अगस्त महीने में चौतरफ़ा लाभ प्राप्त करने के लिए तैयार रहें ये राशियाँ-माँ लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान!

अगस्त के महीने में किन राशियों की लगेगी लॉटरी और किन्हे अभी भाग्योदय के लिए और इंतज़ार करना पड़ेगा, नौकरी और व्यवसाय में किसे मिलेगी सफलता और किसे अभी परेशानी से दो-चार होना पड़ेगा, स्वास्थ्य रहेगा उत्तम या कोई बड़ी परेशानी से फिर होगा आमना-सामना? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि  इस ब्लॉग के माध्यम से अगस्त के महीने में जन्मे लोगों के व्यक्तित्त्व से लेकर, महत्वपूर्ण भविष्यवाणियों, व्रत-त्योहारों, बैंक अवकाशों आदि की सम्पूर्ण जानकारी हम आपको प्रदान कर रहे हैं।

तो देर किस बात की, बिना देरी किए अगस्त महीने पर तैयार किए गए इस विशेष ब्लॉग पर डालते हैं एक नज़र और जान लेते हैं इस महीने किस्मत का ऊंट किस करवट बैठेगा? 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

सबसे पहले बात कि इस ब्लॉग में क्या है खास? 

कौन-कौन से हैं वह महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार जो अगस्त में लगाएंगे चार चाँद, इस बात की जानकारी हम आपको इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको यहां बताएंगे अगस्त महीने में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ खास बातें, इस महीने के बैंक अवकाश की संपूर्ण जानकारी, साल के आठवें महीने में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर की जानकारी, और साथ ही सभी 12 राशियों के लिए अगस्त का महीना कितना खास और शानदार होने वाला है इसकी भी एक झलक आपको इस ब्लॉग के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

तो आइए बिना देरी किए शुरू करते हैं अगस्त महीने पर आधारित इस विशेष ब्लॉग। सबसे पहले जानते हैं में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व की कुछ खास बातें।

अगस्त महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

सबसे पहले बात करें अगस्त महीने में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व की तो अक्सर देखा गया है कि, ऐसे लोग बेहद ही कॉन्फिडेंट होते हैं, इनकी शख्सियत बेहद ही मजबूत होती है, और यह मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों से बेहद ही मजबूत होते हैं। अगस्त के महीने में जन्मे लोगों की इच्छा शक्ति भी बेहद दृढ़ होती है, यह ईमानदार और साहसी होते हैं। इन्हें लोगों से अटेंशन पाना अच्छा लगता है और इनके व्यक्तित्व के चलते इन्हें वह अटेंशन मिलता भी है।

अगस्त महीने में जन्मे लोगों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। इसके अलावा उनकी राशि सिंह होती है। बात करें इनके लिए मित्र राशियों की तो अगस्त के महीने में जन्मे लोगों की मिथुन और कन्या राशि के जातकों के साथ अच्छी मित्रता देखी जाती है। हालांकि कुछ अवगुणों की बात करें तो जहां एक तरफ ऐसे जातक स्वभाव में जिद्दी होते हैं वहीं कंजूसी भी इनके व्यक्तित्व का एक अभिन्न हिस्सा होता है।

सुनील शेट्टी, सारा अली खान, सैफ अली खान, रणवीर शोरी, रणदीप हुड्डा, अगस्त के महीने में जन्मे कुछ नामचीन सितारे हैं।

बात करें अगस्त के महीने में जन्मे जातकों के करियर, प्रेम जीवन, और स्वास्थ्य की तो,

अगस्त के महीने में जन्मे जातक बेहद ही बुद्धिमान होते हैं। अपने करियर को लेकर के सजग होते हैं और एक बार जिस चीज को ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही खत्म करते हैं। ऐसे जातकों को प्रशासनिक नौकरी में जल्द सफलता मिलती है। बात करें प्रेम जीवन की तो यूं तो ये लोग स्वभाव में थोड़े शर्मीले होते हैं लेकिन अपने पार्टनर से प्रेम बेइंतेहा करते हैं। इसके अलावा इन्हें ना ही प्यार में धोखा प्राप्त करना पसंद है और ना ही यह किसी को धोखा देते हैं। हालांकि कई बार यह भी देखा गया है कि अगस्त के महीने में जन्मे लोग प्यार से ज्यादा तवज्जो पैसे को दे देते हैं और यह इनके प्रेम जीवन के लिए एक नकारात्मक बात साबित होती है। अगस्त के महीने में जन्मे जातक शानदार जीवन के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली का भी आनंद उठाते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद ही सजग होते हैं। हालांकि कई बार इन्हें चर्म रोग, गुप्त रोग परेशान कर सकता है।

तो क्या आप भी है अगस्त के महीने में और आपका भी ऐसा व्यक्तित्व है? अगर हां तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।

अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 2, 5, 9

अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: ग्रे, गोल्डन, लाल

अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: रविवार, शुक्रवार

अगस्त में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: माणिक्य रत्न धारण करना आपके स्वास्थ्य और जीवन के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। 

उपाय/सुझाव: 

चूंकि अगस्त में जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव ज्यादा होता है ऐसे में आप नियमित रूप से स्नान के बाद सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा करना आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।

अगस्त महीने में बैंक अवकाश

अलग-अलग राज्यों को जोड़ कर बात करें तो अगस्त के महीने में कुल 18 बैंक अवकाश होने वाले हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से इनका पालन क्षेत्र की मान्यताओं और संस्कृति पर निर्भर करता है। नीचे हम आपको महीने के सभी बैंक अवकाशों की संपूर्ण सूची प्रदान कर रहे हैं।

दिन बैंक अवकाश 1 अगस्त 2022द्रुपका शे-जी- गंगटोक में बैंक बंद7 अगस्त 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)8 अगस्त 2022मोहर्रम (अशूरा)- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद9 अगस्त 2022मोहर्रम (अशूरा)- भुबनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जम्मू, कोच्चि, पणजी, शिलांग, शिमला, श्रीगनर और तिरूवनंतपुरम को छोड़ शेष स्थानों में बैंक बंद11 अगस्त 2022रक्षा बंधन– अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर और शिमला में बैंक बंद12 अगस्त 2022रक्षा बंधन– कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद13 अगस्त 2022शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), देशभक्ति दिवस14 अगस्त 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)15 अगस्त 2022स्वतंत्रता दिवस– सभी राज्यों में बैंक बंद16 अगस्त 2022पारसी नववर्ष (शहंशाही)– बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद18 अगस्त 2022जन्माष्टमी– भुबनेश्वर, चेन्नई, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद19 अगस्त 2022जन्माष्टटमी (श्रावण वाद-8)/ कृष्ण जयंती- अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, पटनास रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद20 अगस्त 2022श्री कृष्ण अष्टमी– हैदराबाद में बैंक बंद21 अगस्त 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)27 अगस्त 2022शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)28 अगस्त 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)29 अगस्त 2022श्रीमंत शंकरदेव की तिथि– गुवाहाटी में बैंक बंद31 अगस्त 2022संवत्सरि (चतुर्थी पक्ष)/गणेश चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायकर चतुर्थी– अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरू, भुबनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी में बैंक बंद

अगस्त महीने के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

02 अगस्त, 2022 – मंगलवार

नाग पंचमी: नाग पंचमी पूरे भारत, नेपाल और अन्य देशों में जहां हिंदू, जैन और बौद्ध अनुयायी रहते हैं, हिंदुओं, जैनियों और बौद्धों द्वारा मनाए जाने वाले नागों या सांपों की पारंपरिक पूजा का दिन है।

08 अगस्त, 2022 –  सोमवार

श्रावण पुत्रदा एकादशी: श्रावण पुत्रदा एकादशी, जिसे पवित्रोपना एकादशी और पवित्रा एकादशी के रूप में भी जाना जाता है, एक हिंदू व्रत है, जो श्रावण के महीने में पड़ता है।

9 अगस्त, 2022 –  मंगलवार

प्रदोष व्रत (शुक्ल): शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना गया है।

11 अगस्त, 2022 –  गुरुवार

रक्षा बंधन: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को दर्शाता रक्षा बंधन का त्योहार हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और बदले में भाई उन्हें सुरक्षा का वचन और उपहार देते हैं। 

12 अगस्त, 2022 –  शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा व्रत: श्रावण पूर्णिमा को हिंदू संस्कृति में एक अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। श्रावण पूर्णिमा पर किए जाने वाले विभिन्न अनुष्ठानों का अत्यधिक महत्व है। इस दिन ‘उपनयन’ और ‘यज्ञोपवीत’ की रस्में मनाई जाती हैं।

14 अगस्त, 2022 –  रविवार

कजरी तीज: हिंदू पंचांग के मुताबिक भादो मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। ये त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए प्रमुख माना जाता है। 

15 अगस्त, 2022 –  सोमवार 

संकष्टी चतुर्थी

17 अगस्त, 2022 –  बुधवार

सिंह संक्रांति

19 अगस्त, 2022 –  शुक्रवार

जन्माष्टमी: कृष्ण जन्माष्टमी, एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो भगवान विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण के जन्म के जश्न के रूप में मनाया जाता है।

23 अगस्त, 2022 –  मंगलवार

अजा एकादशी: अजा एकादशी व्रत भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है।

24 अगस्त, 2022 –  बुधवार

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

25 अगस्त, 2022 –  गुरुवार 

मासिक शिवरात्रि

27 अगस्त, 2022 –  शनिवार

भाद्रपद अमावस्या: अमावस्या एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है डार्क मून चंद्र चरण। भाद्रपद (अगस्त-सितंबर) के महीने में भाद्रपद अमावस्या के रूप में मनाई जाती है।

30 अगस्त, 2022 –  मंगलवार

हरतालिका तीज: हरियाली तीज और हरतालिका तीज मानसून के मौसम का स्वागत के रूप में मनाई जाती है। इस दिन मुख्य रूप से लड़कियों और महिलाओं द्वारा गीत, नृत्य और प्रार्थना अनुष्ठानों आदि किया जाता है।

31 अगस्त, 2022 –  बुधवार

गणेश चतुर्थी

अगस्त महीने के गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी 

आगे बढ़ें और बात करें ग्रहण और गोचर की तो अगस्त के महीने में कुल 6 गोचर होने वाले हैं। जिनकी संपूर्ण जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं: 

बुध का सिंह राशि में गोचर: 1 अगस्त, 2022: बुध 1 अगस्त, 2022 दिन सोमवार को 03:38 सिंह राशि में गोचर करेगा।
शुक्र का कर्क राशि में गोचर: 7 अगस्त, 2022: शुक्र 7 अगस्त, 2022 की सुबह 05:12 बजे कर्क राशि में गोचर करेगा।
मंगल का वृषभ राशि में गोचर: 10 अगस्त, 2022: मंगल का वृषभ राशि में गोचर 10 अगस्त, 2022 बुधवार को रात 09:43 बजे होगा।
सूर्य का सिंह राशि में गोचर: 17 अगस्त, 2022: सूर्य 17 अगस्त, 2022 की सुबह 07:14 बजे अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेगा।
बुध का कन्या राशि में गोचर: 21 अगस्त, 2022: बुध 21 अगस्त, 2022 दिन रविवार की मध्य रात्रि 01:55 बजे स्वराशि कन्या में गोचर करने जा रहा है।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर: 31 अगस्त, 2022: शुक्र का सिंह राशि में गोचर 31 अगस्त, 2022 दिन बुधवार की शाम 04:09 बजे होगा जब शुक्र ग्रह जल तत्व की राशि कर्क से अग्नि तत्व की राशि सिंह में गोचर कर जाएगा।

यानि कि, इस महीने सिंह राशि में बुध और सूर्य की युति होने वाली है। यह युति 17 अगस्त से 21 अगस्त तक रहेगी। इसके बाद सिंह राशि में ही सूर्य और शुक्र की अद्भुत युति का भी संयोग बन रहा है। यह युति 31 अगस्त से 17 सितंबर तक रहेगी। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, 2022 के अगस्त महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगने वाला है। 

सभी 12 राशियों के लिए अगस्त महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी

मेष राशि 

इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे जिसका आपको खुलकर लाभ उठाने की सलाह दी जाती है। हालांकि इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। इस राशि के छात्र जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। आप अपने परिवार के साथ अनुकूल समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन भी अनुकूल रहेगा। केवल अपने पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी का ध्यान रखें। आर्थिक जीवन भी शानदार रहेगा। सलाह दी जाती है कि इस महीने किसी को ना ही कर्ज़ दें और ना ही किसी से कर्ज़ लें।

उपाय के तौर पर भगवान बजरंगबली को चूरमे का भोग लगाएं।

वृषभ राशि 

करियर के लिहाज से वृषभ राशि के जातकों को अगस्त में भाग्य का साथ मिलेगा और जो लोग नौकरी बदलने की इच्छा रखते हैं उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। शिक्षा से जुड़े जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे और आपके प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिलेगा। अगस्त महीने में आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस दौरान कोई पुराना विवाद सुलझाया जा सकता है। प्रेम जीवन की बात करें तो इस दौरान महीने के उत्तरार्ध में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। आर्थिक पक्ष बेहद शानदार होगा। इस दौरान आपके आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही कहीं पुराना फंसा पैसा आपको इस महीने वापस भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो इस महीने आपको मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

उपाय के तौर पर शुक्रवार के दिन गौमाता को हरा चारा या पालक खिलाएं।

मिथुन राशि 

करियर के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको आपकी कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। शिक्षा के संदर्भ में मुमकिन है कि इस महीने आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल ना प्राप्त हो। हालांकि बावजूद इसके आपको कड़ी मेहनत करते रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्नेह और प्यार बना रहेगा। इस दौरान आपके मान सम्मान और इज्जत में वृद्धि होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं पनप सकती हैं। कोशिश करके आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता पड़ेगी जिससे स्थितियां सामान्य होने लगेंगी। आर्थिक जीवन शानदार रहेगा। आप धन संचित करने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आपका कहीं रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य मोर्चे पर दृष्टि डालें तो इस महीने आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। घर में किसी बड़े बूढ़े के स्वास्थ्य में सकारात्मक परिणाम दिखाई पड़ेगा। जिससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी। 

उपाय के तौर पर शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क राशि 

अगस्त के महीने में करियर मोर्चे पर आपको अनुकूल परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। इस दौरान आप कार्यक्षेत्र से बिना वजह क्रोधित रहने वाले हैं जिसका नकारात्मक परिणाम आप के प्रदर्शन पर पड़ेगा। शिक्षा के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातक मनमाफिक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन भी बेहद ही खुशनुमा रहेगा। इस समय के दौरान आपके प्रेम और सौहार्द में वृद्धि देखने को मिलेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो छोटी मोटी परेशानी और मनमुटाव के साथ यह महीना आपके लिए खुश रहने वाला है। आर्थिक जीवन की बात करें तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। 

उपाय के तौर पर रोजाना सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि 

अगस्त महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र के संदर्भ में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अगस्त महीने में आपको भाग्य का साथ ही मिलने वाला है। शिक्षा पक्ष की बात करें तो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र जातकों या फिर उच्च शिक्षा हासिल करने का प्रयास कर रहे जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस दौरान घर में चल रहा कोई लंबे समय से विवाद दूर हो सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो यहां आपको कुछ प्रतिकूल प्रणाम मिलने की संभावना है। इस समय में आप दोनों के बीच वाद-विवाद और अहंकार कि स्थिति उभर सकती है। आर्थिक जीवन की बात करें तो अगस्त का महीना आपके लिए सुखद रहेगा। इस दौरान आपको गुप्त स्त्रोत से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पक्ष कुछ परेशानी दे सकता है। इस महीने आपको गुप्त रोग होने की प्रबल आशंका बन रही है।

उपाय के तौर पर स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कन्या राशि 

व्यापार व नौकरी के लिहाज से अगस्त का महीना कन्या राशि के जातकों के अनुकूल रहेगा। साथी जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। शिक्षा पक्ष के लिहाज से बात करें तो इस दौरान आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी तभी आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन कुछ खास अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपके घर में कलेश होने की आशंका बन रही है। ऐसे में अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें। वैवाहिक और प्रेम जीवन में भी उतार चढ़ाव की आशंका बन रही है। सलाह दी जाती है कि रिश्ते में विश्वास बनाए रखें। आर्थिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस महीने आप सट्टा बाजार से लाभ अर्जित करने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य पक्ष भी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको पुरानी बीमारियां परेशान कर सकते हैं। 

उपाय के तौर पर बुधवार के दिन पक्षियों के जोड़े को आजाद करें।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को अगस्त के महीने में कार्य मोर्चे पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के लिहाज से बात करें तो इस दौरान आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस महीने इस राशि के जो छात्र पढ़ाई में कमजोर हैं या जिनका पढ़ाई में ध्यान नहीं भी लग पाता है उन्हें भी सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस महीने किसी छोटी सी बात को लेकर भी घर में वाद विवाद होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न होती नजर आ रही हैं। हालांकि प्रेम जीवन में के लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष औसत रहने वाला है। सलाह केवल इतनी दी जाती है कि इस महीने किसी से ना ही कर्ज़ लें और न किसी को उधारी दें। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो अगस्त का महीना तुला राशि के जातकों के लिए परेशानी भरा रहने वाला है। ऐसे मैं आपको स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। 

उपाय के तौर पर घर में सुंदरकांड का पाठ कराएं।

वृश्चिक राशि 

अगस्त महीने में वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष रुप से लाभ प्राप्त हो सकता है। जो किसी विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं या विदेश में व्यापार कर रहे हैं उनके लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। शिक्षा पक्ष में आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने जा रहे हैं तो आपको शानदार नतीजे मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। प्रेमी जातक इस महीने विवाह के बंधन में बंधने का फैसला कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी बेहद ही अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना बन रही है। स्वास्थ्य पक्ष कुछ खास अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आपको जोड़ों से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही मानसिक तनाव की भी आशंका बन रही है। 

उपाय के तौर पर शनिवार के दिन शनि स्त्रोत का पाठ करें।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों को अगस्त के महीने में करियर के लिहाज से भाग्य का साथ मिलेगा,, बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलेगी, और नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। शिक्षा के संदर्भ में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में वाद विवाद होने की आशंका बन रही है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी कुछ वाद-विवाद खड़े हो सकते हैं। ऐसे में अपने पार्टनर पर अपना विश्वास कम ना होने दें और वाणी का ध्यान रखें। आर्थिक जीवन में भी आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन संचित करने में भी आपको दिक्कतें उठानी पड़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो इस दौरान कोई नई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने की सलाह दी जाती है ।

उपाय के तौर पर केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि 

अगस्त के महीने में करियर के दृष्टिकोण से आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके बनते बनते कार्य बिगड़ भी सकते हैं। ऐसे में खुद को वाद-विवाद से दूर रखें और अपने काम से काम लें। शिक्षा के संदर्भ में शुभ परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने जा रहे हैं तो आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन भी सकारात्मक रहेगा। आप अपने पार्टनर और जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक जीवन अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको धन अर्जित करने के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा और विदेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान यदि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको उससे छुटकारा मिल सकता है और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

उपाय के तौर पर श्री शनिदेव की पूजा करें।

कुंभ राशि 

अगस्त महीने में करियर के लिहाज से आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में धैर्य ना खोएँ और मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना करें। शिक्षा पक्ष पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको आपकी कड़ी मेहनत का पूर्ण परिणाम हासिल होगा। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। घर परिवार में चल रही कलह दूर होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस दौरान इन दोनों ही मोर्चे पर आपको सुखद परिणाम मिलेगा। आप अपने पार्टनर और करीब आएंगे और आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आर्थिक जीवन भी बेहतर रहने की संभावना है। इस दौरान आपको गुप्त स्त्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य पक्ष पर भी मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। जहां छोटे-मोटे स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आपको दिक्कत में डाल सकती हैं वहीं किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने के भी योग बन रहे हैं। 

उपाय के तौर पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

अगस्त महीने में मीन राशि के जातकों को करियर मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं व्यापारी जातकों को भी तमाम लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा मोर्चे पर मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो हो सकते हैं। यदि आप विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको ज्यादा मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो यह समय आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अनुकूल समय का लुफ्त उठाएंगे। आर्थिक जीवन की बात करें तो यहां आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जहां एक तरफ आप को गुप्त रूप से धन प्राप्त होने की संभावना है वहीं दूसरी तरफ आपकी फिजूल खर्ची भी बढ़ने वाली है। स्वास्थ्य मोर्चे पर भी मिश्रित परिणाम मिलेंगे। सलाह दी जाती है कि अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। 

उपाय के तौर पर अपने माथे पर केसर और हल्दी का तिलक लगाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post अगस्त महीने में चौतरफ़ा लाभ प्राप्त करने के लिए तैयार रहें ये राशियाँ-माँ लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *