इसे केवल एक विवाह कथा के रूप में देखते हैं। लेकिन इसके पीछे की असली कहानी त्याग, सामाजिक न्याय और नारी अस्मिता की रक्षा का एक अद्भुत उदाहरण है।
