Chaitra Navratri 2023: 110 वर्षों बाद बन रहा ये महा-संयोग चार राशियों को करेगा मालामाल!

चैत्र नवरात्रि यानी साल का वो 9 दिन जब माँ  दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। यह 9 दिन बेहद ही पवित्र, पावन, और शुभ फलदाई माने जाते हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है और इसका समापन 30 मार्च को होगा। 

आज अपने इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि चैत्र नवरात्रि का घट स्थापना मुहूर्त क्या है? इस दौरान क्या कुछ करने से आपको माँ दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है? इन 9 दिनों के बारे में क्या कुछ धार्मिक मान्यताएं हैं और साथ ही जानेंगे इस वर्ष चैत्र नवरात्र किन राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाली है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें इस नवरात्रि को अपने लिए और भी खास बनाने के ज्योतिषीय उपाय

चैत्र नवरात्रि 2023: कबसे-कबतक?

चैत्र नवरात्रि बुधवार, 22 मार्च 2023 को प्रारंभ हो रही है। 

नवरात्रि पहला दिन 22 मार्च, 2023-बुधवार के दिन पड़ रहा है और इस दिन माँ  शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना की जाएगी।  

नवरात्रि का दूसरा दिन 23 मार्च, 2023 गुरुवार को है। इस दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।  

नवरात्रि का तीसरा दिन 24 मार्च, 2023 शुक्रवार को पड़ेगा और इस दिन माँ दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाएगी।  

नवरात्रि का चौथा दिन 25 मार्च, 2023 को शनिवार के दिन पड़ रहा है और इस दिन माँ कुष्माँडा की पूजा की जाएगी।   

नवरात्रि का पांचवां दिन 26 मार्च, 2023 रविवार को है। इस दिन माँ के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाएगी।  

नवरात्रि का छठवां दिन 27 मार्च, 2023 सोमवार के दिन है। इस दिन माँ कात्यायनी की पूजा का विधान बताया गया है।  

नवरात्रि का सातवं दिन 28 मार्च, 2023 मंगलवार के दिन पड़ेगा और इस दिन माँ कालरात्रि की पूजा की जाएगी।  

नवरात्रि का आठवां दिन 29 मार्च, 2023 बुधवार के दिन पड़ेगा। इस दिन माँ महागौरी की पूजा की जाएगी। बहुत से लोग इस दिन कन्या पूजन भी करवाते हैं।  

नवरात्रि का 9वां दिन 30 मार्च, 2023 गुरुवार के दिन पड़ेगा। इस दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। इस दिन कन्या पूजन और हवन का विधान बताया गया है।

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2023 

घटस्थापना मुहूर्त : 06:23:32 से 07:32:02 तक

अवधि :1 घंटे 8 मिनट 

नोट: ऊपर दिया गया मुहूर्त दिल्ली के लिए मान्य है। आप अपने शहर के अनुसार इस दिन का शुभ मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

चैत्र नवरात्रि शुभ योग 

बात करें शुभ योग की तो इस बार चैत्र नवरात्रि पर विशेष महा योगों का संयोग बन रहा है। ज्योतिष के जानकारों की माने तो यह संयोग तकरीबन 110 वर्षों बाद बन रहा है। 

दरअसल इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के दौरान 4 ग्रहों का परिवर्तन होने वाला है। इसके साथ ही इस बार नव संवत्सर लग रहा है। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने पृथ्वी की रचना की थी। ऐसे में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का महत्व अपने आप में कई गुना बढ़ जाता है। 

नव संवत्सर वर्ष के राजा बुध और मंत्री शुक्र होने वाले हैं। ऐसे में शिक्षा क्षेत्र में बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान महिलाओं का भी विशेष उत्थान होने की संभावना है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगी चैत्र नवरात्रि 

इस वर्ष नवरात्रि पर कुछ विशेष योगों का निर्माण हो रहा है जो नीचे दी जा रही 4 राशियों के लिए बेहद शुभ होगा। कौन-कौन सी हैं ये 4 राशियां: मेष राशि, वृषभ राशि, सिंह राशि, और तुला राशि। 

मेष राशि: नवरात्रि पर बनने वाले खास योग विशेष तौर पर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। इस दौरान मेष जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। साथ ही आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आपके बिगड़े हुए काम भी बनने वाले हैं।
वृषभ राशि: इसके साथ ही यह चैत्र नवरात्रि वृषभ राशि के जातकों के लिए भी बेहद शुभ रहेगी। वृषभ राशि के जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र से जुड़े हुये हैं उन्हें अपनी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन और आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। अगर आप कोई भी नया काम करने वाले हैं तो पहले माँ  दुर्गा का ध्यान अवश्य करें। इससे आपको निश्चित लाभ मिलेगा।
सिंह राशि: मेष और वृषभ राशि के साथ सिंह राशि के जातकों के लिए भी चैत्र नवरात्रि का यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में है उन्हें जल्द ही शुभ समाचार मिलने वाले हैं। इसके अलावा इस राशि के सिंगल जातकों को भी कोई खास मिल सकता है। इसके अलावा कुछ जातकों के विवाह के भी प्रबल योग भी बन रहे हैं।
तुला राशि: अंत में बात करें चौथी राशि की जिसके लिए चैत्र नवरात्र बेहद शुभ रहने वाली है तो यह है तुला राशि। इस दौरान तुला जातकों को कई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश में है या नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के सिंगल जातक वैवाहिक रिश्ते में बंध सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह तुला राशि के जातकों को इस अवधि में चौतरफा लाभ मिलने की संभावना है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

आर्थिक संपन्नता के लिए करें इनमें से कोई भी एक उपाय 

चैत्र नवरात्रि मुख्य तौर पर ऊपर दी गयी 4 राशियों के लिए शुभ रहने वाली है। हालांकि यदि आपकी राशि इनमें से नहीं है तो भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि नीचे अब हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें नवरात्रि के दौरान करके आप अपने जीवन में माँ का आशीर्वाद और आर्थिक संपन्नता का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। 

कौन से हैं वो उपाय आइये जान लेते हैं:  

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन लगातार भगवान हनुमान को पान का बीड़ा चढ़ाएं। किसी भी दुर्गा मंदिर में जाकर लाल रंग का झंडा अवश्य दान करें। इसके अलावा आप माँ  दुर्गा को ताज़े पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर चढ़ाएं। माँ  दुर्गा के मंदिर में जा कर के उन्हें पांच तरह के सूखे मेवे और लाल चुनरी चढ़ाएँ। नवरात्रि के दौरान सोने, चांदी की कोई भी सामग्री जैसे स्वास्तिक, ॐ, दीपक, हाथी, त्रिशूल, मछ्ली खरीद लें फिर इसे माँ  दुर्गा के चरणों में अर्पित कर दें। नवरात्रि की समाप्ती पर उस सामग्री को एक साफ गुलाबी रंग के कपड़े में बांधकर पैसे रखने वाली जगह पर रख दें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

The post Chaitra Navratri 2023: 110 वर्षों बाद बन रहा ये महा-संयोग चार राशियों को करेगा मालामाल! appeared first on AstroSage Blog.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *