नए साल 2023: घर में लगा रहे हैं कैलेंडर तो पहले जान लें सही दिशा, किन बातों का रखें ध्यान

नए साल 2023 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। नव वर्ष आते ही घर में नए कैलेंडर आ जाते हैं। कैलेंडर साल, तारीख व समय को सूचित करता है जो कि व्यक्ति को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। वास्तु में कैलेंडर को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए क्योंकि इससे भी आपके जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। माना जाता है कि घर में नए साल का कैलेंडर आते ही पुराना तुरंत हटा देना चाहिए। कई बार लोग पुराने कैलेंडर को भी संभालकर रख लेते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे घर में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किस दिशा में कैलेंडर लगाना चाहिए और किस दिशा में लगाने से बचना चाहिए। साथ ही, चर्चा करेंगे कैलेंडर से जुड़ी कई और महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में।

इस सप्ताह को अपने लिए कैसे बनाएँ खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

इस जगह भूलकर भी न लगाएं कैलेंडर

वास्तु के अनुसार, जैसे घड़ी को समय का सूचक माना जाता है वैसे ही कैलेंडर को भी समय का सूचक माना जाता है, इसलिए घड़ी की तरह कैलेंडर को भी दक्षिण दिशा में बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में रहने वाले सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है और तरक्की भी रुक जाती है।वास्तु के मुताबिक, घर के मेन गेट के सामने भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।इसके अलावा कभी भी ऐसी जगह का कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए जहां पर तेज हवा आती हो, क्योंकि तेज हवा से कैलेंडर हिलने-डुलने लगता है जो वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता है।कैलेंडर को दरवाजे के पीछे भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की सेहत हमेशा बिगड़ती रहती है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कैलेंडर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

घर में जो कैलेंडर लगा रहे हैं उसमें युद्ध, खून-खराबे का दृश्य, पतझड़, सूखे पेड़ व अवसाद फैलाने वाले दृश्य या मांसाहारी जानवरों के चित्र नहीं होने चाहिए। इससे घर की सुख शांति भंग होती है।कैलेंडर पर कभी भी रोते हुए लोगों की या उदास लोगों की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। इससे घर में तनाव का माहौल पैदा होता है। इसके साथ ही कई बार आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी नए कैलेंडर को पुराने कैलेंडर के ऊपर नहीं लगाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का संचार होता है।यही नहीं अगर आप पुराने कैलेंडर को घर से नहीं हटाते हैं और लगे रहने देते हैं तो वास्तु के अनुसार इससे घर में झगड़े का माहौल बनने की संभावना होती है।फटा हुआ कैलेंडर कभी भी घर में गलती से भी नहीं रखना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है।वास्तु के अनुसार, हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग के कैलेंडर को घर में लगाना शुभ माना गया है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

इस दिशा में कैलेंडर लगाना माना जाता है शुभ

पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाने से बढ़ते हैं प्रगति के अवसर 

वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाना बेहद फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में तरक्की, सुख-समृद्धि आती है। बता दें कि पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य है जो कि नेतृत्व के गुणों को विकसित करने वाले देव माने गए हैं। साथ ही सूर्योदय की दिशा भी पूर्व है। इस दिशा में कैलेंडर रखना बहुत शुभ माना गया है। यह संतान के जीवन में प्रगति के द्वार खोलता है। इस दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर वाला कैलेंडर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही अपने इष्टदेव, बच्चों या प्रेरणादायी तस्वीरों वाला कैलेंडर इस दिशा में लगा सकते है। कैलेंडर पर लाल और गुलाबी रंग का उपयोग ज्यादा किया गया हो। इस तरह का कैलेंडर पूर्व दिशा के लिए बेहतरीन माना जाता है।

पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने से बनते हैं रुके हुए कार्य

वास्तु के अनुसार, पश्चिम दिशा में भी कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है। पश्चिम दिशा बहाव की दिशा है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से कार्यों में तेजी आती हैं और जीवन में हर काम में तरक्की मिलती है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

उत्तर दिशा से घर में आती है सुख-समृद्धि 

कैलेंडर लगाने के लिए उत्तर दिशा भी सही दिशा मानी जाती है। वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है। इस दिशा में बगीचे, पानी के झरने, नदी, समुद्र का किनारा जैसे चित्र वाले कैलेंडर लगाने चाहिए। साथ ही विवाह संबंधी तस्वीरें, बच्चों की तस्वीर वाले कैलेंडर भी इस दिशा में लगाने चाहिए। कैलेंडर पर ग्रीन व सफेद रंग का उपयोग अधिक किया हो तो बेहतर माना जाता है। ऐसा कैलेंडर उत्तर दिशा में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

The post नए साल 2023: घर में लगा रहे हैं कैलेंडर तो पहले जान लें सही दिशा, किन बातों का रखें ध्यान appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *