July 2022: इस महीने चमकने वाली है इन आठ राशियों की किस्मत-होगा अपार धन लाभ!
जुलाई महीने की एक खास और अनोखी झलक लेकर ऐस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग हम आपके सामने पेश कर रहे हैं। सबसे पहले बात करें जुलाई महीने की तो जहां अंग्रेजी पंचांग/कैलेंडर के अनुसार जुलाई का महीना साल का सातवां महीना होता है वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार जुलाई महीने के दौरान आषाढ़ माह चल रहा होता है जिसकी इस वर्ष शुरुआत 15 जून से हो चुकी है।
इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। जुलाई महीने में पड़ने वाले यह दोनों ही माह यानी आषाढ़ और श्रावण के महीने को आध्यात्मिक रूप से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दौरान कई पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
कौन-कौन से हैं वह महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार, इस बात की जानकारी हम आपको इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको यहां बताएंगे जुलाई महीने में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ खास बातें, जुलाई महीने के बैंक अवकाश की संपूर्ण जानकारी, जुलाई महीने में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर की जानकारी, और साथ ही सभी 12 राशियों के लिए जुलाई का महीना कितना खास और शानदार होने वाला है इसकी भी एक झलक आपको इस ब्लॉग के माध्यम से प्रदान की जा रही है।
तो आइए बिना देरी किए शुरू करते हैं जुलाई महीने पर आधारित इस विशेष ब्लॉग की। सबसे पहले जानते हैं जुलाई में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व की कुछ खास बातें।
जुलाई महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व
जुलाई के महीने में प्रियंका चोपड़ा, टॉम हैंक्स, नेल्सन मंडेला, संजय दत्त, दलाई लामा, महेंद्र सिंह धोनी, कियारा आडवाणी समेत कई बड़े और नामचीन लोगों का जन्मदिन आता है। बात करें व्यक्तित्व की तो, जुलाई के महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व समझ पाना काफी टेढ़ी खीर होता है। हालांकि यह बेहद ही आशावादी और शांत स्वभाव के होते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस महीने में जन्मे लोग रहस्यवादी और मूडी भी होते हैं।
इसके साथ ही इस महीने में जन्मे लोगों का खुद के ऊपर बेहद शानदार नियंत्रण होता है। इन्हें कब कहां और कितना बोलना है इन्हें अच्छे से पता होता है। ऐसे में इनका यह स्वभाव इनको काफी डिप्लोमेटिक भी बना देता है। मैनेजमेंट की क्षमता इनके अंदर शानदार होती है। ये स्वभाव में कोमल और खुशमिजाज लोग होते हैं। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आता है लेकिन उसे जल्द ही दूर करने की कला भी इनमें कूटकर होती है।
बात करें करियर, लव लाइफ, और स्वास्थ्य की तो,
जहां करियर को लेकर यह लोग बेहद ही स्पष्ट होते हैं और जिस काम को शुरू करते हैं उसे खत्म करके ही सांस लेते हैं। वहीं लव लाइफ की बात करें तो जुलाई के महीने में जन्मे लोगों की तो इनका प्रेम जीवन कुछ शानदार नहीं कहा जा सकता है। कई बार यह अपने दिल की बात अपने प्रेमी से कहने में सकुचाते हैं। इसके अलावा बहुत समय ये अपने परिवार के लोगों से भी अपने मन की बात को स्पष्टता से रखने में घबराते हैं। प्रेम के लिहाज से इनका यह व्यक्तित्व ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। हालांकि एक बार जब यह किसी के साथ वैवाहिक रिश्ते में बंध जाते हैं तो यह अपने जीवनसाथी के प्रति बेहद ही वफादार साबित होते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो जुलाई के महीने में जन्मे लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर बिलकुल भी सतर्क नहीं होते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से कई परेशानियां इन्हें जीवन में झेलनी पड़ती है।
तो क्या आप भी है जुलाई के महीने में और आपका भी ऐसा व्यक्तित्व है? अगर हां तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।
जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली अंक: 2, 9
जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रंग: नारंगी और नीला रंग
जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: सोमवार और शुक्रवार का दिन
जुलाई में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: अगर आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच में हुआ है तो आपकी कर्क राशि है और ऐसे में आप का स्वामी चंद्रमा होता है इसलिए मोती धारण करना आपके लिए शुभ रहेगा।
वहीं अगर आपका जन्म 23 जुलाई से 21 अगस्त के बीच हुआ है तो आपकी राशि सिंह बनती है जिनका स्वामी सूर्य होता है। ऐसे में माणिक्य रत्न धारण करना आपके लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
हालांकि कोई भी रत्न धारण करने से पहले विद्वान ज्योतिषियों से परामर्श अवश्य ले लें।
उपाय/सुझाव:
भगवान शिव और विष्णु की नियमित रूप से पूजा करें। अगर आपके बनते बनते काम बिगड़ जाते हैं तो पूजा वाली जगह पर सफेद चंदन रखें।
जुलाई महीने में बैंक अवकाश
अलग-अलग राज्यों को जोड़ कर बात करें तो जुलाई के महीने में कुल 15 बैंक अवकाश होने वाले हैं। हालांकि अलग-अलग राज्यों के हिसाब से इनका पालन क्षेत्र की मान्यताओं और संस्कृति पर निर्भर करता है। नीचे हम आपको जुलाई महीने के सभी बैंक अवकाशों की संपूर्ण सूची प्रदान कर रहे हैं।
तारीख़बैंक अवकाश 1 जुलाई, 2022कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद3 जुलाई, 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)7 जुलाई, 2022खर्ची पूजा– अगरतला में बैंक बंद9 जुलाई, 2022शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)10 जुलाई, 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)11 जुलाई, 2022ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद13 जुलाई, 2022भानू जयंती– गंगटोक में बैंक बंद14 जुलाई, 2022बेन डिएनखलाम– शिलांग में बैंक बंद16 जुलाई, 2022हरेला- देहरादून में बैंक बंद17 जुलाई, 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)23 जुलाई, 2022शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)24 जुलाई, 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)26 जुलाई, 2022केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद31 जुलाई, 2022रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
जुलाई महीने के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार
01 जुलाई, 2022-शुक्रवार
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा: जुलाई महीने की आगाज में ही पुरी जगन्नाथ यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को जगन्नाथ पुरी से शुरू होती है। यह रथ यात्रा पुरी का सबसे महत्वपूर्ण पर्व भी होता है।
03 जुलाई, 2022-रविवार
वरद चतुर्थी, संत थॉमस डे
वरद चतुर्थी का यह पावन दिन हिंदू धर्म के प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को समर्पित होता है। लोग मनोकामना पूर्ति, संतान की अच्छी सेहत, घर परिवार में सुख शांति, के लिए इस दिन भगवान गणेश की पूजा करते हैं।
04 जुलाई, 2022-सोमवार
कौमार षष्ठी, सोमवार व्रत
05 जुलाई, 2022-मंगलवार
षष्ठी
07 जुलाई, 2022-गुरुवार
दुर्गाष्टमी व्रत
10 जुलाई, 2022-रविवार
आषाढ़ी एकादशी, बकरीद (ईद-उल-अज़हा)
आषाढ़ माह में आने वाले एकादशी को आषाढी एकादशी कहते हैं। इसे बहुत सी जगहों पर देवशयनी एकादशी, हरि शयनी एकादशी या पद्मनाभा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन से भगवान विष्णु शयन काल में चले जाते हैं और चार महीनों के लिए सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव के हाथों में होता है। इसी दिन से चातुर्मास में प्रारंभ हो जाता है।
11 जुलाई, 2022-सोमवार
प्रदोष व्रत, सोम प्रदोष व्रत, जया पार्वती व्रत प्रारंभ, जनसंख्या दिवस
लगातार पांच दिनों तक चलने वाला जया गौरी व्रत आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से शुरू हो जाता है। यह व्रत पूर्ण रूप से मां पार्वती के जया अवतार को समर्पित होता है। कहा जाता है इस दिन का व्रत करने से मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है, साथ ही पति के ऊपर से हर तरह के संकट को भी टालने की क्षमता इस व्रत में होती है।
13 जुलाई, 2022-बुधवार
पूर्णिमा, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, गुरु पूर्णिमा, सत्य व्रत, व्यास पूजा
13 जुलाई को मनाया जाने वाला गुरु पूर्णिमा का व्रत महर्षि वेदव्यास को समर्पित होता है। इसे बहुत सी जगह पर व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी के लिए बता दें महर्षि वेदव्यास को प्रथम गुरु की उपाधि दी गई है क्योंकि वह गुरु व्यास ही थे जिन्होंने पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था।
14 जुलाई, 2022-गुरुवार
कांवड़ यात्रा
सावन माह का आगाज होते ही काँवड़ यात्रा शुरू हो जाती है। इस दौरान महादेव के भक्त (कावड़िए) हरिद्वार, गोमुख, और गंगोत्री से गंगा का पवित्र जल लेने के लिए या यात्रा शुरू करते हैं। उन्हें यह दूरी पैदल चलकर ही पूरी करनी होती है। ऐसे में यह 14 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी और यह सावन शिवरात्रि रात्रि तक यात्रा पूरी करना अनिवार्य होता है।
15 जुलाई, 2022-शुक्रवार
जया पार्वती व्रत जागरण
16 जुलाई, 2022-शनिवार
जया पार्वती व्रत समाप्त, कर्क संक्रांति, संकष्टी गणेश चतुर्थी
20 जुलाई, 2022-बुधवार
बुधाष्टमी व्रत , कालाष्टमी
24 जुलाई, 2022-रविवार
वैष्णव कामिक एकादशी, रोहिणी व्रत, कामिका एकादशी
श्रावण मास में आने वाली एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस एकादशी की कथा सुनने मात्र से वाजपेय यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा हिंदू पुराणों के अनुसार कहा गया है कि जो फल व्यक्ति को गंगा, काशी, नैमिषारण्य, और पुष्कर स्नान से प्राप्त होता है वह अकेले भगवान विष्णु की पूजा से भी हासिल किया जा सकता है।
25 जुलाई, 2022-सोमवार
प्रदोष व्रत, सोम प्रदोष व्रत
26 जुलाई, 2022-मंगलवार
मास शिवरात्रि
28 जुलाई, 2022-गुरुवार
हरियाली अमावस्या, अमावस्या
यूं तो अमावस्या तिथि किसी भी माह में आए इसे एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। हालांकि श्रावण माह में आने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं और इसका अन्य अमावस्या तिथियों की तुलना में ज्यादा महत्व बताया गया है। हरियाली अमावस्या नाम के पीछे का तथ्य यह है कि, इस समय बारिश होती है और पृथ्वी पर हर जगह हरियाली छाई होती है इसीलिए इस माह में पड़ने वाले अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं।
29 जुलाई, 2022-शुक्रवार
वर्ष ऋतु
वर्षा ऋतु का आगमन जुलाई से हो जाता है। इसे आम बोलचाल की भाषा में सावन भादो का महीना भी कहा जाता है। मुख्य तौर से यह समय भारतीय किसानों के लिए बेहद शुभ और महत्वपूर्ण होता है। चुभती और जान ले लेने वाली गर्मी के बाद जून और जुलाई के महीने में जब वर्षा ऋतु का आगमन होता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। साथ ही किसानों को खेती में भी मदद मिलती है।
30 जुलाई, 2022-शनिवार
इस्लामी नव वर्ष, चंद्र दर्शन
दुनिया में हर धर्म का अपना अपना नया साल होता है। इसी कड़ी में जब हम बात करते हैं इस्लाम में नववर्ष की तो यह वर्ष 2022 में 29 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस्लामी न्यू ईयर को अरबी नव वर्ष या हिजरी नववर्ष के नाम से भी जाना जाता है।
31 जुलाई, 2022-रविवार
हरियाली तीज
सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हरियाली तीज भी जुलाई के महीने में आने वाली है। इस दौरान देशभर में कई जगहों पर मेलों का आयोजन किया जाता है और मां पार्वती की सवारी को धूमधाम से निकाला जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। यह शुभ दिन सुंदरता और प्रेम के उत्सव के रूप में और भगवान शिव एवं पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष में मनाया जाता है।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
जुलाई महीने के गोचर और अस्त ग्रहों की जानकारी
आगे बढ़ें और बात करें ग्रहण और गोचर की तो जुलाई के महीने में कुल 5 गोचर और एक महत्वपूर्ण ग्रह वक्री होने वाले हैं। जिनकी संपूर्ण जानकारी हम आपको नीचे प्रदना कर रहे हैं:
बुध का मिथुन राशि में गोचर (2 जुलाई, 2022): बुध का मिथुन राशि में गोचर 2 जुलाई, 2022 की सुबह 9:40 बजे होगा।
वक्री शनि का मकर राशि में गोचर (12 जुलाई 2022): शनि 12 जुलाई, 2022 की सुबह 10:28 बजे स्वराशि मकर में वक्री होने जा रहे हैं।
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर (13 जुलाई, 2022): शुक्र का मिथुन राशि में गोचर 13 जुलाई, 2022 को सुबह 11:01 बजे होगा।
सूर्य का कर्क राशि में गोचर (16 जुलाई, 2022): सूर्य का कर्क राशि में गोचर 16 जुलाई, 2022 की रात 11:11 बजे होगा।
बुध का कर्क राशि में गोचर (17 जुलाई 2022): बुध का कर्क राशि में गोचर 17 जुलाई, 2022 की सुबह 12:15 बजे होगा।
मीन राशि में वक्री गुरु (29 जुलाई, 2022): 29 जुलाई, 2022 दिन शुक्रवार की सुबह 1:00 बजे मीन राशि में वक्री गुरु होगा।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
गोचर के बाद बात करें ग्रहण की तो, 2022 के जुलाई महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लाग्ने वाला है।
सभी बारह राशियों के लिए जुलाई महीने की महत्वपूर्ण भविष्यवाणी
मेष राशि:
करियर के लिहाज से जुलाई का महीना सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे और शुभ परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। जीवन साथी के साथ कुछ तनाव होने की आशंका है। हालांकि लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। आर्थिक पक्ष भी शानदार रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। उपाय के तौर पर कुत्तों को खाना खिलाएं और रविवार के दिन भैरव मंदिर में जाकर इमरती और दूध अर्पित करें।
वृषभ राशि:
करियर के लिहाज से समय शानदार रहेगा। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन मिलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। विशेष तौर पर उन छात्रों के लिए जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेम जीवन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत नजर आएगा। इस दौरान आप धन संचित करने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। उपाय के तौर पर भगवान श्री गणेश की नियमित रूप से पूजा करें।
मिथुन राशि:
करियर के लिहाज से जुलाई का महीना मिथुन जातकों के लिए शानदार रहेगा। नौकरी में तरक्की होगी और नौकरी ढूंढ रहे जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको कड़ी मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन शांत और सौहार्द पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ तनाव होने की आशंका है। आर्थिक पक्ष में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि कुल मिलाकर देखा जाए तो इस समय भाग्य आपके पक्ष में ही रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से जुलाई का महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। उपाय के तौर पर गुरुवार के दिन भूरी रंग की गाय को बेसन की रोटी खिलाएं।
कर्क राशि:
करियर के लिहाज से जुलाई का महीना तनावपूर्ण रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ उठापटक झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। गुप्त रूप से धन प्राप्त होगा। साथ ही स्वास्थ्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और किसी बड़ी बीमारी से आपको निजात मिलेगी। उपाय के तौर पर रविवार के दिन बैल को गुड़ खिलाएं।
सिंह राशि:
कार्यक्षेत्र में शुभ फल मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो लोग उच्च शिक्षा की उम्मीद लगा रहे हैं उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। घर परिवार में सुख शांति और खुशियां रहने वाली हैं। प्रेम जीवन में अनुकूलता रहेगी। बेवजह के मनमुटाव से दूर रहें। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत रहने वाली है। हालांकि इस महीने आपका स्वास्थ कुछ खास अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। उपाय के तौर पर सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि:
कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। छात्र जातकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। साथ ही पढ़ाई में रुकावटों के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव रहने वाला है। हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी क्षेत्र से धन की प्राप्ति होगी जो आपकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान किसी बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। उपाय के तौर पर भगवान श्री भैरव जी की चालीसा का पाठ करें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
तुला राशि:
कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि विद्यार्थी जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी शांति रहेगी। लव लाइफ में भी उठापटक और बेवजह के मनमुटाव होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। ऐसे में फिजूलखर्ची से बचें। गुप्त रोग संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। हालांकि त्वचा संबंधित कुछ परेशानियां आपको दिक्कत में डाल सकती हैं। उपाय के तौर पर अपने इष्ट देव की पूजा अवश्य करें।
वृश्चिक राशि:
पेशेवर जीवन के लिहाज से जुलाई का महीना वृश्चिक जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार और नौकरी में शुभ परिणाम मिलेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कड़ी मेहनत करते रहें। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। पुराने विवाद और मसले खत्म होंगे। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि आपका स्वास्थ्य कुछ खास अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। मानसिक तनाव होने की आशंका है। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा। उपाय के तौर पर प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि:
इस राशि के कारोबारी जातकों को जुलाई महीने में सफलता मिलेगी। साथ ही जो लोग नौकरी तलाश कर रहे हैं उन्हें भी शुभ अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण और खुशियों से भरा रहेगा। हालांकि लव लाइफ तनाव में रहने वाली है। ऐसे में बेवजह के विवाद में ना पड़े और गलतफहमी को दूर रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कड़ी मेहनत आपको निरंतर करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी दिक्कत में डाल सकती है। साथ ही मानसिक तनाव के योग बन रहे हैं। उपाय के तौर पर हर बृहस्पतिवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें।
मकर राशि:
इस राशि के नौकरी पेशा और कारोबारी जातकों के लिए जुलाई का महीना बेहद ही शानदार रहने वाला है। छात्रों के लिए भी जुलाई का महीना अच्छा रहेगा। हालांकि परिवार में कुछ तनाव रहने की आशंका है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने लवमेट के साथ क्वालिटी वक्त गुजारेंगे और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हाँ लेकिन स्वास्थ्य के प्रति आप को ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। मुमकिन हो तो सुबह सैर पर अवश्य जाएं। उपाय के तौर पर बुधवार के दिन गौ माता को हरा चारा या ताज़ी हरी पालक अवश्य खिलाएं।
कुंभ राशि:
जुलाई के महीने में कुंभ राशि के नौकरी पेशा जातकों को अपार समृद्धि और कामयाबी मिलेगी। छात्र जातकों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में प्यार और सौहार्द बढ़ेगा। प्रेम जीवन भी शानदार रहेगा। इस दौरान आप अपने पार्टनर से शादी का मन बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी आपके फ़ेवर में होगा। इस दौरान पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत के लिहाज से भी समय शानदार है। इस दौरान आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सलाह केवल इतनी दी जाती है कि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। उपाय के तौर पर शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर लाल पुष्प माता रानी को भेंट करें।
मीन राशि:
करियर के लिहाज से जुलाई का महीना मीन जातकों के लिए शानदार रहेगा। यह समय छात्रों के लिए भी अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। पारिवारिक विवाद और मसले दूर होंगे। परिवार में सुख शांति बहाल होगी। प्रेम जीवन में कुछ परेशानी आने की आशंका है जिससे रिश्ते में तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। ऐसे में उन पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के लिए भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अन्यथा कोई परेशानी आपको दिक्कत में डाल सकती है। उपाय के तौर पर वृद्ध व्यक्तियों की सेवा करें और मुमकिन हो तो वृद्ध आश्रम में जाकर अपनी यथाशक्ति के अनुसार कुछ भी मदद करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
The post July 2022: इस महीने चमकने वाली है इन आठ राशियों की किस्मत-होगा अपार धन लाभ! appeared first on AstroSage Blog.
